चोखी ढाणी इंदौर (Chokhi dhani indore)

चोखी ढाणी (Chokhi dhani indore) का नाम सुनते ही राजस्थान की याद आती हैं। चोखी ढाणी का अर्थ होता है ” बड़िया गाव ” , यह चोखी ढाणी इंदौर के बाहर भीड़ भाड़ रहित प्राकृतिक वातावरण में बनी हुई है। इसकी बनावट एक राजस्थान के गाव जैसी की गई है, जहाँ जाते से ही आपको राजस्थान की गर्माहट और वहा की संस्कृति एवं परंपरा आपको देखने को मिलेगी। चोखी ढाणी यह जगह पूरे एक दिन के सैर के लिए बहुत ही अच्छी जगह है। साथ ही अगर आप वहा रुकना चाहते हो तो, वहा रुकने की अलग से व्यवस्था भी की गई है। चोखी ढाणी मे स्वादिष्ट भोजन, लोक नृत्य, जादु शो, कठपुतली शो, कलाबाजी, मालिश, रेल, वाॅटर पार्क जैसे अन्य दिलचस्प गतिविधियां है।

चोखी ढाणी जाते समय कुछ चीजे अवश्य देखें

चोखी ढाणी यह जगह खंडवा रोड़ पर स्थित है। यहाँ बाईक, कार, ऑटो या अन्य सुविधा से भी आराम से पहुँचा जा सकता है।

  • चोखी ढाणी इंदौर से 9 किलोमीटर दूर पर है।
  • चोखी ढाणी सुबह 12:00 बजे से रात 10:00 बजे तक खुली रहती हैं। (Chokhi dhani timing)
  • चोखी ढाणी जाने का अच्छा समय अक्टुबर से मार्च के बीच का है।
  • चोखी ढाणी मे अंदर जाने का चार्ज 500 रुपये प्रति व्यक्ति है। (Chokhi dhani entry fees : 500 )
  • पार्किंग फ्री रहेगी।
  • Chokhi dhani contact number : +91-9302123096 , +91-731-2402625

चोखी ढाणी प्रवेश द्वार

चोखी ढाणी मे जैसे ही आप गाड़ी पार्क करके अंदर जाते है, तो गेट पर आपके स्वागत के लिए ढोल बजाया जायेगा, और एक महिला आपको तिलक लगाकर आरती करके आपका स्वागत करेगी। अंदर जाते से ही गणेश जी का सुंदर मंदिर है। फिर हम काउंटर पर पहुँच जाते हैं। जहाँ एक बड़ा सा हॉल बना हुआ है। पुरा हॉल राजस्थान की पुराणी चीजो से और प्राप्त ट्रोपि से सजाया हुआ है। साथ ही बैठने की व्यवस्था भी है।

चोखी ढाणी की विशेषताएँ

  • शिव जी की गुफा:- टोकन लेके जैसे ही आप अंदर जाओगे, एक तरफ शिव जी की गुफा बनी हुई है। वहा पर गुफा के अंदर शिव जी की सुंदर मूर्ति का हमे दर्शन होता है।
  • कठपुतली का खेल:- यहाँ आपको कठपुतली का खेल देखने को मिलेगा, जो की कुछ युवक मिलकर कठपुतलीओ का नाच हमे दिखाते हैं।
  • ठंडा पानी:- यहाँ आपको ठंडे पानी के साथ राजस्थान का जलजीरा वाला पानी भी मिलेगा, जो की एक राजस्थानी भैया बनाते हैं।
  • लोक नृत्य:- लोक नृत्य में कुछ महिलाएं नृत्य करके उनकी कलाकारी दिखाते हैं। वो अलग-अलग तरह से नृत्य करते हैं, उनका साथ देने के लिए ढोलक और संगीत भी रहता है। इसमे यदि आपको भी नृत्य करना हो तो आप भी कर सकते हो।
  • जादूगर का खेल:- जादूगर के खेल में जादूगर हमे कबूतर का जादू, पैसे का जादू इस तरह के जादू करके उनके करतब बड़े ही सफाई से दिखाते हैं।
  • तेल मालिश:- चोखी ढाणी मे बरगद के पेड़ के नीचे, थंडी छाँव में मालिश वाले भैया बैठते है। वह आपको बहुत अच्छे से सिर की मालिश कर देते हैं।
  • भविष्यवाणी:- आपको अगर आपके जीवन में आगे क्या होने वाला है, यह जानना है, तो आप पंडित जी की मदद से यहा जान सकते हैं। वह आपकी मदद करेंगे।

पशुओ की सवारी

चोखी ढाणी मे पर्यटकों के लिए घुड़सवारी, उट की सवारी, बैलगाड़ी की सवारी मिलेगी। जिस पर आप बैठकर वहा के रंगबिरंगी नज़ारे आप आराम से देख सकते हैं।

रेलगाड़ी की सवारी

रेलगाड़ी मे बैठने का आनंद आप चोखी ढाणी मे ले सकते हैं। उसका अलग से शुल्क होता है। बहुत ही मजेदार सवारी होती हैं।

नाव की सवारी

चोखी ढाणी मे एक तालाब बना हुआ है। तालाब में नाव चलती रहती हैं। उसमे बैठकर आप मजे ले सकते हैं। तालाब के पास श्री कृष्ण मंदिर है, जो आपको नाव से देखने को मिलेगा।

बच्चो के खिलौने

यहाँ छोटे बच्चो के लिए बहुत ही मनोरंजक जगह बनी हुई है। उसमे अलग-अलग खिलौने है। झूले है, गाड़ी है, और व्यायाम करने के साधन भी लगाए गए हैं। साथ ही बड़ों के लिए पैसे जितने वाले गेम यहाँ रखे गए है।

डिस्को

यहाँ पर डिस्को भी है, जहा आप अपने दोस्तो के साथ डांस कर सकते हैं।

भूत घर

मनोरंजन के लिए यहा पर एक भूत घर बनाया गया है। जहा आपका मनोरंजन बहुत ही अच्छे से होता हैं।

पंचायत घर

चोखी ढाणी मे पंचायत घर भी बना हुआ है। वहा पर मीटिंग, जन्म दिन, पार्टी जैसे कार्यक्रम रख सकते हैं।

वाॅटर पार्क

यहा पर एक बड़ा सा वाॅटर पार्क बनाया गया है। जिसका शुल्क अलग से 100 रुपये लगते हैं , और यदि आप पानी में जाने के लिए अलग ड्रेस लेना चाहो तो वहा पर उपलब्ध है, जिसका अलग से शुल्क लगेगा। यहा पर अपना सामान रखने के लिए लॉकर भी है। वाॅटर पार्क में दो बड़े से स्विमिंग पुल है। और उसके अंदर अलग-अलग तरह की फिसलपट्टी भी है।गाने भी चलते रहते हैं।साथ ही साफ सुथरा बाथरूम एरिया भी है, जहा आप कपड़े बदल सकते हो।

राजस्थानी वेशभूषा

चोखी ढाणी मे पुरुष और महिलाओ के लिए अलग-अलग तरह के राजस्थानी कपड़े रखे हुए हैं। आप उन्हे पहनकर फोटो खिच सकते है।

स्वादिष्ट भोजन

चोखी ढाणी मे दो तरह के भोजन रहते है। दुपहर 1:00 बजे से 3:30 बजे तक पंजाबी भोजन और, शाम 6:00 बजे से 9:00 बजे तक राजस्थानी भोजन।

  • पंजाबी भोजन:- पंजाबी भोजन मे आपको यहा पनीर की सब्जी साथ मे एक सिजनेबल सब्जी, दो तरह की रोटी, चावल,दाल,, सलाद, पापड़, सुप, मिठाई यह सब मिलेगा। यहा एक बड़े से रेस्टोरेंट में टेबल खुर्चिया लगी रहती हैं, और एक तरफ सभी खाना रखा हुआ रहता है। जो हमें अपने हाथ से लेना रहता है।
  • राजस्थानी भोजन:- राजस्थानी भोजन मे डाल, बाटी, चूरमा, सलाद, आचार, पापड़, मिठाई यह खाने मे मिलता है । इसमे आपको खाना राजस्थानी परंपरा के साथ परोसा जाता है।

रहने की व्यवस्था

यहा पर रहने के लिए राजस्थानी कमरे बनाए गए है, जिसका शुल्क अलग रहेगा। जहा रहकर राजस्थान में रहने का आनंद पर्यटक ले सकते हैं। यहा सब सुविधाएं पर्यटकों को मिलेगी।

निष्कर्ष

आपने हमारे इस पोस्ट मे चोखी ढाणी इंदौर के बारे में जाना। यह एक बहुत ही अभुतपूर्व जगह है। यहाँ जाने के बाद समय कैसे निकलता है पता ही नहीं चलता। छोटे हो या बड़े सबके लिए यहाँ पर अच्छी मनोरंजक चीजे हैं। कोरोना के चलते 2 साल तक कोई कही नही गया। पर अब सबको इस भीड़ भाड़ वाली जगहो से थोड़ी राहत चाहिए। ऐसे में चोखी ढाणी एक अच्छा सुझाव है।

आपको हमारी यह पोस्ट किसी लगी कॉमेंट करके जरूर बताए। और दुसरो को भी शेयर करे।

अपने चोखी ढाणी इंदौर (Chokhi dhani indore) के बारे में तो जान लिया है | इसी के साथ आपको Lotus valley के बारे में भी पता होना चाहिए। इसके लिए आप हमारी यह पोस्ट (Lotus valley) पड़े।

चोखी ढाणी इंदौर -FAQs

1) चोखी ढाणी इंट्री चार्ज क्या है?
चोखी ढाणी का इंट्री चार्ज 500 रुपये प्रति व्यक्ति है।

2) चोखी ढाणी का समय क्या है?
चोखी ढाणी का समय दोपहर 12:00 बजे से रात 10:00 बजे तक है।

3) चोखी ढाणी मे क्या है?
चोखी ढाणी मे अलग-अलग गेम्स, मनोरंजक चीजे, मुजियम, तालाब, रेस्टोरेंट, रेल की सवारी, घुड़सवारी, डिस्को हाउस, भूत घरों, वॉटर पार्क, रहने की व्यवस्था गणेश जी का मंदिर जैसे अन्य मनोरंजक चीजे है।

4) चोखी ढाणी कहा पर है?
चोखी ढाणी इंदौर के बाहर खंडवा रोड पर स्थित है।

5) क्या चोखी ढाणी मे खाना फ्री होता है?
जी हा यहाँ पर खाना हमारे इंट्री फीस मे ही रहता है।


Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *