CDPO Kaise Bane : जानिए CDPO full form, योग्यता, काम और सैलरी

नमस्कार दोस्तो आज का हमारा टॉपिक है, बाल विकास परियोजना अधिकारी कैसे बने? CDPO Kaise Bane? आज के ज्यादातर युवाओ का सपना सरकारी नौकरी पाने का होता है। सरकारी नौकरी पाने के लिए उसके काबिल बनना पड़ता है। जिजसे आप को सरकारी नौकरी प्राप्त हो सके। यदि आप CDPO Officer बनना चाहते हैं तो, आपको उसके बारे में पूरी जानकारी होना आवश्यक है। इस नौकरी को पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। तब जाकर आप CDPO Officer की पोस्ट प्राप्त कर सकते हैं।

आज के इस पोस्ट मे CDPO Officer कौन होता है, CDPO Officer के कार्य, CDPO full form, CDPO Officer बनने के लिए योग्यता, CDPO Officer की सैलरी और अन्य कई विषयों पर विस्तार से बताएंगें। सभी जानकारी जानने के लिए पोस्ट को अंत तक जरूर पढ़े, ताकि आपको आपके सभी सवालों के जवाब मिल सके।

इस पोस्ट मे ( बाल विकास परियोजना अधिकारी कैसे बने? CDPO Kaise Bane? ) निम्नलिखित विषयों पर बात करेंगे।

1) CDPO का फूल फॉर्म
2) CDPO क्या होता है?
3) CDPO Officer बनने के लिए योग्यता
4) CDPO Officer कैसे बने?
5) CDPO एक्जाम सिलेबस
6) CDPO की तैयारी कैसे करे?
7) CDPO के कार्य
8) CDPO की सैलरी (CDPO salary)
9) निष्कर्ष
10) FAQs

आईये इन सब विषयों पर विस्तार से बात करते हैं।

1) CDPO का फूल फॉर्म (CDPO full form and cdpo full form in hindi)

CDPO का फूल फॉर्म ” Child Development Project Officer ” होता है। जिसे हिंदी में (cdpo full form in hindi) “बाल विकास परियोजना अधिकारी” कहते हैं।

2) CDPO क्या होता है? (CDPO kya hota hai)

CDPO वह व्यक्ति होता है, जिसे भारत सरकार द्वारा नियुक्त किया जाता हैं। जिसे 6 वर्ष तक के बच्चो के स्वास्थ्य के लिए और गर्भवती महिलाओं के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को ठीक रखने के लिए नियुक्त किया जाता हैं। यह गर्भवती महिलाओं और बच्चो को पोषण युक्त आहार और आवश्यक सुविधाएं प्रदान करता है। जिससे बच्चो मे कुपोषण ना हो। साथ मे ही CDPO अफसर बनने के लिए राज्य सरकार द्वारा परीक्षा आयोजित की जाती हैं। उसके बाद सीडीपीओ ऑफिसर की नियुक्ति की जाती हैं।

3) CDPO Officer बनने के लिए योग्यता (eligibility for CDPO)

  • CDPO Officer बनने के लिए सबसे पहले किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12 वी कक्षा कम से कम 55% अंको के साथ उत्तीर्ण करे।
  • 12 वी के बाद किसी भी विषय में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक ( ग्रेजुएशन) की डिग्री कम से कम 55% अंको के साथ उत्तीर्ण करे।
  • उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से अधिकतर आयु 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • आरक्षित वर्गो के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा मे कुछ साल की छुट मिलती हैं।

4) CDPO Officer कैसे बने? (CDPO kaise bane)

  • CDPO बनने के लिए अभ्यर्थी के पास स्नातक की डिग्री होना आवश्यक है।
  • CDPO बनने के लिए PCS की परीक्षा दे।

CDPO बनने के लिए आपको राज्य सरकार द्वारा आयोजीत की जाने वाली PCS परीक्षा में आवेदन करना होगा। इस परीक्षा के द्वारा आप CDPO की पोस्ट को प्राप्त कर सकते हैं। यह परीक्षा तीन चरणों में आयोजित की जाती हैं। प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार । प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा में पास होने के बाद इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है, जिसमे आपका व्यवहार, व्यक्तिमत्व, और क्षमता को देखा जाता है। इंटरव्यू क्लियर करने के बाद आपको CDPO की पोस्ट पर नियुक्त कर लिया जाता है।

CDPO की परीक्षा तीन चरणो मे होती हैं।

प्रारंभिक परीक्षा ( Prelims Exam)
प्रारंभिक परीक्षा के बहुविकप्लीय प्रश्नो के उत्तर पूछे जाते हैं। इस परीक्षा के लिए 2 घंटो का निर्धारित समय दिया जाता हैं। प्रारंभिक परीक्षा पास करने के बाद आप मुख्य परीक्षा देने के लिए क्वालीफाई होते है।

मुख्य परीक्षा ( Mains Exam)
प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों की मुख्य परीक्षा होती हैं। यह मुख्य परीक्षा लिखित परीक्षा होती हैं। जिसमे आपको प्रश्नो के सविस्तर उत्तर लिखने होते हैं। इस परीक्षा में आपसे गृह विज्ञान, मनोविज्ञान, समाज शास्त्र, श्रम एवं कल्याण से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं। इस परीक्षा को हल करने के लिए 3 घंटे का निर्धारित समय दिया जाता हैं। इस परीक्षा को पास करने के बाद अगला चरण इंटरव्यू में आपको बुलाया जाता है।

साक्षात्कार ( Interview)
प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थी को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता हैं। जिसमे कुछ विशेष अधिकारियों की टीम आपसे सवाल पूछते है। आपसे यह टीम तार्किक समझ के सवाल पूछते है, जिससे आपकी सोचने की क्षमता, स्वभाव और व्यवहार इन चीजो का अंदाज़ा लगाया जाता हैं। इंटरव्यू में पास होने वाले उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट जारी की जाती हैं। यदि आपने इंटरव्यू पास कर लिया है तो, आपको CDPO की पोस्ट पर नियुक्त कर लिया जायेगा।

5) CDPO एक्जाम सिलेबस (cdpo exam syllabus)

CDPO बनना इतना आसान नहीं होता, इसके लिए आपको बहुत मेहनत करनी होगी। इसमें आपको हिंदी व्याकरण पर विशेष ध्यान देना चाहिए। साथ मे अपना जनरल नॉलेज भी बढ़ाना होगा। हिस्ट्री, जियोग्रफी और पॉलिटिक्स इन विषयों में पकड़ अच्छी रखे। इन विषयों से जुड़े प्रश्न जनरल अवेरनेस मे पूछे जाते है। इन पर ध्यान दें। तभी आप अच्छे नंबर से उत्तीर्ण हो सकेंगे।

6) CDPO की तैयारी कैसे करे?

  • CDPO की अच्छे से तैयारी करने के लिए सबसे पहले अपना टाईम टेबल बनाना होगा।
  • परीक्षा में पूछे जाने वाले विषयों को निर्धारित करे।
  • परीक्षा के सिलेबस के अलावा न्यूज पेपर , करंट अफेयर्स और जनरल अवेरनेस का गहन अध्ययन करे।
  • CDPO की परीक्षा के लिए आपको सबसे ज्यादा हिंदी व्याकरण पर ध्यान देना होगा।
  • प्रारंभिक परीक्षा की तैयारी के लिए आपको इतिहास, तकनीकी, सविधान, जीव विज्ञान और सामान्य विज्ञान के मुख्य बिंदुओं पर विशेष ध्यान देना होगा।
  • समय निकालकर अपने ग्रामीण क्षेत्र के बाल और गर्भवती महिलाओं  की मानसिक और शारीरिक स्थिति पर ध्यान दें।
  • अगर समाज शास्त्र आपको वैकल्पिक विषय था, तो आपको उस विषय पर भी ध्यान देना होगा।

7) CDPO के कार्य (cdpo work)

CDPO Officer के कार्य निम्न प्रकार के होते हैं।

  • बाल विकास परियोजना अधिकारी का मुख्य कार्य देश के बच्चो के स्वास्थ्य के लिए सुविधाएं प्रदान करना होता है।
  • देश के 6 वर्षों के बच्चो की जानकारी प्राप्त करना।
  • जो बच्चे कुपोषित होते है, उन्हे पोषक सामग्री उपलब्ध कराना ।
  • गर्भवती महिलाओं के बारे में और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी रखना।
  • बच्चो मे होने वाले रोग की रोकथाम के लिए उचित सामग्री प्रदान करना।
  • बच्चो और गर्भवती महिलाओं को अच्छे स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना ।

8) CDPO की सैलरी (cdpo salary)

CDPO अधिकारी की सैलरी 35000 से 55000 रुपए प्रतिमाह (cdpo salary per month) तक होती हैं। जो की समय के साथ-साथ बढ़ती जाती हैं।

9) निष्कर्ष – cdpo kaise bane

इस पोस्ट मे हमने बाल विकास परियोजना अधिकारी कैसे बने? CDPO Officer Kaise Bane ?  इस टॉपिक पर पूरी जानकारी दी है। इसमें हमने आपको CDPO का फूल फॉर्म, CDPO क्या होता है, CDPO Officer बनने के लिए योग्यता, CDPO Officer कैसे बने, CDPO एक्जाम सिलेबस, CDPO की तैयारी कैसे करे, CDPO के कार्य, CDPO की सैलरी इन सब विषयों पर विस्तार से बताया है।

उम्मीद है कि आपको यह पोस्ट (CDPO Kaise Bane) पसंद आई होगी। इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा शेयर करे, ताकि जो अभ्यर्थी CDPO Officer बनना चाहते हैं, उन लोगों तक यह पोस्ट पहुँच सके, और उनको मदद हो सके।

अपने CDPO Kaise Bane? तो जान लिया है | इसी के साथ आप हमारी यह पोस्ट Anganwadi Karyakarta Kaise Bane? पड़े।

10) FAQs ( बाल विकास परियोजना अधिकारी कैसे बने? CDPO Kaise Bane ?)

1) CDPO का फुल फॉर्म क्या है?
CDPO का फूल फॉर्म ” Child Development Project Officer ” होता है।

2) CDPO को हिंदी में क्या कहते है?
CDPO को हिंदी में “बाल विकास परियोजना अधिकारी” कहते हैं।

3) CDPO Officer की सैलरी कितनी होती हैं?
CDPO अधिकारी की सैलरी 35000 से 55000 रुपए प्रतिमाह तक होती हैं। जो की समय के साथ-साथ बढ़ती जाती हैं।

4) CDPO Officer बनने के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या चाहिए?
CDPO Officer बनने के लिए उम्मीदवार के पास स्नातक की डिग्री होना आवश्यक है।

5) CDPO Officer बनने के लिए उम्मीदवार की आयु सीमा क्या चाहिए?
उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से अधिकतर आयु 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए।  आरक्षित वर्गो के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा मे कुछ साल की छुट मिलती हैं।

6) CDPO Officer बनने के लिए कौनसी परीक्षा आयोजित की जाती हैं?
CDPO बनने के लिए PCS की परीक्षा आयोजित की जाती हैं।  

यह भी पड़े : – Govt job ki taiyari kaise kare 2023

यह भी पड़े : – Railway station master kaise bane

यह भी पड़े : – रेल्वे में गुड्स गार्ड कैसे बने?

यह भी पड़े : – Railway ticket collector kaise bane

यह भी पड़े : – 12th arts ke baad govt job list

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *