पढाई करने का सही तरीका | padhne ka tarika

Padhne ka tarika : दोस्तों आज के समय में पढाई करना बहुत ही जरूरी हो गया है। आप अगर छात्र है तो पढाई करना तो अनिवार्य है क्योंकि, जीवन में किसी भी उद्देश्य को हासिल करने के लिए पढाई बहुत ही जरूरी होती हैं। पढाई करोगे तभी तो आगे बढ़ पाओगे। अच्छी लाइफ स्टाइल जीने के लिए अच्छी नौकरी या फिर बिजनेस जरूरी है और, इसके लिए पढाई करना जरूरी है। तो दोस्तो क्या आपका भी पढाई मे ध्यान नही लगता? तो आइये जानते हैं पढाई करने का सही तरीका।

पढाई करते समय कुछ बातो का अवश्य ध्यान दें। (Padhne ka tarika)

  • सबसे पहले अपना लक्ष्य चुने।
  • पढाई करने का टाइम-टेबल बनाये।
  • पढाई को कभी भी बोझ ना समझे।
  • परीक्षा के पहले ही पढाई पर निर्भर ना रहे।
  • मन को हमेशा शांत रखे।
  • परीक्षा के कुछ दिन पहले रिविजन के लिए टाइम बचाके रखे।
  • पढाई कभी भी ग्रुप के साथ करनी चाहिए।
  • किसी की सहायता लेने से शर्माए नही।
  • पढाई करते समय बीच में थोड़ी देर विश्रांति ले।
  • नोट्स बनाकर पढ़े।
  • पढ़ाई के लिए अच्छी जगह चुने।
  • पढाई करते समय पढाई का सारा सामान पास मे ही रखे।
  • Concentration करके पढ़े।
  • पढ़ाई के बारे में दोस्तो से डिस्कशन करे।
  • हमेशा पॉजिटिव सोचे।

1. सबसे पहले अपना लक्ष्य चुने

दोस्त अगर आप अपना लक्ष्य नही चुनोगे तो, आप कुछ अच्छे से नही कर सकते। क्योंकि, जब हम अपना लक्ष्य चुनते हैं या हमे कितने परसेंटेज लाने है यह तय कर लेते हैं तो, हम उसे पुरा करने के लिए जी जान लगा देते हैं। अगर आप लक्ष्य नही चुनते हैं तो, हमे क्या करना चाहिए इसी बात को लेकर भटक जाते हैं। और ऐसा होने से हम पढ़ाई के ओर ध्यान नही देते। इसलिए सबसे पहले अपना लक्ष्य चुने, ताकि हम आगे की तैयारी अच्छे से कर सके।

2. पढाई करने का टाइम-टेबल बनाए

बहुत से छात्र पढ़ाई का अपना टाइम टेबल बनाते है और बनाना भी चाहिए। क्योंकि, क्या है ना दोस्तों यदि आपको आपके लक्ष्य तक पहुचना है तो आपको टाइम टेबल बनाना ही चाहिए और तभी हम अच्छे से पढ़ाई भी कर सकते हैं। और लक्ष्य भी हासिल कर सकते हैं। जब आपका शैक्षणिक साल शुरू होता हैं, तभी से अपना टाइम टेबल बना लो। और आपके टाइम टेबल के बारे में घर मे भी सबको बता दे ताकि, आप जब भी पढाई कर रहे हो तो, आपको कोई परेशान ना करे, या और कुछ काम करने को ना बोले। और देखना दोस्तों घरवाले भी आपको इसमें पुरा support करेंगे। आखिर वो भी तो अपने बच्चो को आगे बढ़ता देखना चाहते हैं। इसलिए अपना सुबह से शाम तक का पुरा टाइम टेबल बना ले। और जितनी जल्दी उठ सको उठो और पढ़ो क्योंकि सुबह का पढ़ा हुआ एक बार में याद रह जाता हैं।

3. पढ़ाई को कभी भी बोझ समझकर ना चले

पढ़ाई कभी भी बोझ समझकर नही करनी चाहिए। कभी भी इंट्रेस्ट के साथ इंजॉय करते हुए पढ़ाई करे ऐसा करने से पढ़ा हुआ जल्दी याद होता है। और पढाई का ट्रेस भी नही आता। अगर आप पढाई को बोझ समझकर पढ़ रहे हो तो, आप गलती कर रहे हो। इस से आप किसी भी विषय को अच्छे से समझ नही पाओगे और, आपको आखिर में पछताना पड़ेगा। तो इसलिए पढाई को बोझ समझके नही बल्कि मजे से पढ़ना चाहिए।

4. परीक्षा के पहले ही पढ़ाई पर निर्भर ना रहे

बहुत से छात्र ऐसे ही सोचते हैं की अभी तो परीक्षा आने मे बहुत समय है, तब तक खेल लेते हैं, दूसरा कुछ कर लेते है, या फिर टाइमपास मे टीवी देख लेते हैं। तो आप यह गलती ना करे क्योंकि, परीक्षा के कुछ दिन पहले ही पढाई करोगे तो, सब कुछ अच्छे से नही पढ़ पाओगे। और प्रेशराइज हो जाओगे। अध्यापक आपको साल भर पढ़ाते है तो उसका अध्ययन भी साल भर होना चाहिए। आप एकदम से परीक्षा के एक- दो दिन पहले या कुछ दिन पहले पढ़ाई शुरू करोगे तो अध्यापक ने जो सिखाया था उसमे से आधे से ज्यादा तो आप भूल चुके होंगे। और जो आप भूल चुके हो या समझनेमें कठिन जा रहा है उसमे डूबे रहने का आपके पास समय भी नही रहेगा। क्योंकि परीक्षा पास मे आ गयी होगी। और दूसरा भी तो याद करना बाकी होगा। इसलिए पहले से ही तैयारी करे। परीक्षा के पहले ही पढाई पर निर्भर रहते हो तो आप फेल भी हो सकते हो, या आपको जो प्रतिशत लाने है वहा तक पहुँच नही पाते। इसलिए प्रतिदिन अध्ययन जरूरी है।

5. मन को हमेशा शांत रखे

परीक्षा में या पढाई करते समय मन को हमेशा शांत रखे। एक। शांत मन चार गुनी ज्यादा चीज याद रख सकता है। अगर आपका मन आप यहाँ वहा भटकाते रहोगे तो, आपने जो कुछ याद किया है, उसे भी भूल जाओगे, और अगर पढाई कर रहे हो तो जो आप पढ़ रहे हो वो आपको याद नही रहेगा। क्योंकि, आपके मन में तब बहुत सारे ख्याल होंगे, और आप पढ़ाई पे concentration नही कर पाओगे। इसलिए मन को हमेशा शांत रखे। कहते हैं “जिसने मन को काबू में कर लिया, उसने पूरी दुनिया को काबू में कर लिया” । और हमे लक्ष्य तक पहुँचने के लिए आपने मन को हमेशा शांत रखना है।

6. परीक्षा के कुछ दिन पहले रिविजन करने के लिए टाइम बचाके रखे

दोस्तो कुछ छात्र परीक्षा के कुछ दिन पहले पढाई करना शुरु करते हैं, तो ऐसा ना करे। यह परीक्षा के पहले कुछ दिन रिविजन करने के लिए बचाके रखे। ताकि आपने जो साल भर या परीक्षा सत्र में जो पढाई की है, उसकी रिविजन हो सके। और आपको जो याद न हुआ हो या किसी विषय मे दिक्कत हो तो आप टीचर या दोस्त से मिलकर उस बारे मे समझ ले। ताकि परीक्षा में परेशानी ना हो और आप अच्छे से परीक्षा दे सके इसलिए परीक्षा के कुछ दिन पहले रिविजन करना चाहिए।

7. पढ़ाई कभी भी ग्रुप के साथ करनी चाहिए

पढ़ाई अगर ग्रुप बनाकर यानी कुछ दोस्त मिलकर करते हैं तो, अच्छे से याद रहती हैं। कहते हैं ” एक सर से दो सर बेहतर रहते हैं, और दो सरो से तीन सर बेहतर रहते है “। इसलिए जितने सर होंगे, उतनी ही अच्छी पढाई होंगी। और दोस्तो आपने अनुभव किया भी होगा, दोस्तो के साथ पढ़ाई अच्छे से होती है। क्योंकि अगर आप कुछ पढ़ रहे हो ,और आपको याद नही हो रहा हो या समझ में नही आ रहा हो, तो आप दोस्तो से पूछते हो, और जिनको वह विषय समझ आ गया है, वह दोस्त आपको उसके बारे में अच्छे से समझा सकता है। और ऐसे भी कहते हैं की, सेम एज के लोगो की बात जल्दी समझ आती हैं।और यदि हम नही समझे तो दोस्त कुछ अलग उदाहरण देकर भी समझाते हैं। इसलिए मस्ती करते- करते पढाई भी अच्छे से हो जाती है। तो बेहतर हे की ग्रुप के साथ पढ़ाई करे।

8. किसी की सहायता लेने से शर्माए नही

हर एक इंसान मे किसी न किसी बात की कमी होती हैं। कोई भी परिपूर्ण नही होता। वैसे ही हर कोई हर एक विषय में होशियार नही होता। हर किसी को किसी न किसी की जरूरत तो पड़ती ही है। तो अगर आप किसी विषय में होशियार ना हो या कोई टॉपिक आपको समझ में नही आ रहा हो तो, किसी की सहायता ले, शर्माए नही। इसमें आप अपने अध्यापक, दोस्त, बड़े भाई- बहन या फिर जो भी आपको लगता हैं, आपको समझा सकते हैं, उनको अवश्य पूछे शर्माए नही यदि आप शर्माओगे, आपको लगेगा की में कैसे पूछ सकता हूँ, सब हँसेंगे तो आप आपका ही नुकसान कर रहे हो। आपको उस विषय के बारे में याद नही हो पायेगा। और यदि आप किसी से सहायता लेते हो तो, आपको उस विषय के बारे में समझ आ जायेगा और आसानी से आप परीक्षा मे लिख पाओगे। इसलिए सहायता की जहा जरूरत हो वहा अवश्य सहायता लेनी चाहिए।

9. पढाई करते समय बीच में थोड़ी देर विश्रांति जरूर ले

पढाई करते समय बीच में थोड़ी देर विश्रांति जरूर ले। ऐसा करने से पढ़ा हुआ जल्दी याद रह जाता हैं। और परीक्षा के दौरान हमे हमारे मानसिक स्वास्थ का भी ध्यान रखना चाहिए। इसलिए पढाई के दौरान हर 40 से 45 मिनट हमे कम से कम 5 मिनट का अवकाश/ ब्रेक लेना चाहिए।

10. नोट्स बनाकर पढ़े

हमेशा नोट्स बनाकर पढ़ना चाहिए। सर्वप्रथम विषय की पाठ्य पुस्तक पढ़े एवं अपने नोट्स बनाऐ। अपने नोट्स से पढ़ एवं पाठ्य अंत के प्रश्न हल करे। पुराने पांच वर्ष के प्रश्न पत्र मे रिपीट प्रश्न देखे एवं उसे हल करे। और उन सभी प्रश्न पत्र में रिपीट प्रश्न एवं ऐसे टॉपिक देखे जिससे हर वर्ष प्रश्न आए हैं, उन टॉपिक को पहले समझ ले। नोट्स से पढ़ने का एक फायदा है की, हमने खुद ने लिखे हो तो याद करने की जरूरत नहीं होती। वह लिखते समय ही हमे याद हो जाते है।

11. पढ़ाई के लिए अच्छी जगह चुने

पढ़ाई के लिए अच्छी जगह चुने। पढ़ाई इसी जगह करे जहा आपको कोई परेशान ना कर सके। और आपका मन भी लगा रहे। ऐसी घर में आपकी पसंदीदा जगह पर पढ़ाई करे।

12. पढ़ाई करते समय पढ़ाई का सारा सामान पास मे ही रखे

पढ़ाई करते समय जरूरत की चीजे पास मे ही रखे जैसे- पेन, पेंसिल, रबर, नोट बुक, किताब, नोट्स, पानी की बोतल इत्यादि। ताकि आपको बार बार उठाना ना पड़े। और बीच मे उठने से मन इधर उधर भटकता है, ऐसा ना हो इसलिए, पढ़ाई करते समय पढ़ाई का सारा सामान पास मे ही रखें।

13. Concentration करके पढ़े

हमे परीक्षा की तैयारी के दौरान सारणी अनुसार पहले सरल और फिर कठिन टॉपिक को अच्छे से पढ़ना चाहिए। और मन लगाकर पढ़ना चाहिए। चाहे तो बीच में थोड़ी देर विश्रांति ले सकते हैं। इससे अपना concentration बना रहेगा।

14. पढ़ाई के बारे में दोस्तो से डिस्कशन करे

पढ़ाई के बारे में दोस्तो से जरूर डिस्कशन करे। हर किसी का याद करने का तरीका अलग रहता है। और जब हम दुसरो की बात सुनते हैं, तो वो हमे जल्दी याद हो जाता है। और ऐसे में अपनी पढ़ाई भी हो जाती हैं और, अगर कुछ ना समझा हो तो ,हम वो भी समझ जाते हैं।

15. हमेशा पॉजिटिव सोचे

हमेशा सकरात्मक सोचना चाहिए। परीक्षा के दौरान अक्सर ऐसा होता हैं, की हमे जो टॉपिक आसानी से समझ आ जाता हैं वही, हम परीक्षा में गलत कर के आते हैं। तो हमे यह गलती नही करनी है, हमे कंफिडेन्स तो रखना है पर, ओवर कंफिडेन्स नही।

अपने padhne ka tarika तो जान लिया है | इसी के साथ आप हमारी यह पोस्ट ( 10 वी के बाद क्या करे – 10 ke baad kya kare) को पड़े।

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *