Lotus valley | लोटस् वेली ( गुलावट, इंदौर )

Lotus valley : घूमना किसे पसंद नहीं होता? घूमने जाने की बात करो तो हर कोई तैयार ही रहता है। तो आज हम आपको एक बहुत ही सुंदर जगह के बारे में बताने जा रहे है। जिसे जानकर आपका भी मन तुरंत वहा जाने को तैयार हो जायेगा। तो आईये जानते है वो सुंदर जगह है कहा?

लोटस वेली (Lotus valley) है कहा?

लोटस् वेली इंदौर शहर से करीब 20 किलोमीटर दूर स्थित गुलावट गाव का नाम ही लोटस् वेली है। अगर आप एयरपोर्ट से आये तो वहाँ से लोटस् वेली 13 किलोमीटर दूर है। वहा पर आप बाईक, कार या औटो से जा सकते हैं। वहा पर एक बड़ा तालाब है, तालाब के उपर एक पुल है, तालाब के एक तरफ गुलावट गाव है तो, दूसरी तरफ लोटस् वेली है।

गुलावट गाव का नाम लोटस वेली (Lotus valley) कैसे पड़ा

दोस्तो Lotus valley जो जगह है, वहा पर एक बड़ा सा तालाब है, जो की करीब 300 किलोमीटर फैला हुआ है। और उस तालाब में करीब 300 किसान कमल की खेती करते हैं। इस तालाब में लाखों की संख्या में कमल के फूल है, और यह कमल के फूलों से प्रसिद्ध है, और इसी कारण इस जगह का नाम लोटस् वेली ( कमल की झील) पड़ा। यहाँ पर जो कमल के फूल रहते है, वह पूरे तालाब में फैले हुए हैं। कमल के फूल ज्यादा तर सितंबर माह में खिलते हैं, और फरवरी तक रहते है। इन दिनों यहाँ पर एक अलग ही माहौल रहता है। पुरा तालाब कमल के फूलों से गुलाबी रंग का हो जाता है। और फूलों की खुशबु से पुरा परिसर महक उठता है।

यहाँ पर क्या-क्या है?

Lotus valley ( गुलावट ) यहाँ पर बहुत बड़ा कमल के फूलों से ढका हुआ तालाब है। तालाब के एक तरफ हनुमान जी का सुंदर सा मंदिर है। वहा जाते ही मन को प्रसन्नता मिलती हैं। यहाँ पर बहुत बड़े बड़े बांस के पेड़ है। बहुत बड़े होने के कारण टहनीया नीचे झुकी हुई है। अगर आप जुलाई से फरवरी के बीच यहाँ जाते हैं तो, आपको यहाँ पेड़ों के नीचे भी तालाब का पानी देखने को मिलेगा जो की, बहुत गहरा रहता है, लगभग आधे पेड़ पानी में रहते है। और अलग-अलग तरह के भी घने पेड़ आपको यहा देखने को मिलेंगे। पेड़ों मे पासके गाव के लोगो ने झूले लगाए रखे है। और उनपर फूलो से सजावट भी रहती हैं। जहा पर पर्यटक झूलों का आनंद लेते है और फोटो भी खीचते है।

Lotus valley मे ठंडी हवा हमेशा चलती रहती हैं । और सबके मन को मग्न कर देती है। यहा पास के गाव के लोग बहुत सारे दुकान लगाते हैं, उनसे ही उनका उदरनिर्वाह होता है। जैसे की साईकल की सवारी। वह लोग साईकल को फुलो से सजाए रखते हैं। पर्यटक साईकल की सवारी का आनंद लेते है। और फोटो भी खीचते है। यहा पर घोड़े भी है। लोग घुड़सवारी भी करते हैं। और Lotus valley में बोटिंग भी चलती हैं। जब तालाब पानी से पुरा भरा होता है, तब पेड़ों के नीचे भी पानी होता है। और इस समय अगर आप बोटिंग का आनंद लेना चाहो तो, पेड़ों के बीच से होते हुए बोट तालाब में जाती हैं। जहा बोट मे झुक कर बेठना पड़ता है। क्यो की, पेड़ की टहनीया अपने सिर के उपर ही होती हैं, तो हम टहनीयो से टकराये ना इसलिए थोड़ा झुककर बेठना पड़ता है। बोट वाले भैया बोट को पुल के नीचे से होकर दूसरी तरफ ले जाते है। यहा पर सूर्योदय और सूर्यास्त का अलग ही नजारा देखने को मिलता है।

Lotus valley में प्रिवेडिंग शूट भी होती हैं। दूर दूर से लोग यहाँ प्रिवेडिंग शूट कराने आते है। वह कमल के फूल हाथ मे लेकर, साईकल पर बैठकर, घुड़सवारी करते हुए, बोटिंग का मजा लेते हुए, भुट्टे खाते हुए, अलग-अलग तरह से आनंद लेते हुए फोटो और वीडियो शूट करते है। यहा पर मोर भी देखने को मिलते है। जो की, पर्यटको के आकर्षण का हिस्सा बन जाते है।

Lotus valley में खाने को क्या मिलता है?

यहा पर पास के गाव के लोग दुकान लगाते हैं। उसमे वह अलग-अलग तरह की चीजे रखते है। जिसमे मैगी रहती हैं, जो हर किसी को पसंद रहती हैं। फिके ओर तीखे दोनों तरह के पॉपकोेन रहते है। मक्के के मसालेदार भुट्टे रहते है। मूंग के गरमागरम भजिये रहते है। साथ ही चाय भी यहा पर मिलती है।

यह घूमने के लिए बहुत ही सुंदर जगह है। जहा मन को शांति मिलती हैं, और मन प्रसन्न हो जाता हैं।

लोटस् वेली के पास ही और बहुत सारी जगह है जहा आप जाना पसंद करोगे । जैसे की पितृ पर्वत, गोमठगिरी दिगंबर जैन मंदिर, बीजासन माता मंदिर भी मौजूद है।

निष्कर्ष

Lotus valley यह एक सुंदर जगह है। जहा जाकर मन को शांति मिलती हैं क्योकि यह जगह भीड़ भाड़ से दूर झाड़ियों के बीच में बसी है। यहाँ पर मौसम भी ठंडा रहता है। यह जगह एक अविस्मरणीय जगह है। यहाँ दूर दूर से पर्यटक आते है। इसके पास मे ओर भी देखने लायक जगह है। एक बार यहाँ जाने का अवश्य सोचे।

आशा है हमारी यह पोस्ट आपको पसंद आई हो। और आपका होलीडे प्लान लोटस वेलि जाने का बना हो। पोस्ट को शेयर जरूर करे।

अपने Gulawat Lotus valley के बारे में तो जान लिया है | इसी के साथ आपको चोखी ढाणी इंदौर (Chokhi dhani indore) के बारे में पता होना चाहिए। इसके लिए आप हमारी यह पोस्ट ( Chokhi dhani indore) पड़े।

Lotus valley – FAQs

1) लोटस् वेलि मे इंट्री फीस लगती हैं क्या?
लोटस् वेलि एक खुली जगह है। इसकी कोई इंट्री फीस नहीं लगती। यहाँ पर कोई भी बिना फीस का जा सकता हैं।

2 ) लोटेस् वेली की इंट्री फीस क्या है?
लोटस वेलि एक खुली जगह है। यहाँ कोई फीस नही लगती।

3) लोटेस् वेली मे क्या है?
लोटेस् वेली यहाँ पर एक तालाब है, तालाब के उपर कमल के फूलों की चद्दर सी रहती हैं। यहाँ पर बोटिंग, सैकलिंग, घुडासवरी , झूले जैसे अन्य मनोरंजक चीजे हैं।

4) लोटेस् वेली मे पार्किंग के क्या चार्ज है?
लोटेस् वेली यहा पर पार्किंग के कोई चार्ज नही है।

5) लोटेस् वेली कहा पर है?
लोटस वेली इंदौर के पास गुलावट गाव में है।

6) लोटस् वेली एयर पोर्ट से कितने दूर है?
लोटस वेली एयर पोर्ट से 13 किलोमीटर दूर है।

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *