Railway loco pilot kaise bane। रेल्वे लोको पायलट कैसे बने

Railway loco pilot kaise bane : आज के समय में बहुत लोग ऐसे है जो गोवर्नमेंट जॉब करना चाहते हैं। और ज्यादातर लोग रेल्वे में जॉब करना पसंद करते हैं। इसका कारण है कि, रेल्वे में जॉब तो अच्छी मिलती ही है, पर इसके अलावा कई सारे सुविधाएं भी रेल्वे कर्मचारीयों को मिलती है। उसीके साथ एक सम्मानित पद समाज में रहता है। इसलिए आज सबसे ज्यादा लोग रेल्वे में नौकरी करना चाहते हैं। रेल्वे में बहुत सारे अलग-अलग पद अलग-अलग वेतन के साथ है। आप जिस पद काम करते हैं, उसके हिसाब से आपका वेतन रहता है।

आपको अगर रेल्वे में एक अच्छी नौकरी चाहिए तो आप रेल्वे लोको पायलट ( Railway loco pilot ) की नौकरी कर सकते हैं। रेल्वे लोको पायलट को सम्मान के साथ अच्छी सैलरी भी मिलती है। इसके अलावा रेल्वे पायलट को कई सारी सरकारी सुविधाएं भी मिलती है। और इसी के कारण लोग ज्यादातर लोको पायलट की जॉब करना पसंद करते हैं।

तो क्या आपको भी लोको पायलट की जॉब करनी है आज का हमारा यह पोस्ट (Railway loco pilot kaise bane) लोको पायलट के बारे में सभी जानकारी लेकर आया है। इसमे हम आपको लोको पायलट कौन होता है, लोको पायलट का काम क्या होता है, लोको पायलट कैसे बने, लोको पायलट बनने के लिए शैक्षणिक योग्यता, लोको पायलट की सैलरी कितनी होती हैं अन्य सभी विषयो के बारे बतायेंगे।

इस पोस्ट मे ( Railway loco pilot kaise bane ?) निम्नलिखित विषयो पर बात करेंगे।

1) लोको पायलट क्या होता है?
2) लोको पायलट का काम क्या होता है?
3)  लोको पायलट कैसे बने?
4) लोको पायलट बनने के लिए शैक्षणिक योग्यता ( railway loco pilot qualification)
5) लोको पायलट चयन प्रक्रिया
6) लोको पायलट को मिलने वाली सुविधाएं
7) लोको पायलट की सैलरी कितनी होती हैं? (railway loco pilot salary)
8) निष्कर्ष ( Concluaion)
9) FAQs

रेल्वे लोको पायलट कैसे बने
रेल्वे लोको पायलट कैसे बने

आईये इन सभी विषयो पर विस्तार से बात करते हैं।

1) लोको पायलट क्या होता है?

रेल्वे में लोको पायलट का पद सीनियर लेवल का है। ट्रेन के ड्राईवर को लोको पायलट कहते हैं। इनका काम रेल्वे को सही ढंग से  चलाने का होता है। लोको पायलट को 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करनी पड़ती है। यह एक हाई की नौकरी मानी जाती हैं।

2) लोको पायलट का काम क्या होता है?

लोको पायलट का काम ट्रेन को सही ढंग से चलाना, सही स्टेशन पर रोकना, असिस्टेंट लोको पायलट को ट्रेन चलाने मे मदद करना यह उनका मुख्य काम होता है। इनको ट्रेन का ड्राईवर भी कहा जाता है।

3) लोको पायलट कैसे बने?

लोको पायलट बनने के लिए पहले असिस्टेंट लोको पायलट बनना पड़ता है, असिस्टेंट लोको पायलट का जब प्रमोशन होता है, तब उसको लोको पायलट का पद दिया जाता है। रेल्वे में डाइरेक्ट लोको पायलट नही बनते। लोको पायलट, असिस्टेंट लोको पायलट की ट्रेन चलाने मे मदद करते हैं। लोको पायलट बनने के लिए नीचे दिए गए स्टेप फॉलो करें।

10 वी पास करे

लोको पायलट बनने के लिए सबसे पहले 10 वी की पढ़ाई किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से पूरी करे। लोको पायलट रेल्वे का ग्रुप -C का एक महत्वपूर्ण पद है, यह आप 10 वी के बाद भी हासिल कर सकते हैं।

12 वी पास करे

10 वी पास होने के बाद किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12 वी उत्तीर्ण करे।

ITI या डिप्लोमा करे

लोको पायलट बनने के लिए 10 वी, 12 वी के साथ ITI, या डिप्लोमा का सर्टिफिकेट होने भी बेहद जरुरी है। जब आपके आस ITI या डिप्लोमा का सर्टिफिकेट होगा तभी आप लोको पायलट बनने के लिए ऑनलाइन राजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। ITI या डिप्लोमा कोर्स के कुछ चुनिंदा ट्रेड ही ऐसे है जिनको करने बाद ही आप लोको पायलट के लिए राजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। ऐसा नहीं है कि किसी भी ट्रेड के ITI या डिप्लोमा कोर्स पर आपको राजिस्ट्रेशन करते आए।

यह कुछ ट्रेड है जिनको करने के बाद आप लोको पायलट के लिए राजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

  • Electronics Mechanics
  • Filter
  • Turner
  • Wireman
  • Tractor Mechanics
  • Electrician
  • Heat Engine
  • Instrument Mechanics
  • Armature and Coil Winder
  • Mechanics Radio and TV
  • Mechanic Diesel
  • Mechanic Motor Vehicle

ऑनलाइन राजिस्ट्रेशन करे

जब भी असिस्टेंट लोको पायलट की vacancy आये तब अपना असिस्टेंट लोको पायलट के लिए फॉर्म जरूर भरे। यह vacancy जब निकलती हैं तब, आपके मोबाइल पर नोटिफिकेशन आता है, या फिर अखबार मे न्यूज़ भी आ जाती हैं, इसके लिए आप को रोज अखबार देखना होगा।

अब आप सोच रहे होंगे की आपको तो लोको पायलट बनना है, और हम आपको असिस्टेंट लोको पायलट का फॉर्म भरने को कह रहे हैं, तो ऐसा इसलिए कि, आपको पहले असिस्टेंट लोको पायलट ही बनना होगा, उसके बाद आपका प्रमोशन होगा तब आपको लोको पायलट का पद दिया जायेगा।

लिखित परीक्षा दे

असिस्टेंट लोको पायलट का फॉर्म भरने के बाद लिखित परीक्षा आयोजित की जाती है। यह परीक्षा पेन पेपर मोड में होती हैं, इसलिए इसे लिखित परीक्षा कहते हैं। यह परीक्षा कुल 120 अंको की होती हैं, और इसमे 120 प्रश्न होते हैं, यानी की एक प्रश्न को 1 अंक रहता है। इसके लिए आपको 90 मिनट का समय रहता है। तब आप अच्छे से तैयारी करके जाए। इसमे गणित, सामान्य ज्ञान, रिजनिंग इन विषयो के प्रश्न पूछे जाते हैं।

असिस्टेंट लोको पायलट एक्जाम पैटर्न (railway loco pilot exam pattern)

  • Math’s – 20
  • Reasoning – 10
  • General Awareness – 25
  • General science – 30
  • Technical Ability – 30
  • Common Sense – 5
  • Total – 120

यह एक्जाम होने के बाद एक्जाम का रिजल्ट जब आता है, तब मेरिट लिस्ट लगाई जाती है। आपको अगर अच्छे अंक प्राप्त हुए हैं तो आपका नाम उस मेरिट लिस्ट मे आता है। उसके बाद आपको इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है।

असिस्टेंट लोको पायलट इंटरव्यू

लिखित परीक्षा पास होने के बाद जो छात्र पास होते हैं, और जिनका नाम मेरिट लिस्ट में आता है उनको इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है। इंटरव्यू में आपके बुद्धि का टेस्ट होता है। छात्रों को कई सारे सवाल पूछे जाते हैं, इनका उनको जल्दी पर सोच समझकर जवाब देना होता है। आप अगर इंटरव्यू में पास हो जाते हैं तो आपका मेडिकल टेस्ट होता है।

मेडिकल टेस्ट

इंटरव्यू पास होने के कुछ दिन बाद आपको मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाता है। यह टेस्ट किसी भी शहर में आयोजित किया जाता है, उसका आपको नोटिफिकेशन दिया जाता है। इस टेस्ट में आपके आँखों की जांच होती हैं। रेल्वे ड्राइवर की आँखों की रोशनी तेज होना जरूरी है। क्योकि रेल्वे की पूरी जिम्मेदारी रेल्वे ड्राइवर पर ही होती हैं। दूर का दिखने के लिए आपकी आँखे तेज होनी चाहिए। साथ ही आपके सुनने की क्षमता भी जांच की जाती हैं।

        जब आप सभी एक्जाम मे सफल हो जाते है, तब आपको असिस्टेंट लोको पायलट के ट्रेनिंग के लिए  आपको ट्रेनिंग डिपार्टमेंट में भेज दिया जाता है। वहा पर आपको ट्रेन कैसे चलाए, ट्रेन कैसे रोके, ट्रेन का एमर्जन्सी ब्रेक कैसे लगाए इस तरह ट्रेन की पूरी जानकारी दी जाती है। ट्रेनिंग पूरी होने के बाद आपको असिस्टेंट लोको पायलट के पद पर रख लिया जाता है।

असिस्टेंट लोको पायलट का प्रमोशन

असिस्टेंट लोको पायलट के पद पर रहकर अच्छा काम करे। ट्रेन को स्टार्ट करना, रोकना, ब्रेक यह सब अच्छे से सीखने के बाद असिस्टेंट लोको पायलट का प्रमोशन करके उसको लोको पायलट बना दिया जाता हैं। आप जितनी जल्दी सब सिख जाओगे उतने जल्दी आपको प्रमोशन मिलता है, फिर सब अच्छे से सीखने को 2 से 3 साल तो लग ही जाते है। उसके बाद आप लोको पायलट बन जाओंगे।

4) लोको पायलट बनने के लिए शैक्षणिक योग्यता ( railway loco pilot qualification)

  • लोको पायलट बनने के लिए 10 वी, 12 वी के साथ ITI या डिप्लोमा कोर्स का सर्टिफिकेट आपके पास होना चाहिए।
  • लोको पायलट बनने के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से अधिकतम आयु 28 वर्ष तक ही होनी चाहिए।
  • आपके आँखों की रोशनी तेज होनी चाहिए, ताकि आप दूर का देख सके।

5) लोको पायलट चयन प्रक्रिया (Railway loco pilot selection process)

  • लिखित परीक्षा – लोको पायलट बनने के लिए ऑनलाइन राजिस्ट्रेशन के बाद RRB द्वारा लिखित परीक्षा आयोजित की जाती है। उसमे गणित, सामान्य ज्ञान, रिजनिंग इन विषयो के कुल 120 अंको के लिए 120 प्रश्न पूछे जाते है। और आपको इसके लिए 90 मिनट का समय दिया जाता हैं।
  • इंटरव्यू– जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा में पास होते है, उनके नामो की मेरिट लिस्ट निकलती हैं। और उनको इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता हैं। इंटरव्यू में आपको कई तरह के सवाल पूछते है। आपको इनका सोच समझकर जवाब देना होता है। यह आपके बुद्धि का टेस्ट होता है।
  • मेडिकल टेस्ट– यदि आप इंटरव्यू में पास हो गए तो आपका मेडिकल टेस्ट किया जाता है। उसमे आपके आँखों की जांच और सुनने की क्षमता का परीक्षण किया जाता है।

6) लोको पायलट को मिलने वाली सुविधाएं

  • रहने को कॉर्टर दिया जाता हैं।
  • रेल्वे का अपना स्कूल और कॉलेज होता है, उसमे रेल्वे कर्मचारियों के बच्चो के लिए फ्री एजुकेशन रहता है।
  • फ्री प्रवासी पास पूरे फैमिली के लिए रहता है। पूरे भारत में कही पर भी  घूम सकते है।
  • पूरे भारत में कही पर भी रेल्वे कैंटिन मे कम कीमत में नाश्ता ओर खाना होता है।
  • फ्री का मेडिकल होता है।
  • रिटायरमेंट के बाद पेंशन रहती हैं।

7) लोको पायलट की सैलरी कितनी होती हैं? (indian railway loco pilot salary)

Railway loco pilot salary : लोको पायलट को बेसिक पै 19 000 होता है, और HRB,  अन्य कई भत्ते लोको पायलट को मिलते है। कुल मिलाकर उनकी सैलरी 30000 से 40000 तक रहती हैं। कही कही पर सैलरी कम या ज्यादा भी हो सकती हैं।

8) निष्कर्ष ( Conclusion) – Railway loco pilot 

आपने इस पोस्ट (Railway loco pilot kaise bane) मे रेल्वे लोको पायलट कैसे बने? ( Railway Loco Pilet Kaise Bane?) इसके बारे में सभी जानकारी पढ़ी। इसमें हमने आपको लोको पायलट कैसे बने? उनके काम क्या होते हैं? उनकी सैलरी कितनी होती हैं? और अन्य विषयो पर बताया है।

उम्मीद है आपको यह पोस्ट (Railway loco pilot kaise bane) पसंद आई होगी। इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा शेयर करे ताकि जो छात्र लोको पायलट बनना चाहते हैं उन तक यह पोस्ट पहुँच सके, और उनको लोको पायलट बनने मे मदद हो सके।

अपने Railway loco pilot kaise bane तो जान लिया है | इसी के साथ आप हमारी यह पोस्ट ( रेल्वे में गुड्स गार्ड कैसे बने?) पड़े।

FAQs – Railway loco pilot kaise bane

1) लोको पायलट कौन से ग्रुप मे आता है?
लोको पायलट ग्रुप-B मे आता है। परंतु लोको पायलट बनने से पहले आपको असिस्टेंट लोको पायलट बनना होता है , जो की ग्रुप- C मे आता है।

2) लोको पायलट की सैलरी कितनी होती हैं?
लोको पायलट को बेसिक पै 19 000 होता है, और HRB,  अन्य कई भत्ते लोको पायलट को मिलते है। कुल मिलाकर उनकी सैलरी 30000 से 40000 तक रहती हैं। कही कही पर सैलरी कम या ज्यादा भी हो सकती हैं।

3) लोको पायलट बनने के लिए उम्र कितनी चाहिए?
लोको पायलट बनने के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से अधिकतम आयु 28 वर्ष तक ही होनी चाहिए।

4) लोको पायलट क्या होता है?
रेल्वे में लोको पायलट का पद सीनियर लेवल का है। ट्रेन के ड्राईवर को लोको पायलट कहते हैं।

5) लोको पायलट का काम क्या होता है।
लोको पायलट का काम ट्रेन को सही ढंग से चलाना, सही स्टेशन पर रोकना, असिस्टेंट लोको पायलट को ट्रेन चलाने मे मदद करना यह उनका मुख्य काम होता है।

यह भी पड़े : – Railway station master kaise bane

यह भी पड़े : – रेल्वे में गुड्स गार्ड कैसे बने?

यह भी पड़े : – Railway ticket collector kaise bane

यह भी पड़े : – 12th arts ke baad govt job list

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *