Sarkari vakil kaise bane | सरकारी वकील कैसे बनते हैं?

Sarkari vakil kaise bane : हर किसी को बड़े-बड़े सपने देखने का शौक होता है, कई लोगो के सपने सच मे बदलते हैं, तो कई लोग सपना पूरा न होने से निराश हो जाते हैं। अगर आपको अपने सपने पूरे करने है तो मेहनत भी अच्छी करनी होगी, बिना मेहनत किए कुछ हासिल नही होने वाला है। आपको इसके लिए योग्य शिक्षा प्राप्त करनी होगी, नियमित रूप से पढाई करनी होगी, हर क्षेत्र में पढाई करना तो जरूरी है। आपकी चाह जितनी बड़ी होगी, उतनी आपको मेहनत करनी है।

आज हम Sarkari vakil kaise bante hain ? ( सरकारी वकील कैसे बनते हैं?) इस विषय पर बात करेंगे।आप मे से कई लोगो का सपना सरकारी वकील बनने का होगा, पर क्या आपको सरकारी वकील कैसे बनते हैं? इसके बारे में सभी जानकारी है? तो चलिए आज हम इस पोस्ट के जरिए आपको वह सब जानकारी देंगे जो सरकारी वकील बनने मे आपकी मदद कर सके।

इसमे हम आपको सरकारी वकील क्या होता है? सरकारी वकील का काम क्या होता है? सरकारी वकील कैसे बने? सरकारी वकील बनने के लिए योग्यता अन्य विषयो पर विस्तार से बतायेंगे। इसलिए यह पोस्ट पूरी जरूर पढ़े, ताकि आपको आपके सवालों के जवाब मिल सके।

Advocate symbol :

advocate symbol
Advocate symbol

इस पोस्ट ( Sarkari vakil kaise bane in hindi ) मे निम्नलिखित विषयो पर बात करेंगे।

1) सरकारी वकील क्या होता है?
2) सरकारी वकील के काम क्या होते हैं? govt advocate work
3) सरकारी वकील बनने के लिए शैक्षणिक योग्यता
4) सरकारी वकील कैसे बने? (how to become govt advocate)
5) सरकारी वकील एंट्रेंस APO एक्जाम ( Entrance APO exam)
6) सरकारी वकील बनने के लिए आवश्यक स्किल
7) सरकारी वकील नियुक्ति क्षेत्र
8) निष्कर्ष
9) FAQs

आईये इन सब विषयो पर विस्तार से बात करते हैं।

1) सरकारी वकील क्या होता है?

केंद्र सरकार और राज्य सरकार अपने लिए वकील की नियुक्ति करते हैं। उन्हे अलग-अलग पद अलग-अलग नाम से पुकारा जाता है। वह बहुत ऊँचे स्तर के वकील होते हैं, राज्य सरकार द्वारा हर साल ऐसे अनुभवी वकीलो की नियुक्ति के लिए APO एक्जाम का आयोजन किया जाता है। यदि आप APO एक्जाम पास हो जाते हो तो, आपको राज्य सरकार द्वारा सरकारी वकील के रूप में नियुक्त कर लिया जायेगा।

2) सरकारी वकील के काम क्या होते हैं?

  • सरकारी वकील का मुख्य कार्य न्यायालय के कार्यो में सहयोग देना होता है।
  • सरकारी वकील न्यायालय में सरकार के आदेश के अनुसार मुकदमे के कार्यवाही मे भाग लेते है। और राज्य सरकार के मुकदमे की पैरवी करते हैं।
  • अगर न्यायालय में कोई पीड़ित वकील के खर्च को वहन करने मे सक्षम नहीं है तो, उस पीड़ित को न्यायालय द्वारा सरकारी वकील दिया जाता है।
  • उसके बाद वह वकील पीड़ित के मुकदमे की पैरवी करता है, और इसके लिए वह उस पीड़ित से कोई शुल्क नही लेता।
  • सरकारी वकील का अहम काम केस से जुड़े सभी पहलुओ को अदालत के सक्षम प्रस्तुत करना होता हैहै, और अदालत के कार्यो में सहायता करना होता है।
  • कानूनी दस्तावेज लिखने का कार्य भी सरकारी वकील करते हैं।
  • अदालत के मामलों का बचाव या मुकदमा चलाने का काम यह करते हैं।
  • राष्ट्रीय और अंतर राष्ट्रीय मामलो मे सरकार का प्रतिनिधित्व करने का काम।
  • नागरिक और अपराधी के मुकदमे को संभालने का काम।
  • सरकारी सदस्यों को रोजगार, पर्यावरण, भेदभाव, कर और न्याय पर कानून सहित विभिन्न कानूनी मुद्दों पर सलाह देने का काम सरकारी वकील करते हैं।

3) सरकारी वकील बनने के लिए शैक्षणिक योग्यता

* सरकारी वकील बनने के लिए आपको सबसे पहले 12 वी अच्छे अंको के साथ उत्तीर्ण करनी होगी।
* 12 वी के बाद BA, LLB कोर्स Only करना होगा।
* BA, LLB कोर्स यह 5 साल का होता है, जिसमे 10 सेमिस्टर होते हैं।
* आप चाहो तो ग्रेजुएशन के बाद आप 3 साल का LLB कोर्स भी कर सकते हैं।

4) सरकारी वकील कैसे बने?

सरकारी वकील बनने मे थोड़ा ज्यादा समय लग सकता है। पर नामुमकिन नही है। मेहनत करोगे तो, फल भी मिलेगा। सरकारी वकील बनने के लिए आपके पास अच्छे स्किल और धेर्य होना आवश्यक है। बेहतरीन लॉजिकल स्किल और कॉमुनिकेशन स्किल इस प्रोफेशन मे बहुत माईने रखते है।

सरकारी वकील बनने के लिए आपको सबसे पहले 12 वी अच्छे अंको के साथ उत्तीर्ण करनी होगी। 12 वी के बाद BA, LLB कोर्स Only करना होगा। BA, LLB कोर्स यह 5 साल का होता है, जिसमे 10 सेमिस्टर होते हैं।  आप चाहो तो ग्रेजुएशन के बाद आप 3 साल का LLB कोर्स भी कर सकते हैं।

LLB कोर्स में एडमिशन की प्रक्रिया के लिए विभिन्न युनिवर्सिटीज entrance exam आयोजित करती हैं। आप इन entrance exam मे अप्लाई करके एक्जाम देकर और पास होकर अच्छे कॉलेज में एडमिशन ले सकते हैं। कुछ कॉलेज और युनिवर्सिटीज डायरेक्ट एडमिशन भी देते है।

आप अनुभव के आधार पर भी सरकारी वकील बन सकते हैं, उसके लिए 7 साल का अनुभव होना आवश्यक है।

Sarkari vakil kaise bane
Sarkari vakil kaise bane

5) सरकारी वकील एंट्रेंस APO एक्जाम ( Entrance APO exam)

अगर आपका LLB कोर्स पुरा हो चुका है तो आप APO एंट्रेस एक्जाम देकर सरकारी वकील बन सकते हैं। हर साल सरकारी वकील बनने के लिए APO एक्जाम आयोजित किया जाता है। इस एक्जाम मे लॉ ग्रेजुएट स्टूडेंट अप्लाई कर सकते हैं। यह एक्जाम आप अगर क्वालीफाई कर लो तो आप सरकारी वकील बन जाओगे।

APO एक्जाम तीन चरणो में होती हैं।

  • प्रारंभिक परीक्षा ( Preliminary Test)
  • मुख्य परीक्षा ( Mains Exam)
  • साक्षात्कार ( Interview)
प्रारंभिक परीक्षा ( Preliminary Test)

पेपर-1,  अंक-150

 परीक्षा ( Mains Exam)

पेपर-4, अंक-400

साक्षात्कार ( Interview) 

अंक-50

एक बार अगर आप APO एक्जाम उत्तीर्ण कर ले तो कोई भी सरकार आपको नौकरी से निकाल नही सकती। इस एक्जाम मे प्रारंभिक परीक्षा में वैकल्पिक प्रश्न प्रकार होते हैं, वही मुख्य परीक्षा लिखित परीक्षा होती है, और इंटरव्यू में आपकी पर्सनालिटी टेस्ट होती है। इसके बाद आप सरकारी वकील ( Sarakari Advocate) के पद पर नियुक्त किये जाते हैं।

6) सरकारी वकील बनने के लिए आवश्यक स्किल

  • बौद्धिक क्षमता
  • तर्क और वीतर्क की अच्छी क्षमता
  • कानून का ज्ञान
  • राईटिंग स्किल
  • विश्लेषण करने की क्षमता
  • मुकदमेबाजी मे कुशल होना
  • रचनात्मक समस्या को सुलझाने की अच्छी क्षमता होनी चाहिए।

7) सरकारी वकील नियुक्ति क्षेत्र

सरकारी वकीलो की नियुक्ति कई क्षेत्रों में की जाती है।

जैसे कि-

  • Railways
  • Military
  • Public Education
  • Judiciary
  • Public infrastructure
  • Public Transit
  • Municipal Corporation
  • Manufacturing
  • Agriculture
  • Construction
  • Roadways
  • Real Estate
  • Health Care
  • Law enforcement
  • Political parties

8) निष्कर्ष – Sarkari vakil kaise bane

इस पोस्ट मे हमने sarkari vakil kya hota hai ? ( सरकारी वकील कैसे बनते हैं?) इस टॉपिक पर सभी जानकारी हासिल की हैं। इसमे हमने आपको सरकारी वकील क्या होता है?, सरकारी वकील के काम क्या होते हैं?, सरकारी वकील बनने के लिए शैक्षणिक योग्यता, सरकारी वकील कैसे बने?, सरकारी वकील एंट्रेंस APO एक्जाम ( Entrance APO exam), सरकारी वकील बनने के लिए आवश्यक स्किल, सरकारी वकील नियुक्ति क्षेत्र इन सब विषयो पर विस्तार से बताया है।

उम्मीद है आपको यह पोस्ट(sarkari vakil kaise bante hain) पसंद आई होगी। इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा शेयर करे, ताकि जो अभ्यर्थी सरकारी वकील बनना चाहते हैं, उन तक यह पोस्ट पहुँच सके, और उनको उनका लक्ष पुरा करने मे मदद हो सके।

अपने Sarkari vakil kaise bane तो जान लिया है | इसी के साथ आप हमारी यह पोस्ट (Navy officer kaise bane) पड़े।

9) सरकारी वकील कैसे बने से जुड़े सवाल – FAQs

1) वकील क्या होता है?
वकील को अभिवक्ता  अभिभावक कहा जाता है। जिसे न्यायालय में दूसरे व्यक्ति का प्रतिपादन करने का हक होता है, और उस व्यक्ति के स्थान पर उसे न्याय दिलाने के लिए दलील प्रस्तुत किया जाता है,  उसे वकील कहते हैं।

2) वकील बनने के लिए कौनसा कोर्स करना पड़ता है?
वकील बनने के लिए बैचलर ऑफ लेजिस्टेटीव लॉ ( LLB)
का कोर्स करना पड़ता है।

3) APO का फूल फॉर्म क्या होता है?
APO का फूल फॉर्म Assistant Prosecution Officer होता है।

4) APO परीक्षा कौन आयोजित करता है?
APO परीक्षा का आयोजन राज्य सरकार करती हैं।

5) सरकारी वकील कैसे बने?
सरकारी वकील बनने के लिए आपको विधि में स्नातक (ग्रेजुएशन) होना आवश्यक है। इसके बाद दो तरह से वकील बना जा सकता है, 1) अनुभव के आधार पर, 2) APO की परीक्षा पास होने पर।

6) वकील की सैलरी कितनी होती हैं?
वकील की सैलरी 420,500 प्रतिमाह होती हैं। अनुभव के साथ उनकी सैलरी बढ़ती जाती है।

7) प्राईवेट वकील की सैलरी कितनी होती है।
प्राईवेट वकील की सैलरी लगभग 1 से 1.5 लाख प्रतिमाह तक होती है। यह उनके काम पर डिपेंड होती है।

8) भारत में कुल कितने वकील है?
इंटरनेशनल असोसिएशन ऑफ इंडिया के मुताबिक देश में कुल 14 लाख पंजीकृत वकील है।

यह भी पड़े : – Navy officer kaise bane

यह भी पड़े : – Tehsildar kaise bane

यह भी पड़े : – Gram panchayat sachiv kaise bane

यह भी पड़े : – Govt job ki taiyari kaise kare 2023

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *