B.Tech Kaise Kare? : B.Tech full form : B.Tech course details

नमस्कार दोस्तो! आज का हमारा टॉपिक है, बी टेक कैसे करे (B.Tech Kaise Kare)? बीटेक एक पॉपुलर कोर्स है छात्र इस कोर्स को करने में काफी दिलचस्पी रखते हैं, हर विद्यार्थी के पढ़ाई करने का अलग-अलग मकसद होता है जैसे-जैसे उनकी पढ़ाई आगे बढ़ती है वैसे-वैसे वे अपने लक्ष्य तक पहुंच जाते है। और कुछ समय बाद पढ़ाई पूरी करके अपने लक्ष्य को प्राप्त करके अपने जीवन में एक सफल इंसान बन जाते हैं। बीटेक कोर्स, पसंदीदा कोर्सेज में से एक है। वर्तमान में जो छात्र बीटेक करके अपनी पढ़ाई पूरी करते हैं। उन्हें पढ़ाई पूरी करते ही कई परामर्श मिलने लगते हैं कि उन्हें आगे क्या करना चाहिए और कैसे करना चाहिए। ऐसे में छात्र कंफ्यूज़ हो जाते हैं कि उन्हें जीवन में करना क्या चाहिए। साइंस को चुनने के बाद आगे उनका करियर क्या हो, क्या 12वीं के बाद बीटेक करना चाहिए, क्या बीटेक कोर्स से एक शानदार करियर बनाया जा सकता है, ऐसे बहुत से सवाल अवश्य ही छात्रों के मन में आते हैं। बीटेक करने से पहले उनके विभिन्न कोर्सेज के बारे में जानकारी होना बहुत आवश्यक है।

आपको बीटेक के संबंध में सभी जानकारी का जवाब इस ब्लॉग में विस्तार से दिया गया है। इसी के साथ इस पोस्ट मे आपको आपके सभी सवालों के जवाब भी प्राप्त होंगे।

इस पोस्ट मे ( बी टेक कैसे करे? B.Tech Kaise Kare?) निम्नलिखित विषयों पर बात करेंगे।

1) बीटेक क्या है?
2) बीटेक क्यों करे?
3) बीटेक कैसे करे?
4) बीटेक मे कौन कौनसे कोर्स होते हैं? (b.tech course details)
5) बीटेक कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग विषय
6) बीटेक सिविल इंजीनियरिंग विषय
7) बीटेक मैकेनिकल इंजीनियरिंग विषय
8) बीटेक केमिकल इंजीनियरिंग विषय
9) बीटेक इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक इंजिनियरिंग के विषय
10) बीटेक बायोमेडिकल इंजीनियरिंग विषय
11) बीटेक रोबेटिक्स और ऑटोमेशन इंजिनियरिंग विषय
12) बीटेक ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग विषय
13) बीटेक फ़ूड टेक्नोलॉजी विषय
14) बीटेक के लिए स्किल्स
15) बीटेक का सिलेबस
16) बीटेक कोर्स के लिए फीस कितनी लगती हैं?
17) बीटेक के लिए भारत के टॉप विश्वविद्यालय
18) बीटेक करने के लिए योग्यताएँ
19) बीटेक के लिए प्रवेश परीक्षा
20) करियर स्कोप
21) जॉब प्रोफाईल और सैलरी
22) बीटेक के बाद क्या करे?
23) निष्कर्ष
24) FAQs

आईये इन सब विषयों पर विस्तार से बात करते हैं।

1) बीटेक क्या है? (b.tech full form)

बीटेक का फुल फॉर्म (b.tech full form) बैचलर ऑफ़ टेक्नोलॉजी होता है। जिसे कम शब्दों में बी टेक कहा जाता है। ये एक बैचलर इंजीनियरिंग डिग्री कोर्स है, जोकि पूरे 4 साल का होता है। इसमें कोई एक कोर्स नहीं होता बहुत सारे कोर्स होते हैं। इसके अलावा एक और कोर्स होता है जिसका नाम है बैचलर ऑफ़ इंजीनियर मतलब बीई ये भी इसके समान कोर्स ही होता है, जिसे पढ़कर आप इंजीनियरिंग की डिग्री पा सकते है।

2) बीटेक क्यों करे? 

बीटेक करने के बाद भविष्य में नौकरी की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। जैसा ऊपर हमने बताया कि बीटेक एक 4 साल का अंडर ग्रेजुएट कोर्स है, जिसे करने के बाद स्टूडेंट को इंजीनियर की उपाधि मिल जाती है। इसी कोर्स को बीई यानी बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग या इंजीनियरिंग भी कहते हैं। बीटेक एक टेक्निकल कोर्स है जिसके दौरान छात्र अपनी मनपसंद फील्ड के बारे में सब कुछ सीखते हैं। बीटेक करने के बाद आप अपना भविष्य उज्जवल बना सकते हैं। बीटेक में बहुत सारे कोर्सेज होते है, आपकी रुचि जिस भी विषय में हैं आप वह कोर्स कर सकते है और अपने सपने को साकार कर सकते हैं।

3) बीटेक कैसे करे?

12वीं पास करने के बाद में या 12वीं करने के दौरान ही विद्यार्थी अपने भविष्य के बारे में सोचना प्रारंभ कर देते है। तमाम तरह के कोर्स के बारे में छात्र/ छात्राएं जानकारी एकत्र करने में लग जाते हैं जिसमें से गणित के छात्र/छात्राएं जो होते हैं, वे ज्यादातर बीटेक कोर्स करके इंजीनियर बनना चाहते हैं।

बी टेक कोर्स करने का कोई एक तरीका नहीं है यहाँ पर आप बीटेक एक प्राइवेट कॉलेज में डोनेशन देकर भी डायरेक्ट दाखिला ले सकते हैं या फिर अगर आप चाहते हो गवर्नमेंट कॉलेज से बीटेक की पढ़ाई करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको प्रवेश परीक्षा को पास करना होगा। अगर आपको बी टेक में करियर बनाना है। तो आप प्रवेश परीक्षा दे जैसे की आईआईटी बीटेक हर कॉलेज अपने हिसाब से स्टेट लेवल के एंट्रेंस टेस्ट लेते है कॉलेज में प्रवेश के लिए तो आइये जान लेते हैं आखिर आप कैसे बी टेक करके इंजीनियर बन सकते है। बीटेक में कोई एक कोर्स नहीं होता इसमें कई सरे कोर्स होते है और बी टेक करने के लिए आपको कई सारे गवर्मेंट कॉलेज और प्राइवेट कॉलेजमिल जायेंगे जहा से आप अपने बी टेक की पढाई पूरी कर सकते हैं।

4) बीटेक मे कौन कौनसे कोर्स होते हैं? (b.tech course details)

  • इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग
  • कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग
  • सिविल इंजीनियरिंग
  • मैकेनिकल इंजीनियरिंग
  • इलेक्ट्रिकल एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग
  • इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग
  • इंडस्ट्रियल एंड प्रोडक्शन इंजीनियरिंग
  • केमिकल इंजीनियरिंग
  • टेक्सटाइल इंजीनियरिंग
  • प्रोजेक्ट इंजीनियरिंग
  • इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी
  • खाद्य प्रौद्योगिकी
  • टेक्सटाइल टेक्नोलॉजी
  • बायो टेक्नोलॉजी
  • न्यूक्लियर इंजीनियरिंग
  • ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग
  • एरोनॉटिकल इंजीनियरिंग
  • सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग
  • बायो मॉलिक्यूलर इंजीनियरिंग
  • ऑप्टिकल इंजीनियरिंग
  • मटेरियल साइंस इंजीनियरिंग
  • जिओ टेक्निकल इंजीनियरिंग
  • पेट्रोलियम इंजीनियरिंग
  • पर्यावरण इंजीनियरिंग
  • नैनो टेक्नोलॉजी

5) बीटेक कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग विषय

बीटेक कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग विषय इस प्रकार हैं:

  • ऑपरेटिंग सिस्टम
  • कंप्यूटर फोरेंसिक
  • कंप्यूटर नेटवर्क
  • प्रोग्रामिंग पाइथन
  • प्रोग्रामिंग इन जावा
  • कंप्यूटर आर्किटेक्चर
  • डाटा स्ट्रक्चर एंड एल्गोरिथम
  • मशीन लर्निंग
  • आर्टिफियल इंटेलिजें

6) बीटेक सिविल इंजीनियरिंग विषय

बीटेक सिविल इंजीनियरिंग के विषयों की लिस्ट नीचे दी गई है :-

  • हाइड्रोलिक स्ट्रक्चर
  • ट्रांसपोटेशन इंजिनियरिंग
  • ग्राउंडवाटर इंजिनियरिंग
  • पेवमेंट इंजिनियरिंग
  • ब्रिज इंजिनियरिंग
  • स्ट्रक्चुअल मेकेंस
  • सॉइल मैकेंस
  • वाटर रिसोर्स इंजिनियरिंग
  • हाइड्रोपावर इंजिनियरिंग
  • ट्रैफिक इंजिनियरिंग
  • फोरेंसिक इंजिनियरिंग

7) बीटेक मैकेनिकल इंजीनियरिंग विषय

बीटेक मैकेनिकल इंजीनियरिंग के विषयों की लिस्ट नीचे दी गई है :-

  • बेसिक मैकेनिकल इंजीनियरिंग
  • डाटा एनालिसिस एंड इंटरप्रिटेशन
  • इंजिनियरिंग ग्राफिक्स एंड ड्रॉइंग
  • मैटेरियल साइंस
  • अप्लाइड थर्मल इंजिनियरिंग
  • अप्लाइड थार्मोडायनामिक
  • फाउंड्री इंजिनियरिंग
  • मैन्युफैक्चरिंग प्रोसेस एंड प्रिंसिपल
  • इलेक्ट्रिक सर्किट्स
  • फ्लूइड मेकेन्स
  • इंडस्ट्रियल इंजिनियरिंग

8) बीटेक केमिकल इंजीनियरिंग विषय

बीटेक केमिकल इंजीनियरिंग के विषयों की लिस्ट नीचे दी गई है :-

  • थार्मोडायनामिक
  • फ्लूइड फ्लो/ मेकेंस
  • हिट ट्रांसफर सिस्टम
  • प्रोसेस कंट्रोल और इंट्रूमेंटेशन
  • ऑयल एक्सप्लोरेशन एंड रिफाइनरी
  • मैकेनिकल ऑपरेशन
  • एडवांस मैथमेटिक्स
  • प्रोसेस कैलकुलेशन
  • केमिकल टेक्नोलॉजी/सिंथेसिस

9) बीटेक इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक इंजिनियरिंग के विषय

बीटेक इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक इंजिनियरिंग के विषयों की लिस्ट नीचे दी गई है :-

  • इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग प्रैक्टिस
  • इलेक्ट्रिकल मेकेंस
  • डिजिटल सिस्टम
  • कैलकुलस
  • इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज
  • डिजिटल कम्युनिकेशन
  • ऑप्टिमल कंट्रोल सिस्टम

10) बीटेक बायोमेडिकल इंजीनियरिंग विषय

बीटेक बायोमेडिकल इंजीनियरिंग के विषयों की लिस्ट नीचे दी गई है :-

  • मेडिकल साइंसेज
  • थर्मोडायनामिक्स
  • मेडिकल इंस्ट्रूमेंटेशन
  • हॉस्पिटल सेफ्टी एंड मेनेजमेंट
  • इंजिनियरिंग मेकेंस
  • कम्युनिकेटिव इंग्लिश
  • ह्यूमन एनाटोमी एंड फिजियोलॉजी
  • डायनामिक्स एंड बायोफ्लूड्स
  • एनवायरनमेंटल साइंसेज

11) बीटेक रोबेटिक्स और ऑटोमेशन इंजिनियरिंग विषय

बीटेक रोबेटिक्स और ऑटोमेशन इंजिनियरिंग के विषयों की लिस्ट नीचे दी गई है :-

  • मोशंस प्लानिंग
  • रोबोट डायनामिव्स
  • कंप्यूटर प्रोग्रामिंग
  • मैथमेटिकल एल्गोरिथम
  • मशीन लर्निंग
  • कंप्यूटर विजन
  • एडवांस्ड फिजिक्स
  • आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस

12) बीटेक ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग विषय

बीटेक ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग के विषयों की लिस्ट नीचे दी गई है :-

  • हिट ट्रांसफर और कंब्यूशंस
  • पॉल्यूशन और कंट्रोल
  • पॉवर यूनिट्स
  • ऑटो  सीएडी
  • मैटेरियल और पॉलिमर साइंस
  • व्हीकल डायनामिंक्स

13) बीटेक फ़ूड टेक्नोलॉजी विषय

बीटेक फ़ूड टेक्नोलॉजी के विषयों की लिस्ट नीचे दी गई है :-

  • फूड स्टोरेज एंड ट्रांसपोर्ट इंजिनियरिंग
  • फूड इंजिनियरिंग
  • फूड प्रोडक्शन ट्रेंड्स एंड प्रोग्राम्स
  • फूड इंड्रस्टियल इकोनॉमिक्स
  • फूड माइक्रोबायोलॉजी एंड सेफ्टी
  • फ्रूट्स प्रोसेसिंग टेक्नोलॉजी
  • टेक्नोलॉजी मिल्क प्रोडक्ट प्रोसेसिंग
  • मीट,फिश, एंड पोल्ट्री प्रोडक्ट टेक्नोलॉज

14) बीटेक के लिए स्किल्स

  • कम्युनिकेशन
  • रेसिप्रोकल
  • सीरियस रीज़निंग
  • क्रिएटिविटी
  • इनोवेशन
  • एक्साइटमेंट

बीटेक के लिए यह सब गुण आपके पास होना आवश्यक है।

15) बीटेक का सिलेबस (b.tech subjects)

सेमेस्टर- l

  • इंजिनियरिंग फिजिक्स
  • मैथमेटिक्स l
  • इंजिनियरिंग फिजिक्स लैब
  • बेसिक इलेक्ट्रॉनिक्स
  • इंजिनियरिंग ग्राफिक्स
  • ईजी लैब
  • एनवायरनमेंटल स्टडीज

सेमेस्टर- ll

  • इंजिनियरिंग कैमिस्ट्री
  • मैथमेटिक्स ll
  • इंजिनियरिंग मेकेंस
  • स्पेशलाइजेशन बेस्ड सब्जेक्ट
  • कंप्यूटर प्रोग्रामिंग
  • प्रोग्रामिंग लैब
  • इंजिनियरिंग मेकेंस लैब

सेमेस्टर- lll

  • थर्मोडायनामिक्स
  • कंट्रोल सिस्टम
  • मैथमेटिक्स lll
  • इलेक्ट्रिकल डिवाइस
  • कंट्रोल सिस्टम लैब
  • स्ट्रैंथ ऑफ मटेरियल

सेमेस्टर lV

  • डाटा स्ट्रक्चर
  • डिजिटल इलेक्ट्रॉनिक्स
  • मैथमेटिक्स lV
  • माइक्रोप्रोसेसर
  • थ्योरी ऑफ मशीन
  • माइक्रोप्रोसेसर लैब

सेमेस्टर V

  • स्ट्रक्चर एनालिसिस
  • कंक्रीट स्ट्रक्चर
  • मशीन डिज़ाइन
  • इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन
  • इलेक्टिव l
  • सेंसर एंड इंस्ट्रूमेंटेशन
  • स्ट्रक्चर एनालिसिस लैब
  • इंड्रस्टियल ऑटोमेशन लैब

सेमेस्टर Vl

  • हाइड्रोलिक एंड न्यूमेटिक्स
  • इलेक्टिव ll
  • एनालॉग सर्किट्स
  • ट्रांसपोर्टेशन इंजिनियरिंग
  • डिजिटल सिग्नल प्रोसेसिंग
  • इलेक्टिव lll
  • हाइड्रोलिक लैब
  • सर्किट्स डिज़ाइन लैब

सेमेस्टर Vll

  • इलेक्टिव lV
  • इलेक्टिव V
  • इलेक्टिव Vl
  • वीएलएसआई टेक्नोलॉजी
  • पॉवर इलेक्ट्रॉनिक्स
  • फंडामेंटल ऑफ मशीन लर्निंग
  • पॉवर इलेक्ट्रॉनिक्स लैब
  • इलेक्टिव्स लैब

सेमेस्टर Vlll

  • इंड्रस्टियल मैनेजमेंट
  • ओपन इलेक्टिव
  • डिसर्टेशन
  • इंड्रस्टियल प्रोजेक्ट
  • वीवा वोज
  • इंटर्नशिप

16) बीटेक कोर्स के लिए फीस कितनी लगती हैं?

बीटेक की फीस की बात करें तो अलग-अलग शिक्षण संस्थान इसकी फीस का निर्धारण अलग-अलग करते हैं। बीटेक जैसे कोर्स के लिए कुछ निजी कॉलेज बहुत ही महंगे होते हैं, जिनकी फीस दे पाना हर विद्यार्थी के लिए आसान नहीं होता। हालांकि बीटेक के लिए ऐसे सरकारी कॉलेज भी मौजूद है जिनसे आप काफी कम फीस में बीटेक की पढ़ाई पूरी कर सकते हैं। ऑन एवरेज की बात करें तो बीटेक के लिए आपको 2-10 लाख तक की फीस देनी पड़ सकती है। जो विद्यार्थी कम फीस में बीटेक पूरी करना चाहते हों, उन्हें गवर्नमेंट कॉलेज में दाखिले के लिए एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी करनी चाहिए। बीटेक इंजीनियरिंग के लिए आपने आईआईटी या एनआईटी जैसे शिक्षण संस्थानों का नाम जरूर सुना होगा, यदि आप इन संस्थानों में बीटेक की पढ़ाई करना चाहते हैं तो उसके लिए आपको जेईई की प्रवेश परीक्षा पास करनी होती है।

17) बीटेक के लिए भारत के टॉप विश्वविद्यालय

बीटेक के लिए प्रसिद्ध भारतीय विश्वविद्यालय नीचे दिए गए हैं-

  • आईआईटी बॉम्बे
  • आईआईटी मद्रास
  • आईआईटी हैदराबाद
  • ईट कानपुर
  • आईआईटी दिल्ली
  • आईआईटी खड़गपुर
  • एनआईटी त्रिची
  • वेल्लोर इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी
  • दिल्ली इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी
  • पीएसजी कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी, कोयंबटूर
  • ईआईटी गुवाहाटी
  • भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की
  • अन्ना विश्वविद्यालय, चेन्नई
  • जादवपुर विश्वविद्यालय, कोलकाता
  • एमिटी यूनिवर्सिटी नोएडा
  • आईआईटी इंदौर
  • बीएमएस कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग
  • मणिपाल प्रौद्योगिकी संस्थान
  • इंजीनियरिंग कॉलेज पुणे

18) बीटेक करने के लिए योग्यताएँ (eligibility for b.tech after 12th)

बीटेक करने के लिए उम्मीदवार के पास निम्नलिखित योग्यताएं होनी चाहिए। जैसे:-

  • सबसे पहले अगर आप बीटेक में एडमिशन लेना चाहते हैं तो आपका 12वीं कक्षा विज्ञान संकाय पीसीएम (फिजिक्स, कैमेस्ट्री, मैथमेटिक्स) के साथ पढ़ा होना चाहिए।
  • इसके बाद बीटेक में एडमिशन हेतु प्रवेश परीक्षा लिए जाते हैं। इसीलिए आपको 12वीं कक्षा में 60% से अधिक मार्क्स होना अनिवार्य है।
  • अगर आपने डिप्लोमा की डिग्री हासिल की हुई है तो भी आप बीटेक में एडमिशन आसानी से ले सकते हैं। जैसे:- 10वीं या 12वीं के बाद पॉलिटेक्निक डिप्लोमा किया हो तब भी आप बीटेक में सीधा प्रवेश ले सकते हैं।
  • अगर आप 12वीं कक्षा के बाद बीटेक में दाखिला लेना चाहते हैं तो आपको प्रवेश परीक्षा पास करना अनिवार्य है। कई तरह के प्रवेश परीक्षा लिए जाते हैं जैसे:- जेईई मेंस, जेईई एडवांस,बीआईटी सेट इत्यादि।
  • इसके अलावा आपको टेक्निकल क्षेत्र में जानकारी रखना और समय के साथ-साथ विषयों में अपडेट होते रहना काफी आवश्यक है।

19) बीटेक के लिए प्रवेश परीक्षा

  • JEE Mains
  • JEE Advanced
  • UPESCET
  • GUJCET
  • CUSAT
  • IPU SET
  • AMU

20) करियर स्कोप

बीटेक करने के बाद बहुत सारे करियर स्कोप हैं-

* आईईएस परीक्षा
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) भारतीय इंजीनियरिंग सेवा (IES) में भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित करता है साथ ही तकनीकी-प्रबंधकीय पदों के लिए इंजीनियरों की भर्ती के लिए परीक्षा हर साल आयोजित की जाती है। आईईएस परीक्षा में तीन चरण होते हैं । दो लिखित पेपर और उसके बाद साक्षात्कार. चयनित उम्मीदवारों को विभिन्न सरकारी विभागों और मंत्रालयों में तैनात किया जाता हैं।

* एंटरप्रेन्योरशिप
उद्यमिता एक ऐसा विकल्प है जिसको बीटेक पूरा करने के बाद इंजीनियरिंग यूजी द्वारा चुना जा सकता है। सरकार धन और अन्य सुविधाएं प्रदान करके स्टार्ट-अप की मदद भी करती है।

* साइंटिस्ट
अगर एक दूसरे के रूप में संशोधित किया जाएगा तो आप इसे अद्भुत रूप से देखेंगे।

* इंजीनियरिंग
आप इंजीनियर भी बन सकते हैं इसमें अलग-अलग प्रकार की परीक्षा होती है अलग-अलग इंजीनियरिंग के लिए तो आप अपने पसंद के अनुसार इनमें से किसी भी पोस्ट पर नौकरी पा सकते हैं जैसे-

  • सहायक अभियंता
  • कनिष्ठ अभियंता

21) जॉब प्रोफाईल और सैलरी (b.tech salary)

आपकी सैलरी (b.tech salary) इस बात पर निर्भर करती है कि, आपने अपनी बीटेक किस इंस्टिट्यूट से की है मान लीजिए अगर आपने अपनी बीटेक टॉप इंस्टिट्यूट यानी आईआईटी,  एनआईटी, IIITS से की है तब आपकी  मध्यम सैलरी 10 लाख से शुरू हो सकती है और अगर आपकी नौकरी विदेश में लगती है तब आपकी सैलरी एक करोड़ तक हो सकती है। वहीं प्राइवेट इंस्टिट्यूट की प्लेसमेंट भी अच्छी होती है लेकिन अगर तुलना की जाए गवर्नमेंट इंस्टिट्यूट से तब वह इतनी संतुष्टिपूर्वक नहीं होती है। यह 4 लाख से शुरू होकर अधिकतम 20 लाख  तक जाती है।

अगर आपने tier 2 या tier 3 इंजीनियरिंग आई है तो ऐसे कॉलेज में कंपनियां आती है पर ज्यादा बड़ी कंपनियां नहीं आती जिस कारण से इन कॉलेज इंजीनियरिंग करने वाले छात्रों की सैलरी शुरुआत में ₹20000 से लेकर ₹30000 तक होती है।

22) बीटेक के बाद क्या करे?

बीटेक के बाद के कोर्स के लिए एमटेक करना अच्छा विकल्प हैं। बैचलर के बाद अगर आप अपनी पढ़ाई जारी रख कर अपने प्रोफेशन में मास्टर करना चाहते हैं तो एमटेक  एक सही कोर्स हैं। एमटेक  की पढ़ाई विदेश में करने के लिए विद्यार्थीओं को जीआरई की परीक्षा देनी होगी।

  • मैकेनिकल इंजीनियरिंग में एमटेक
  • सिविल इंजीनियरिंग में एमटेक
  • केमिकल इंजीनियरिंग में एमटेक
  • ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में एमटेक
  • सूचना प्रौद्योगिकी में एमटेक
  • एमटेक मैन्युफैक्चरिंग इंजीनियरिंग

23) निष्कर्ष – B.Tech Kaise Kare?

इस पोस्ट मे हमने बीटेक कैसे करे (B.Tech Kaise Kare)? इस टॉपिक पर पूरी जानकारी दी है। इसमें हमने आपको बीटेक कोर्स से संबंधित सभी कोर्स के बारे में, विषयों के बारे में, बीटेक को लगने वाली फीस, करियर स्कोप और अन्य कई विषयों पर विस्तार से बताया है।

उम्मीद है कि आपको यह पोस्ट पसंद आई होंगी। इस पोस्ट (B.Tech Kaise Kare) को ज्यादा से ज्यादा शेयर करे, ताकि जो अभ्यर्थी बीटेक करना चाहते है, उन लोगों तक यह पोस्ट पहुँच सके, और उनको मदद हो सके।

अपने B.Tech Kaise Kare? तो जान लिया है | इसी के साथ आप हमारी यह पोस्ट MBA Kaise Kare पड़े।

24) FAQs (B.Tech Kaise Kare?)

1) बीटेक का फुल फॉर्म क्या होता है? (b.tech full form)
बीटेक का फुल फॉर्म बैचलर ऑफ़ टेक्नोलॉजी होता है।

2) बीटेक कोर्स कितने साल का होता है?
बीटेक कोर्स पूरे 4 साल का होता है?

3) क्या 12वीं कक्षा में कॉमर्स का विद्यार्थी बीटेक कर सकता है?
जी नहीं! बीटेक करने के लिए 12वीं कक्षा में विज्ञान का पीसीएम ग्रुप होना अनिवार्य है।

4) बीटेक करने के बाद कौन-कौन से कोर्स किए जा सकते हैं?
बीटेक करने के बाद एमटेक, एमबीए, पीजीडीएम जैसे कोर्स किए जा सकते हैं।

5) बीटेक करने के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए?
बीटेक करने के लिए विद्यार्थी का 12 वीं पास होना जरूरी है। 12वीं में विद्यार्थी के पास पीसीएम ग्रुप के विषयों का होना भी अनिवार्य है।

यह भी पड़े : – BCA kya hai?

यह भी पड़े : – PGDCA kaise kare?

यह भी पड़े : – CUET kya hai?

यह भी पड़े : – BSc kya hai?

यह भी पड़े : – CO Kaise bane

यह भी पड़े : – CEO Kaise bane?


Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *