Govt job ki taiyari kaise kare 2023 | गोवर्नमेंट जॉब की तैयारी

Govt job ki taiyari kaise kare : आज के समय में हर किसी को गवर्नमेंट जॉब चाहिए। और बहुत से छात्र उसके लिए कड़ी मेहनत भी कर रहे होते है। पर किसी न किसी वजह से उनका सिलेक्शन नही हो पाता, और वह निराश हो जाते हैं।कई लोग ऐसे भी है जिनको, सिर्फ सरकारी नौकरी ही करनी है, उसके अलावा कुछ नही, और वह मेहनत भी बहुत कर रहे हैं।ऐसे में कैंपीटेशन तगदा होता है।तो आपको निराश होने की कोई जरूरत नहीं है। आप अगर मन लगाकर पढाई करोगे तो एक दिन आप भी जरूर कामयाब होंगे।

आज हम आपको इस पोस्ट(Govt job ki taiyari kaise kare) मे गोवर्नमेंट जॉब की तैयारी कैसे करे यह बतायेंगे। और गोवर्नमेंट जॉब के फायदे भी इस पोस्ट(Govt job ki taiyari kaise kare) मे आपको बतायेंगे। यह सब जानने के लिए पोस्ट को पूरी पढ़े। ताकि आपको आपके सवालों के जवाब मिल सके।

Govt job ki taiyari kaise kare

इस पोस्ट (Govt job ki taiyari kaise kare) मे निम्नलिखित विषयो पर बात करेंगे।

1) आपके पसंद का विभाग चुने
2) अपना टाईम टेबल बनाए
3) सिलेबस को समझे
4) कमजोर विषय पर ध्यान दें
5) नोट्स बनाकर पढ़े
6) Previous year के प्रश्न पत्र हल करे
7) सरकारी नौकरी कर रहे लोगो से बात करे
8) हमेशा पॉजिटिव सोचे
9) सरकारी नौकरी के फायदे
10) निष्कर्ष
11) FAQs

गोवर्नमेंट जॉब की तैयारी
गोवर्नमेंट जॉब की तैयारी

1) आपके पसंद का विभाग चुने

सबसे पहले आपको तय करना होगा कि सरकार के किस विभाग में आप नौकरी प्राप्त करना चाहते है। आपको जिस विषय में रुचि होगी वही विषय आप चुने ताकि ,आपका मन लगा रहे, और आगे की तैयारी आप अच्छे से कर सको। विभाग चुनना इसलिए जरूरी है क्योकि, हर सरकारी विभाग के लिए अलग-अलग तैयारी करनी पड़ती है। किसी विभाग में शरीरिक स्थिति तो किसी विभाग में नॉलेज की जरूरत होती हैं। जैसे कि- आपको अगर आर्मी मे जाना है तो उसके लिए आपकी शरीरिक स्थिति अच्छी होनी चाहिए, और अगर आपको टीचर या बैंकिंग क्षेत्र में जाना है, तो आपको पढ़ने की जरूरत होती है। इसलिए पहले यह तय कर ले की, आपको कौनसी सरकारी नौकरी करनी है।

अगर आप ने यह तय कर लिया तो आप उसीके बारे में सोचते हो, और आगे की तैयारी करते हो।

2) अपना टाईम टेबल बनाए

अपने मन चाहा हर काम पुरा करने के लिए हमे सही टाईम टेबल की जरूरत होती हैं। आज आप बहुत लोगो को सक्सेसफुल देख रहे हो, और उन सबका कहना रहता है कि मैंने सही टाईम टेबल बनाकर पढाई की है, या जो भी किया है, उस चीज को पाने के लिए उसे टाईम दिया है। अगर आपके जीवन में सही रुटिन नही है, तो समझ लो आप अपने करियर को मजाक मे ले रहे हो। आपको अगर कुछ बड़ा करना है, तो उस लिए पहले अपना टाईम टेबल बनाए। 
जब आप आपका पसंदीदा विभाग चुन लेते हो, उसके बाद आपको एक सही समय पढ़ाई के लिए निकलना है। और हर रोज उसी समय पर अपनी पढाई करे। रोजाना एक ही समय पर पढाई करने से आपको आदत हो जायेगी। फिर आप कुछ भी हो जाए पढ़ाई नही छोड़ोगे।

3) सिलेबस को समझे

आप जो भी सरकारी नौकरी करना चाहते हो, पहले उसके सिलेबस को अच्छे से समझ ले, और फिर पढ़ाई करना शुरू करे। और अपने बनाए टाईम टेबल के अनुसार हर रोज समय पर पढाई करे। सरकारी नौकरी के लिए जनरल नॉलेज बहुत महत्वपूर्ण है, उसके लिए आप gk के किताब पढ़े। और जितना हो सके लोगो के साथ रहे। उससे आपको खबर पता चलती रहती हैं। और आपका जनरल नॉलेज बढ़ता है। और बाकी विषयो पर भी ध्यान दें।

4) कमजोर विषय पर ध्यान दें

आप जिस विषय में कमजोर हो उस विषय पर ज्यादा ध्यान दें। कभी-कभी हम जिस विषय मे कमजोर होते है, उस विषय के बारे में हम सोचते ही नही अपना ध्यान उस विषय से हटा देते है। और जब परीक्षा मे उसी विषय पर ज्यादा अंको के लिए प्रश्न पूछे जाते है तब, हमे पछतावा होता है। तो ऐसा ना होने दे।
पहले जिस विषय में आप कमजोर है, उस विषय की पढ़ाई पहले करे। और उस विषय को ज्यादा टाईम दे ताकि आराम से आप उस विषय को समझ सको। पर ध्यान रहे इन सब मे बाकी विषयो को ना भूले। सभी पढ़ाई होना आवश्यक है।

5) नोट्स बनाकर पढ़े

हमेशा पढ़ाई करते समय नोट्स बनाकर पढ़े, ऐसा करने से पॉइंट टू पॉइंट याद रहता है। और जब आपको जो पॉइंट पढ़ना है, आप आसानी से उस पॉइंट को पढ़ सकते है। और रिविजन करने मे भी आसानी होती है। जितना हो सके नोट्स खुद ही बनाए, ताकि नोट्स बनाते टाईम ही आपको बहुत कुछ याद हो जाता हैं, और बाद में ज्यादा पढ़ने की आवश्यकता नहीं रहती।
नोट्स बनाते समय जिस टॉपिक के बारे में लिख रहे हो उसके कुछ चित्र भी बनाए। चित्रों से आपको उसके बारे में याद रहता है।

6) Previous year के प्रश्न पत्र हल करे

आप जिस भी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हो, उसके पिछले एक्जाम मे आये प्रश्न पत्र हल करे। ऐसा करने से आपको एक्जाम मे आने वाले सवालों के बारे में पता चलता है, की किस तरह से सवाल पूछे जाते हैं। प्रश्न पत्र हल करने से आपको किस तरह से प्रश्न को हल करना है यह समझ में आता है।

ऐसा आप एक ही नहीं बल्कि आपको जितने प्रश्न पत्र मिल सकते है, उतने आप हल करे। और प्रश्न पत्र हल करते समय टाईम लगाकर हल करे, ऐसा करने से आपको परीक्षा स्थल पर पेपर लिखने मे आसानी होगी क्योकि टाईम के हिसाब से लिखने की आपकी पहले से आदत हो जाती हैं।

7) सरकारी नौकरी कर रहे लोगो से बात करे

सरकारी नौकरी कर रहे लोगो से अवश्य बात करे। आपको जिस विभाग में सरकारी नौकरी करनी है, उस विभाग के लोगो से बात करे, उनको  एक्जाम का अच्छा अनुभव होता है, जो की उन्होंने पास किए होते हैं।

उनको आप परीक्षा के बारे में पूछे , उन्होंने परीक्षा की तैयारी कैसे की थी, कौनसे किताबे उन्होंने पढ़ी थी, परीक्षा देते समय किन बातो का ध्यान रखा था। यह सब आप उनको पूछो उनकी आपको बहुत मदद हो सकती हैं।

8) हमेशा पॉजिटिव सोचे

आज के समय में सरकारी नौकरी पाना आसान नहीं है। सरकारी नौकरी पानी है तो, हमेशा पॉजिटिव सोचे। अपने आप को मोटिवेट करे,इससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। सरकारी नौकरी पाने के लिए लोग कितनी बार फल होते है। पर जिनको मन से चाह रहती है, वह सरकारी नौकरी हासिल करके ही रहते हैं।

कभी कभी आपका सेलेक्शन नही होता और आप हार मान लेते हो, और पीछे हट जाते हो, ऐसे में आपको मोटिवशन की जरूरत रहती हैं, पॉजिटिव सोचने की जरूरत रहती हैं। और इसलिए आपको हमेशा मोटिवेट रहना होगा।

9) सरकारी नौकरी के फायदे (govt job benefits)

सरकारी नौकरी के कई फायदे हैं, जैसे कि-

  • आर्थिक समस्याओं से छुटकारा:- सरकारी नौकरी मे आपको अच्छी खासी सैलरी मिलती हैं, जिसके कारण आपकी आर्थिक तंगी खतम हो जाती है।
  • फ्री की सेवाएं मिलती हैं:- ऐसे बहुत सी सरकारी नौकरियां है जिसमे आपको फ्री मेडिकल, फ्री यात्रा सुविधा मिलती हैं।
  • पेंशन मिलती हैं:- सरकारी नौकरी करने वालो का सबसे बड़ा फायदा यह है कि उनको बुढ़ापे मे पेंशन मिलती है। जिससे उनका बुढ़ापा सुरक्षित हो जाता हैं।
  • सरकारी नौकरी करने वालो के बच्चो को केंद्रीय विद्यालय मे आसानी से प्रवेश मिलता है।
  • नौकरी जाने का डर नही रहता है।

निष्कर्ष – Govt job ki taiyari kaise kare

आपने इस पोस्ट (sarkari naukri ki taiyari kaise kare) मे सरकारी नौकरी की तैयारी कैसे करे यह जाना। इसमे आपको बहुत से स्टेंट बताए है जिन्हे, आप अपने जीवन में अपनाकर एक सही दिशा में पढाई की और जाओगे। सरकारी नौकरी हर किसी को नही लगेगी। जो कड़ी मेहनत करेगा, जिसे मन से चाह है वही पढाई करेगा और सरकारी नौकरी हासिल करेगा। और बाकी प्राईवेट जॉब भी बहुत सारे है, और वह भी अच्छी सैलरी वाले, पर कुछ भी पाने के लिए मेहनत तो करनी ही होगी। आपको जिस विषय में रुचि हो उसी मे अपना करियर बनाए, ताकि मन लगा रहे।

आशा है कि आपको यह पोस्ट (Govt job ki taiyari kaise kare) पसंद आई होगी। इस पोस्ट (Govt job ki taiyari kaise kare) को ज्यादा से ज्यादा शेयर करे ताकि जो विधार्थि सरकारी नौकरी करना चाहते है, उनको मदद हो सके।

अपने Govt job ki taiyari kaise kare तो जान लिया है | इसी के साथ आपको 12th pass govt job for female 2023 भी पता होना चाहिए। इसके लिए आप हमारी यह पोस्ट ( 10 वी के बाद क्या करे) पड़े।

FAQs – Govt job ki taiyari kaise kare

1) सबसे बढ़िया सरकारी नौकरी कौन सी है?
ISI officer,
RBI grade B officer
Bank Manager
Station Master
Good Guard
Loco pilot
Ticket collector
यह सब नौकरियां बढ़िया है।

2) लड़कियों के लिए सबसे अच्छी गोवर्नमेंट जॉब कौनसी है?
ज्यादा तर लड़किया बैंकिंग क्षेत्र में जॉब करना पसंद करती हैं। एक टीचर की जॉब भी लड़कियों के लिए अच्छी जॉब है।

3) गोवर्नमेंट जॉब का क्या फायदा है?
गोवर्नमेंट जॉब का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आपको रिटायरमेंट के बाद पेंशन मिलती हैं।आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है। इसके अलावा कुछ फ्री की सुविधाएं मिलती हैं, जैसे कि- फ्री मेडिकल, फ्री प्रवास सुविधाएं etc.

4) सरकारी नौकरी की तैयारी कैसे करे (Govt job ki taiyari kaise kare)
आपके पसंद का विभाग चुने
अपना टाईम टेबल बनाए
सिलेबस को समझे
कमजोर विषय पर ध्यान दें
नोट्स बनाकर पढ़े
previous year के प्रश्न पत्र हल करे
सरकारी नौकरी कर रहे लोगो से बात करे
हमेशा पॉजिटिव सोचे 

यह भी पड़े : – CUET क्या है?

यह भी पड़े : – 12th arts ke baad govt job list

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *