Teacher kaise bane | गवर्नमेंट टीचर (Government Teacher) बनने के लिए क्या करें

Teacher kaise bane : हमारे भारत में शिक्षक को गुरु कहा जाता है, क्योकि शिक्षक अपने छात्र को एक अच्छा व्यक्ति बनाते है, अपने छात्रों को खुदके पैरो पर खड़ा होने के काबिल बनाते है। शिक्षक अपने छात्र को सही दिशा दिखाते है। छात्रों की कामयाबी के पीछे शिक्षक का बहुत बड़ा हाथ रहता हैं।

आज के समय में गोवर्नमेंट टीचर को बहुत डिमांड है। गोवर्नमेंट टीचर बनाने के लिए बहुत से छात्र मेहनत कर रहे हैं। पर किसी न किसी वजह से सिलेक्शन नही होता, और छात्र निराश हो जाते है। अगर आप सही तरीके से मेहनत करोगे तो, आपको निराश होने की कोई जरूरत नही है।

हम इस पोस्ट (Teacher kaise bane) मे आपको गोवर्नमेंट टीचर बनने की तैयारी के बारे में बतायेंगे, की आपको कौनसी पढाई करनी चाहिए, कौनसे कोर्स करने चाहिए अन्य कई विषयो पर हम इस पोस्ट (sarkari teacher kaise bane) मे बतायेंगे। उसके लिए पोस्ट पूरी पढ़े।

इस पोस्ट (Teacher kaise bane sarkari) मे यह निम्नलिखित विषयो पर बात करेंगे।

1) सरकारी टीचर कौन होते हैं? (Govt teacher kaise bane)
2) प्राईमरी टीचर कैसे बने? (Primary teacher kaise bane)
3) प्रशिक्षित ग्रेजुएट टीचर
4) पोस्ट ग्रेजुएट टीचर
5) CTET या TET योग्यता
6) टीचर वेकैंसि कब आती हैं?
7) कंप्यूटर टीचर कैसे बने?
8) साइंस टीचर कैसे बने?
9) निष्कर्ष
10) FAQs

गवर्नमेंट टीचर बनने के लिए क्या करें
गवर्नमेंट टीचर बनने के लिए क्या करें

आईये इन सब टॉपिक पर विस्तार से बात करते हैं।

1) सरकारी टीचर कौन होते है?

सरकारी टीचर केंद्रीय और राज्य सरकार द्वारा नियुक्त किये जाते हैं। इनकी नियुक्ति अलग-अलग कक्षा और विषय के अनुसार होती हैं।

सरकारी टीचर (sarkari teacher kaise bane) बनने के लिए टीचर को तीन भाग में विभाजित किया जाता है।

1) प्राईमरी टीचर (primary teacher kaise bane)
2) प्रशिक्षित ग्रेजुएट टीचर
3) पोस्ट ग्रेजुएट टीचर

2) प्राईमरी टीचर कैसे बने? (Primary teacher kaise bane)

प्राईमरी टीचर को गोल्डन टीचर भी कहा जाता है। क्योकि वह छोटे छोटे बच्चो को उनके अटपटे सवालों के जवाब देने वाले होते हैं। उनकी कल्पनाओ को नई दिशा देने वाले होते है। प्राईमरी टीचर कक्षा 1 से 5 तक पढ़ाते है।

योग्यता (primary teacher banne ke liye yogyata) :

  • प्राईमरी टीचर होने के लिए 12 मे किसी भी स्ट्रीम से 50% अंक प्राप्त करे।
  • उसके बाद ग्रेजुेएशंन पुरा करे।
  • ग्रेजुेएशंन होने के बाद प्री प्राईमरी टीचर कोर्स पूरा करे।
  • ट्रेनिंग पूरी होने के बाद आप निजी या सरकारी स्कूल में आवेदन कर सकते है।
  • आवेदक की आयु 18 से 35 साल तक होनी चाहिए।

3) प्रशिक्षित ग्रेजुएट टीचर

प्रशिक्षित ग्रेजुएट टीचर को युवा दिमाग को पढ़ाना होता है। उनके सवालों को सही दिशा देते हुए उन्हे सिखाना होता है। युवा बच्चो को सही मार्गदर्शन दे कर उनके पंखो मे उड़ान भरने का का इन टीचर का होता है। टीचर का यह सफर बहुत ही रोमांचक होता है। प्रशिक्षित ग्रेजुएट टीचर  हायर प्राईमरी कक्षा तक के छात्रों को पढ़ा सकते है।

योग्यता (प्रशिक्षित ग्रेजुएट टीचर) :

  • प्रशिक्षित ग्रेजुएट टीचर बनने के लिए 12 वी मे किसी भी स्ट्रीम से 50% अंक लाने होते हैं।
  • 12 वी के बाद ग्रेजुेएशंन पुरा करे।
  • ग्रेजुेएशंन पुरा होने के बाद B.Ed. का कोर्स पुरा करे।
  • उसके बाद आप आवेदन कर सकते हैं।

4) पोस्ट ग्रेजुएट टीचर

पोस्ट ग्रेजुएट टीचर यानी सीनियर सेकेंडरी हायर स्कूल टीचर।

योग्यता (पोस्ट ग्रेजुएट टीचर) :

  • पोस्ट ग्रेजुएट टीचर बनने के लिए आपको 12 वी के साथ ग्रेजुेएशंन और पोस्ट ग्रेजुेएशंन करना होगा।
  • उसके बाद आपको B.Ed. की डिग्री प्राप्त करनी होगी।
  • उसके बाद CTET एक्जाम देने होंगे।
  • CTET एक्जाम दो भागों में रहते हैं। पेपर 1 और पेपर 2 अगर आप पेपर 1 दे रहे हो तो आप कक्षा 1 से 5 तक के स्टूडेंट को पढ़ाओगे, और अगर आप पेपर 2 दे रहे हैं तो आप हायर स्टेंडर्ड स्टुडेंट को पढ़ाओगे।
  • कक्षा 1 से 10 तक के स्टूडेंट को पढ़ाने के लिए दोनों पेपर देना अनिवार्य है।

5) CTET या TET योग्यता

CTET या TET इन दोनों एक्जाम को देने के लिए आपके पास ग्रेजुेएशंन के साथ BEd की डिग्री और सर्टिफिकेट होना चाहिए। उसके बाद आप यह एक्जाम दे सकते हैं। CTET या TET एक्जाम दो भागो में होती है। पेपर 1 और पेपर 2 । अगर आप कक्षा 1 से 5 तक पढ़ाना चाहते हो तो आपको पेपर 1 की तैयारी करनी होगी। अगर आप हायर स्टेंडर्ड स्टूडेंट को पढ़ाना चाहते हो तो आपको पेपर 2 की तैयारी करनी होगी। और अगर आप कक्षा 1 से 10 वी तक पढ़ाना चाहते हो तो आपको दोनों पेपर देने होंगे।

6) टीचर वेकैंसि कब आती हैं?

टीचर वेकैंसि कब निकलती हैं, इसका कोई अनुमान नही होता। राज्य सरकार इसकी भर्ती निकालती है। विद्यालयों में शिक्षक कि कमी जब महसूस होती हैं तब यह भर्ती निकलती है। इसकी भर्ती कई बार हजारो पोस्ट के लिए निकलती हैं। उसके लिए आवेदन करना होता है, जिस  आवेदक को परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त होते है, उसका अध्यापक के लिए चयन किया जाता है।

7) कंप्यूटर टीचर कैसे बने? (Teacher vacancy)

  • कंप्यूटर टीचर बनने के लिए आपको अगर कॉलेज में लेक्चरर बनना है तो, कंप्यूटर विषय से ग्रेजुेएशंन करना होता है। उसके बाद NET एक्जाम क्लियर करना होगा।
  • आपको किसी स्कूल में कंप्यूटर टीचर बनना है तो आपको टीचर एलिजिबिलिटि टेस्ट देना होता है। या फिर कई विद्यालयो द्वारा आयोजित किये मानदंड को पुरा करना पड़ता है।
  • आपको अगर गोवर्नमेंट कॉलेज में पढ़ाना है तो आपको UGC या फिर CSIR-NET क्वालीफाईड सर्टिफिकेट चाहिए होता है।

8) साइंस टीचर कैसे बने? (Science teacher kaise bane)

साइंस टीचर बनने के लिए आपको 10 वी के बाद 11 वी 12 वी मे साइंस स्ट्रीम चुननी होगी। 11 वी 12 वी मे साइंस मे रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, जीव विज्ञान/ गणित यह सब्जेक्ट होते है।

फिजिक्स और केमिस्ट्री कॉमन होता है, जबकि बायोलॉजि और विज्ञान में से एक चुनना होता है। आप चाहो तो फिजिक्स, केमिस्ट्री के साथ बायोलॉजि और मैथ्स दोनों भी चुन सकते हो। इसके बाद आपको साइंस स्ट्रीम से ग्रेजुेएशंन करना होगा। उसके बाद कुछ इंट्रांस एक्जाम देकर आप साइंस टीचर बन सकते है।

9) निष्कर्ष – Teacher kaise bane

आपको इस पोस्ट मे गोवर्नमेंट टीचर बनने की तैयारी के बारे में  बताया गया है।की किस प्रकार आप पढाई करे, कौनसी डिग्री प्राप्त करे या कौनसे एक्जाम दे। यह सब आपने इस पोस्ट मे जाना।

टीचर बनना उतना भी आसान नही होता जितना हम समझते हैं। टीचर बनने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है। एक बार कामयाब हो गए, फिर लोगो के मन मे आपके लिए इज्जत बढ़ जाती हैं। समाज में एक अनोखा मान प्राप्त होता है। आखिर में एतना ही कहेंगे, जो भी करो, मन से करो, सफलता जरूर मिलेगी।

आशा है आपको यह पोस्ट पसंद आई होगी। इस पोस्ट को शेयर जरूर करे ताकि, जरूरतमंदो तक पहुँच सके।

अपने Teacher kaise bane तो जान लिया है | इसी के साथ आप हमारी यह पोस्ट ( Govt job ki taiyari kaise kare) पड़े।

10) FAQs – Teacher kaise bane

1) टीचर बनने के लिए 12 वी के बाद क्या करे?
आपको टीचर बनना है तो आपको ग्रेजुेएशंन पुरा करना होगा। उस विषय में जिसमे आपको रुचि है, और आप उस विषय के टीचर बनना चाहते है।

2) टीचर बनने के लिए क्या करे?
* टीचर बनने के लिए 12 वी अच्छे अंको के साथ पास करे।
* अपने मन पसंद सब्जेक्ट पर ध्यान दें।
* ग्रेजुेएशंन की पढ़ाई पूरी करे।

3) प्राईमरी टीचर बनने के लिए क्या करे?
प्राईमरी टीचर बनने के लिए ग्रेजुेएशंन पुरा होने के बाद प्राईमरी टीचर कोर्स पूरा करे। उसके बाद आप टीचर बनने के लिए आवेदन कर सकते है।

4) प्रशिक्षित ग्रेजुएट टीचर बनने के लिए क्या करे?
प्रशिक्षित ग्रेजुएट टीचर बनने के लिए ग्रेजुेएशंन पुरा करने के बाद BEd करे। उसके बाद आप आवेदन कर सकते है।

5) पोस्ट ग्रेजुएट टीचर बनने के लिए क्या करे?
पोस्ट ग्रेजुएट टीचर बनने के लिए पोस्ट ग्रेजुेएशंन के बाद B.Ed. की डिग्री प्राप्त करे, उसके बाद CTET के एक्जाम क्लियर करे। उसके बाद आप आवेदन कर सकते हैं।  

यह भी पड़े : – CUET क्या है?

यह भी पड़े : – 12th arts ke baad govt job list

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *