Diwali 2025 | Diwali Kab Hai 2025 Date Time Shubh Muhurt | Deepawali 2025| Lakshmi Puja 2025

Diwali 2025 : भारत में बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया जाने वाला सबसे बड़ा त्योहार दिवाली है, जिसे दीपावली या Festival of Light’s भी कहा जाता है। यह पर्व अंधकार पर प्रकाश की जीत का प्रतीक है और घर-परिवार में खुशियाँ, समृद्धि और सौभाग्य लेकर आता है। लोग दिवाली के पहले अपने घरों की सफाई करते हैं! दिवाली के दिन दीपक जलाते हैं और मां लक्ष्मी तथा भगवान गणेश की पूजा करते हैं। मिठाइयां बांटी जाती हैं, रिश्तेदार और मित्र एक-दूसरे से मिलते हैं और बच्चों में उत्साह देखने लायक होता है। इस दिन को लेकर कई मान्यताएं और परंपराएं जुड़ी हैं, जैसे लक्ष्मी पूजन, धन-सम्पत्ति की वृद्धि, और अंधकार पर प्रकाश की जीत का उत्सव। इस साल दिवाली को लेकर काफी भ्रम की स्थिति बनी हुई है। कुछ लोगों का मानना है कि 20 अक्तूबर को दिवाली मनाई जाएगी तो कुछ का मानना है 21 अक्तूबर को दिवाली मनाई जाएगी।

इस पोस्ट मे हम जानेंगे की दिवाली कब मनाई जायेगी, तिथि क्या होगी और मुहूर्त कब रहेगा!


आईये इन सब विषयों पर चर्चा करते हैं!

1) दिवाली कब हैं? (Diwali 2025 date)

एक बार फिर सनातन पर्व दीपावली की तिथि को लेकर लोगों में भ्रम की स्थिति बन गई है! कुछ ज्योतिषी 20 अक्टूबर को तो कुछ 21 अक्टूबर 2025 को दीपावली मनाने की सलाह दे रहे हैं! इस असमंजस के बीच काशी विद्वत परिषद, जो देश के प्रमुख विद्वानों का संगठन है, ने स्पष्ट किया है कि इस वर्ष दीपावली 20 अक्टूबर 2025 (सोमवार) को ही मनाई जाएगी!

2) दिवाली का पर्व कब मनाया जाएगा? (Diwali 2025 mein kab hai)

परिषद ने इस विषय पर एक विशेष बैठक आयोजित की, जिसमें दीपावली से संबंधित तिथि निर्धारण पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया! धर्मशास्त्रीय व्यवस्था और शास्त्र सम्मत गणना के अनुसार यह निष्कर्ष निकला कि पूर्ण प्रदोष काल व्यापिनी तिथि 20 अक्टूबर को ही प्राप्त हो रही है! वहीं, 21 अक्टूबर को तीन प्रहर से अधिक अमावस्या और साढ़े तीन प्रहर से अधिक वृद्धि गामिनी प्रतिपदा होने के कारण नक्त व्रत पारण का काल (जो लक्ष्मी पूजन का आवश्यक अंग है) उस दिन उपलब्ध नहीं हो रहा है! इसी कारण परिषद ने सर्वसम्मति से 20 अक्टूबर को ही दीपावली पर्व मनाने का निर्णय लिया!

3) 21 अक्टूबर को लक्ष्मी पूजन का मुहूर्त नहीं (laxmi pujan diwali 2025)

इस बार भी कुछ पंचांगों में 20 अक्टूबर तो कुछ में 21 अक्टूबर को दीपावली लिखे जाने के कारण भ्रम की स्थिति उत्पन्न हुई है! इस पर परिषद के धर्मशास्त्र एवं ज्योतिष प्रकोष्ठ की ऑनलाइन बैठक 4 अक्टूबर 2025 को परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रो. रामचंद्र पांडेय की अध्यक्षता में संपन्न हुई!

बैठक में उपस्थित सभी विद्वानों ने शास्त्रीय आधार पर बताया की कि 20 अक्टूबर 2025 को ही दीपावली मनाई जानी चाहिए, क्योंकि उस दिन ही लक्ष्मी पूजन के लिए प्रदोषकाल का संयोग बन रहा है! अंत में परिषद ने स्पष्ट रूप से कहा है कि ”सभी सनातन धर्मावलंबियों को शास्त्रवचनों का पालन करते हुए एक मत से 20 अक्टूबर 2025 को ही दीपावली मनानी चाहिए”!

4) दिवाली का शुभ मुहूर्त (Diwali 2025 date in india)

ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक, इस साल 20 अक्टूबर को ही दिवाली मनाई जाएगी! द्रिक पंचांग के अनुसार, इस वर्ष अमावस्या तिथि की शुरुआत 20 अक्टूबर को दोपहर 3 बजकर 44 मिनट पर होगी और तिथि का समापन 21 अक्टूबर को शाम 5 बजकर 55 मिनट पर होगा!

दिवाली के दिन लक्ष्मी-गणेश पूजन का सबसे शुभ समय शाम 7 बजकर 08 मिनट से लेकर रात 8 बजकर 18 मिनट तक रहेगा! इस अवधि को प्रदोष काल और स्थिर लग्न का संयोग कहा गया है, जो मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की कृपा प्राप्त करने के लिए उत्तम माना जा रहा है! यानी लोगों को पूजा के लिए करीब 1 घंटा 11 मिनट का समय मिलेगा!

5) इस बार 5 नहीं 6 दिन होगा दीपोत्सव

18 अक्टूबर (शनिवार): धनतेरस
19 अक्टूबर (रविवार): रूप चौदस
20 अक्टूबर (सोमवार): दीपावली
21 अक्टूबर (मंगलवार): अमावस्या स्नान और दान
22 अक्टूबर (बुधवार): गोवर्धन पूजा
23 अक्टूबर (गुरुवार): भाई दूज 

🎥 वीडियो देखें: DIY पेपर दीया | Diwali Decoration Ideas

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *