DSP kaise bane puri jankari | DSP kaise bane?

आज हम DSP kaise bane puri jankari ? ( DSP कैसे बने?)  इस टॉपिक पर जानकारी जानेंगे। पुलिस डिपार्टमेंट में DSP सर्वोच्च और प्रतिष्ठित पद होता है। इस पद मे अच्छे वेतन के साथ ही समाज में सम्मान भी मिलता है, इसी कारण छात्र-छात्राएं वर्तमान समय में DSP बनना चाहते हैं। इसमें कुछ लोग सब इंस्पेक्टर बनना चाहते हैं, कोई पुलिस इंस्पेक्टर तो कोई दरोगा बनना चाहते हैं।पुलिस के सभी पद बहुत ही सम्मानित और अच्छे वेतन वाले है।

पुलिस को तो आप सभी ने देखा ही होगा। कोई पुलिस को करीब से जानते होंगे, तो किसी ने उनका कार्य देखा होगा। जब हम किसी अच्छे नेतृत्व वाले इंसान को देखते हैं तो, अपने मन में भी ख्याल आता है कि हम भी बड़ा होकर इनके जैसे बने, और पुलिस की तो बात ही अलग है, इनसे तो हर कोई इंप्रेस हो जाता है, क्योकि इनका नेतृत्व एक अच्छा इंसान होने के साथ-साथ समाज सेवा के प्रति उनको बहुत लगाव भी होता है।

तो आज हम इस पोस्ट मे DSP officer kaise bane ? ( DSP कैसे बने?) इसमें DSP कौन होते हैं, इनका काम क्या होता है, DSP बनने के लिए qualification क्या चाहिए, इनकी सैलरी कितनी होती है ,FAQs के साथ अन्य विषयो के बारे में जानेंगे। इसलिए यह पोस्ट पूरी पढ़े, ताकि आपको आपके सभी सवालों के जवाब मिल सके।

इस पोस्ट मे DSP kaise bane in hindi ( DSP कैसे बने? निम्नलिखित विषयो पर बात करेंगे।

1)  DSP का फूल फॉर्म (what is the full form of dsp officer)
2) DSP क्या होता है?
3) DSP बनने के लिए योग्यता Qualification
4) शारीरिक योग्यता
5) DSP कैसे बने? (DSP kaise bane)
6) DSP चयन प्रक्रिया ( DSP Selection Process)
7) DSP की सैलरी (DSP officer salary)
8) DSP बनने के फायदे
9) निष्कर्ष
10) FAQs

आईये इन सब विषयो पर विस्तार से बात करते हैं।

1)  DSP का फूल फॉर्म (what is the full form of dsp officer)

DSP का फुल फॉर्म “Deputy Superintendent of police” होता है, और हिंदी में इसे “उप पुलिस अधीक्षक” कहा जाता है।

What is the full form of DSP officer
What is the full form of DSP officer

2) DSP क्या होता है?

DSP भारतीय पुलिस का एक पुलिस अधिकारी का पद होता है। यह पुलिस अधिकारी का पद होने के कारण DSP पर ज्यादा जिम्मेदारी भी होती हैं। इनको अच्छी सैलरी के साथ समाज में बहुत अधिक सम्मान भी मिलता है। इनके नीचे कई सारे पुलिस कर्मी होते हैंहैं, इन पुलिस कर्मियो को DSP निर्देश देते हैं, और समय-समय पर उनके कार्यो की जांच भी करते हैं। काम मे कुछ गलती होने पर पुलिस कर्मी को DSP निर्देश देते हैं, और दंड भी दे सकते हैं।

3) DSP बनने के लिए योग्यता Qualification

शैक्षणिक योग्यता

  • DSP बनने के लिए उम्मीदवार ने किसी भी मान्यता प्राप्त  बोर्ड से किसी भी स्ट्रीम मे 12 वी कक्षा उत्तीर्ण की हो।
  • 12 वी के बाद किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से स्नातक (ग्रेजुएशन) उत्तीर्ण किया हो।
  • ग्रेजुएशन पास करना अनिवार्य होता है।
  • DSP के बनने के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होता है, तब आपके पास ग्रेजुएशन का सर्टिफिकेट होना जरूरी है।
आयु सीमा (DSP Age Limit)
  • DSP बनने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष तथा अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए।
  • आरक्षित वर्गो के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा मे छुट मिलती है।
  • OBC के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा मे 3 वर्ष की छुट दी जाती है।
  • ST/SC उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा मे 5 वर्ष की छुट दी जाती है।

4) शारीरिक योग्यता

  • DSP बनने के लिए पुरुष उम्मीदवार की हाईट 168 सेमी होनी चाहिए।
  • महिला उम्मीदवार की हाईट 155 सेमी होनी चाहिए।
  • वजन ( Weight) आपके हाईट पर निर्धारित किया जाता है।
  • पुरुष उम्मीदवार की छाती 84 सेमी होनी चाहिए।

5) DSP कैसे बने? (DSP kaise bane)

  • DSP बनने के लिए सबसे पहले आपको किसी मान्यता प्राप्त विश्व विद्यालय से स्नातक (ग्रेजुएशन) की डिग्री हासिल करनी होगी।
  • ग्रेजुएशन किसी भी सब्जेक्ट मे पास कर सकते हैं।
  • स्नातक (ग्रेजुएशन) पास करने के बाद DSP भर्ती एक्जाम के लिए आवेदन करना होगा।
  • राज्य लोक सेवा आयोग सिविल सर्विस एक्जाम ( Civil Service Exam) के माध्यम से DSP की भर्ती होती है।
  • राज्य सरकार समय-समय पर DSP भर्ती के लिए DSP Recruitment के लिए नोटिफिकेशन जारी करती हैं।
  • जब यह DSP भर्ती के लिए Application Form निकलते हैं, तब ऑनलाइन अप्लाई करे।
  • आवेदन करने के कुछ दिन बाद राज्य लोक सेवा भर्ती परीक्षा आयोजित करती हैं, यह परीक्षा पास करनी होगी।
  • सबसे पहले प्रारंभिक परीक्षा होती हैं।
  • प्रारंभिक परीक्षा पास करने के बाद मुख्य परीक्षा होती हैं।
  • मुख्य परीक्षा पास करने के बाद इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है।
  • इंटरव्यू के बाद मेरिट लिस्ट बनती हैं, मेरिट के आधार पर DSP की नियुक्ति होती हैं।

6) DSP चयन प्रक्रिया ( DSP Selection Process)

DSP का चयन राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सर्विस एक्जाम के माध्यम से होता है। लोक सेवा आयोग सिविल सर्विस एक्जाम को तीन चरणो मे आयोजित करती हैं।

प्रारंभिक परीक्षा (Preliminary Exam)

DSP बनने के लिए सबसे पहले प्रारंभिक परीक्षा देनी होती हैं। यह लिखित परीक्षा होती है। इसमें वस्तुनिष्ट प्रश्न पूछे जाते हैं, चार विकल्प दिए जाते हैं, उन मे से एक का चयन करके जवाब देना होता है।

मुख्य परीक्षा ( Mains Exam)

प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों की मुख्य परीक्षा होती हैं। यह परीक्षा भी लिखित परीक्षा होती हैं, इसमें डिस्क्रीप्टिव टाईप के प्रश्न पूछे जाते हैं। प्रश्नो के उत्तर शब्दो में देना होता है।

साक्षात्कार ( Interview)

जो उम्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा पास कर लेते है, उनको इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है। इंटरव्यू होने के बाद मेरिट बनती हैं। मेरिट के आधार पर DSP की नियुक्ति होती है।

7) DSP की सैलरी (dsp officer salary)

एक DSP की सैलरी 9000 रुपए प्रतिमाह से 35000 रुपए प्रतिमाह (dsp officer salary per month) तक होती हैं। इसके अलावा ग्रेड पे 5400 रुपए मिलता है। और महंगाई भत्ता, रहने के लिए कोर्टर पेंशन ऐसे अन्य कई सरकारी सुविधाएं भी DSP को लागू होते हैं।

8) DSP बनने के फायदे

  • DSP को अच्छा वेतन होता है।
  • वेतन अच्छा होने के कारण आर्थिक स्थिति अच्छी होती हैं।
  • DSP को रहने के लिए कोर्टर सुविधा होती हैं।
  • मेडिकल पर छुट मिलती है।
  • महंगाई भत्ता मिलता है।
  • रीटायरमेंट के बाद पेंशन मिलती है।
  • DSP के बच्चों को केंद्रीय विद्यालय में प्राथमिकता दी जाती है।
  • समाज में एक सम्मानित पद मिलता है।

9) निष्कर्ष – DSP kaise bane

आपने इस पोस्ट मे DSP kaise Bane? ( DSP कैसे बने? इस बारे में सभी जानकारी देखी। इसमें हमने DSP का फूल फॉर्म, DSP क्या होता है, DSP बनने के लिए योग्यता Qualification, शारीरिक योग्यता, DSP कैसे बने (DSP kaise bane), DSP चयन प्रक्रिया ( DSP Selection Process), DSP की सैलरी, DSP बनने के फायदे इन विषयो पर विस्तार से बताया है।

उम्मीद है आपको यह पोस्ट (DSP kaise bane) पसंद आई होगी। इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा शेयर करे, ताकि जो अभ्यर्थी DSP बनना चाहते हैं, उन तक यह पोस्ट पहुँच सके, और उनको उनका सपना पूरा करने मे इस पोस्ट के माध्यम से मदद हो सके।

अपने dsp kaise bane puri jankari in hindi तो जान लिया है | इसी के साथ आप हमारी यह पोस्ट (Government computer teacher kaise bane) पड़े।

10) FAQs – DSP kaise bane puri jankari

1) DSP का फुल फॉर्म क्या होता है?
DSP का फुल फॉर्म “Deputy Superintendent of police” होता है।

2) DSP को हिंदी में क्या कहते हैं?
DSP को हिंदी में  “उप पुलिस अधीक्षक” कहा जाता है।

3) DSP बनने के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या चाहिए?
DSP बनने के लिए 12 वी के बाद किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से स्नातक (ग्रेजुएशन) उत्तीर्ण किया हो। ग्रेजुएशन पास करना अनिवार्य होता है।

4) DSP बनने के लिए आयु सीमा क्या चाहिए?
DSP बनने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष तथा अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्गो के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा मे छुट मिलती है।

5) DSP की परीक्षा कौन आयोजित करता है?
DSP की परीक्षा राज्य लोक सेवा आयोग आयोजित करती है।

6) DSP बनने के लिए हाईट कितनी चाहिए?
DSP बनने के लिए पुरुष उम्मीदवार की हाईट 168 सेमी होनी चाहिए। महिला उम्मीदवार की हाईट 155 सेमी होनी चाहिए।

7) DSP की सैलरी कितनी होती हैं?
एक DSP की सैलरी 9000 रुपए प्रतिमाह से 35000 रुपए प्रतिमाह तक होती हैं। इसके अलावा ग्रेड पे 5400 रुपए मिलता है।

8) DSP की भर्ती के लिए कौनसी एक्जाम होती है?
DSP बनने के लिए राज्य लोक सेवा आयोग सिविल सर्विस एक्जाम ( Civil Service Exam) के माध्यम से DSP की भर्ती होती है।  

यह भी पड़े : – Govt job ki taiyari kaise kare 2023

यह भी पड़े : – ACP kaise bane

यह भी पड़े : – Police head constable kaise bane

यह भी पड़े : – Sarkari vakil kaise bane

यह भी पड़े : – Navy officer kaise bane

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *