12th ke baad kya kare science student | 12 क्लास के बाद क्या करे – 2023 ?

12th ke baad kya kare science student : – 10 वी की परीक्षा जैसे ही खत्म होती हैं, वैसे ही विधार्थियो को यह सवाल उठता है की, 10 वी के बाद क्या करे? और यह सवाल हर विधार्थि के मन में आना भी जरूरी है । क्योकि आगे का पुरा करियर इसी फैसले पर निर्भर होता हैं। अगर आप 10 वी के बाद गलत स्ट्रीम चुन लेते है, तो आगे जाकर पछतावा होता है। इसलिए पहले ही सोच समझकर फैसला ले।

अगर आपने 11 वी 12 वी मे कौनसी स्ट्रीम चुनना है, यह तय कर लिया है, और आप अगर साइंस स्ट्रीम चुनते हो तो, आपको 12 वी के बाद बहुत सारे विकल्प मिलेंगे। आप चाहो तो 12 वी साइंस के बाद अपनी स्ट्रीम बदल कर आर्ट्स और कॉमर्स मे भी जा सकते हो, और यह ऑप्शन साइंस लेने पर ही मिलता है। यदि आपने 11 वी 12 वी आर्ट्स या कॉमर्स से की है तो आप ग्रेजुएशन साइंस से नही कर सकते।

11 वी 12 वी मे साइंस लेने पर 12 वी के बाद आप किसी भी स्ट्रीम मे आसानी से ग्रेजुएशन कर सकते हैं। आप हमारी इस पोस्ट मे यह सब जान जायेंगे की आप 11 वी 12 वी मे साइंस लेने के बाद क्या कर सकते हैं। आपको इस पोस्ट को पुरा पढ़ने के बाद यह क्लियर हो जायेगा की आपको 12 वी साइंस के बाद क्या करना है? ( 12th ke baad kya kare science student )

साइंस कई लोगो को मुश्किल विषय लगता हैं, पर असल मे साइंस उतना भी मुश्किल नही होता , जितना हम समझ लेते है, और 11 वी 12 वी मे साइंस लेने के बाद हम साइंस अच्छे से समझ लेते है, और अगर फिर भी आपको साइंस मुश्किल लगता हैं , और 12 वी के बाद अगर आपको स्ट्रीम बदलनी है तो, आप बदल सकते हैं। साइंस के बिना आप क्या क्या कर सकते है, यह हम इस पोस्ट मे आपको बतायेंगे।

10 वी के बाद 11 वी 12 वी मे अगर आप साइंस मे एडमिशन लेते है तो, साइंस स्ट्रीम मे भी दो भाग होते है। PCM और PCB यानी की PCM फिजिक्स, केमिस्ट्री,मैथेमेटिक्स और PCB फिजिक्स , केमिस्ट्री, बायोलॉजी इन दो भागो मे से हमे एक चुनना पड़ता है। आप चाहो तो PCMB यानी की, फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथेमेटिक्स, बायोलॉजी साथ मे भी कर सकते हो।

अगर आपने 11वी 12वी में PCM चुना है तो आपके लिए सबसे पहले जो विकल्प आता है वह है इंजीनियरिंग फील्ड में जाने का।
पर यदि आप इंजीनियरिंग नहीं करना चाहते हो और कम से कम समय में जॉब पाना चाटे हो तो आप ITI कर सकते हो।
ITI कोर्स इंजीनियरिंग का सबसे छोटा कोर्स है। जिसका ड्यूरेशन काफी कम रहता है और फीस भी कम रहती है।इस कोर्स को आप कम समय में करके जल्दी से अच्छी जॉब पा सकते हो
ITI कोर्स करने के बाद शुरुआत में जब आप जॉब करते हो तो आपको 10,000 से 15,000 रुपए महीने की जॉब मिल सकती है।

क्रमांककोर्स का नामअवधि
1टूल एंड डाईमेकर इंजीनियरिंग3 साल
2फिटर इंजीनियरिंग2 साल
3पंप ऑपरेटर1 साल
4मैनुफैक्चर फुट वीयर1 साल
5फ्रूट एंड वेजिटेबल1 साल
6इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग1 साल
7रेफ्रिजेटर इंजीनियरिंग1 साल

इंजीनियरिंग फील्ड में जो दूसरा छोटा कोर्स आता है वह है पॉलीटेक्निक कोर्स। यह कोर्स अगर आप 10वी के बाद करते हो तो 3 साल का कोर्स रहता है , और अगर 12वी बाद करते हो तो आपको सेकंड ईयर में एडमिशन मिल जाता है। पॉलीटेक्निक कोर्स करके आप इंजीनियरिंग फील्ड में जूनियर इंजीनियर बन जाते है और वहा पर आपको शुरुआत में 15,000 से 20,000 रुपए महीने की जॉब मिल सकती है।

क्रमांककोर्स का नाम
1डिप्लोमा इन केमिकल इंजीनियरिंग
2डिप्लोमा इन बायोटेक्नीकल इंजीनियरिंग
3डिप्लोमा इन ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग
4डिप्लोमा इन इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग
5डिप्लोमा इन इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग
6डिप्लोमा इन मेकेनिकल इंजीनियरिंग
7डिप्लोमा इन एयरोस्पेस इंजीनियरिंग
8डिप्लोमा इन इंस्ट्रूमेंटेशन (Instrumentation) इंजीनियरिंग
9डिप्लोमा इन सिविल इंजीनियरिंग
10डिप्लोमा इन कंप्यूटर इंजीनियरिंग

इंजीनियरिंग फील्ड में बड़े कोर्स में B.Tech कोर्स आता है। अगर आप सीनियर इंजीनियर बनना चाहते हो तो आप B.tech कोर्स कर सकते हो। B.tech कोर्स करने के बाद सैलरी भी अच्छी रहती हैं। कई लोगो को 50000 से 60000 तक की सैलरी रहती हैं, और कई लोगो की तो लाखों तक सैलरी होती हैं। 12 वी अगर PCM सब्जेक्ट के साथ हुई हो तो, ज्यादा तर विधार्थी इंजीनियरिंग ही चुनते हैं।

आपने अगर 11 वी 12 वी मे PCB चुना है तो, आपके लिए मेडिकल फील्ड एक अच्छी फील्ड है। इसमे बहुत सारे स्टुडेंट NEET की परीक्षा देते हैं। और उसको क्वालीफाई करने के बाद डॉक्टर की पढाई यानी की MBBS करते हैं। कोई विद्यार्थी NEET की परीक्षा क्वालीफाई करने के लिए ट्युशन लगाते हैं और अगर एक बार में नही क्वालीफाई होते है, तो एक या दो साल तक परीक्षा की अच्छी से तैयारी करके क्वालीफाई करते हैं, ताकि वह MBBS कर सके। इसके अलावा आप मेडिकल फील्ड में कुछ छोटे मोटे कोर्स भी कर सकते है। वो भी NEET बिना क्वालीफाई किए। जैसे-B.pharma, BMLT, DMLT ऐसे और भी कई कोर्स है जो आप बिना NEET क्वालीफाई किए डॉक्टर लाइन मे जा सकते है।

यह कोर्स आप बिना NEET क्वालीफाई किए कर सकते हैं।

  • BMLT, BOT, BPT, BXRT, DMLT, DXRT, DOT, GNM, नर्सिंग, B.Pharma, D.Pharma
  • साइंस लेने के बाद डॉक्टर तथा इंजीनियर के अलावा क्या क्या कर सकते हैं।
    12 वी साइंस से पास होने के बाद आप अगर डॉक्टर या इंजीनियर नही बनना चाहते तो आप और भी कई सारे कोर्स कर सकते हैं। ऐसा नही है कि आपने साइंस लिया है तो आप इंजीनियर या डॉक्टर ही बन सकते हो, बल्कि आप किसी भी फील्ड में जा सकते हो।
  • डॉक्टर तथा इंजीनियर के अलावा कई सारे विकल्प है जो आप कर सकते हो, जैसे कि-
    • Hotel management
    • Banking field
    • Govt. Job

आप 12 वी के बाद होटल मैनेजमेंट का कोर्स कर सकते है। यह बहुत ही शानदार कोर्स है। इस कोर्स को करने के बाद विदेशो मे और भारत में भी अच्छी नौकरी आप कर सकते है। इसके अलावा आप बैंकिंग फील्ड में भी जा सकते हैं। बैंकिंग फील्ड मे ऐसे कोर्सेस होते है, जिसमे आप अगर 12 वी साइंस से भी पढे हो फिर भी वहा आप कॉमर्स चुनके बैंकिंग फील्ड में जा सकते है। इसमे आप BCA, B.com जैसे कोर्स करने के बाद आराम से बैंक में या एकाउंटिंग क्षेत्र में जॉब कर सकते हैं।

11 वी 12 वी मे साइंस लेने का यह फायदा है की आप किसी भी सरकारी जॉब की तैयारी कर सकते हैं। यहा पर आप competative exam देकर सरकारी जॉब पा सकते है। सरकारी मे भी बहुत सारी नौकरीया रहती हैं। आप चाहो तो एक से ज्यादा नौकरी के लिए ट्राई कर सकते हो। जब तक नौकरी नही मिल जाती। आपने अगर 11 वी 12 वी साइंस से की है तो आपको पढाई करने की तो अच्छी आदत रहती हैं। तो आप आराम से पढाई करके competative exam पास कर सकते है।

निष्कर्ष (conclusion) – 12th ke baad kya kare science student

हमने आपको इस पोस्ट मे बताया है की 12 वी साइंस के बाद क्या क्या कर सकते है। तो ऐसा नहीं है कि 11 वी 12 वी अगर साइंस स्ट्रीम से पास की है तो आप डॉक्टर या इंजीनियर ही बन सकते है, बल्कि आपने बहुत ही समझदारी वाला काम किया है साइंस चुन के। अब आगे आप जिस फील्ड में जाना चाहते हो, आप जा सकते हो। आपके पास बहुत सारे विकल्प है।

आपकी रुचि जिस विषय में है, उसी विषय में आप आगे बढे, ताकि आपका मन लगा रहे और आपको जल्दी सफलता मिल सके। जमकर मेहनत करते रहिये यकिनन सफल हो जाओगे।

आशा है की यह पोस्ट आपको अच्छी लगी होगी और आगे स्ट्रीम चुनने मे मदद हुई होगी। जो विद्यार्थी 12 वी साइंस से पास होने वाले है, या अभी 12 वी मे है ,ऐसे विधार्थियो को यह पोस्ट जरूर शेयर करे, ताकि उनकी भी स्ट्रीम चुनने मे मदद हो।

अपने 12th ke baad kya kare science student तो जान लिया है | इसी के साथ आपको पढ़ाई करने के तरीके भी पता होना चाहिए। इसके लिए आप हमारी यह पोस्ट ( पढाई करने का सही तरीका ) पड़े।

12th ke baad kya kare science student – FAQS

1) 12 वी के बाद डॉक्टर बनने के लिए क्या करे?

अगर आपने 12 वी साइंस से पास की है तो, आप NEET की परीक्षा दे फिर NEET क्वालीफाई होने के बाद आपका किसी भी कॉलेज मे MBBS के लिए एडमिशन हो जायेगा। MBBS पास हो के बाद 6 महीने की इंटनशिप रहती हैं।फिर आप एक डॉक्टर बन जाते है।

12th के बाद क्या करे साइंस स्टूडेंट?

12th साइंस करने के बाद आपको अगर डॉक्टर या इंजीनियर बनना है तो आप मेडिकल फील्ड में जा सकते है। या इंजीनियर भी कर सकते है।

11th साइंस लेने से क्या होता है?

11th मे साइंस लेने का यह फायदा है की आप 12 th के बाद किसी भी स्ट्रीम से ग्रेजुेएशंन कर सकते है। आप 11 th 12th साइंस मे करने के बाद ग्रेजुेएशंन कॉमर्स या आर्ट्स से कर सकते हैं।

12 thके बाद सबसे अच्छा कौन सा कोर्स है?

12 th के बाद आप ITI , पॉलिटेक्निक यह अच्छे कोर्स है।

12 के बाद जल्दी जॉब पाने के लिए कौन सा कोर्स करे?

12 के बाद जल्दी जॉब पाने के लिए आप ITI, पॉलीटेक्निक, पैरामेडिकल यह कोर्स कर सकते है। इन कोर्स की अवधि कम भी रहती हैं।