सोशल मीडिया मैनेजर वह व्यक्ति होता है, जो सोशल मीडिया से संबंधित activities को डील करता है।

सोशल मीडिया मैनेजर को क्लाईंट की सभी समस्याओं को दूर करना होता है। क्लाईंट के सोशल मीडिया अकाउंट को मैनेज करना होता है।

सोशल मीडिया मैनेजर ऐड कैंपेन को रन करने मे अपने क्लाईंट की पूरी हेल्प करते हैं।

सोशल मीडिया मैनेजर सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट लिखने, पोस्ट को मैनेज करने और पोस्ट को शेड्यूल करने कार्य करते हैं।

इसमें आपको शुरुआत में 15000 से 25000 प्रतिमाह तक सैलरी मिल सकती हैं, और अनुभव के साथ वेतन मे बढ़ोत्तरी भी मिलती है।

12 वी कक्षा के बाद सोशल मीडिया से संबंधित कोई डिप्लोमा या डिग्री करनी होगी, ताकि आप आसानी से सोशल मीडिया मैनेजर बन सके।

सोशल मीडिया मैनेजर बनने के लिए आपको हिंदी, इंग्लिश के साथ-साथ अन्य भाषाओं का ज्ञान भी होना आवश्यक है।

– सोशल मीडिया मैनेजर बनने के लिए आपके पास creativity होनी चाहिए, क्योकि सोशल मीडिया पर creativity को बहुत पसंद किया जाता है।