Geology क्या है? Geologist Kaise Bane? – Geologist meaning in hindi

नमस्कार दोस्तो! आज का हमारा टॉपिक है, Geology क्या है? Geologist Kaise Bane? बहुत से लोग पृथ्वी से जुड़े रहस्यों मे दिलचस्पी रखते है, और इस क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं। परंतु क्या आपको पता है, जियोलॉजि क्या है, जियोलॉजिस्ट बनने के बाद आपकी क्या जिम्मेदारि होती है, एक जियोलॉजिस्ट बनने के लिए क्या करना पड़ता है।

तो चलिए इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको आपके सभी सवालों के जवाब देंगे। एक जियोलॉजिस्ट वह होता है, जिसे पृथ्वी से जुड़े रहस्यो को सुलझाने का मौका मिलता है, कई प्रकार की खोज जियोलॉजिस्ट करते हैं। अगर आप भी एक जियोलॉजिस्ट बनना चाहते हैं, तो इस पोस्ट को अंत तक जरूर पढ़े।

इस पोस्ट मे ( Geology क्या है? geologist meaning in hindi? ) निम्नलिखित विषयों पर बात करेंगे।

1) जियोलॉजी क्या है?
2) जियोलॉजिस्ट के रूप में करियर
3) जियोलॉजी मे कोर्सेस
4) जियोलॉजिस्ट कैसे बने?
5) जियोलॉजिस्ट बनने के लिए स्किल
6) नौकरी के अवसर
7) अन्य महत्वपूर्ण बाते
8) निष्कर्ष
9) FAQs

आईये इन सब विषयों पर विस्तार से बात करते हैं।

1) जियोलॉजी क्या है? (Geologist meaning in hindi)

सरल भाषा में कहा जाए तो, “पृथ्वी के अध्ययन” को जियोलॉजी कहते हैं। जहा Geo का मतलब पृथ्वी और Ology का मतलब अध्ययन होता है। इस तरह से Geology का मतलब पृथ्वी का अध्ययन होता है।

हिंदी में इसे भूविज्ञान कहा जाता है। जियोलॉजी के अध्ययन में कुछ चीजे शामिल है, जैसे कि-

  • पृथ्वी को बनाने वाली सामग्रीयो का अध्ययन
  • जीवन के इतिहास का अध्ययन
  • समय के साथ हमारे ग्रहो मे क्या बदलाव हुए?
  • पृथ्वी को निर्माण करने वाली शैलो का अध्ययन
  • खनिज शास्त्र ( बहुमुल्य खनिजों के बारे में जानकारी प्राप्त करना
  • खनन
  • भूमापन

यह सब जियोलॉजी मे सिखाया जाता है।

2) जियोलॉजिस्ट के रूप में करियर (Career as geologist)

पृथ्वी के अंदर कई तरह के खनिज, रत्न आदि छिपे हुए हैं, इंसान शुरु से ही पृथ्वी के अंदर छिपे इन रहस्यों को जानने-समझने के लिए उत्सुक रहा है, लेकिन इन रहस्यो को जानना इतना आसान नहीं है। यह एक कठिन कार्य है।

Geology ( भूविज्ञान) इसी विषय पर आधारित हैं, जिसकी गहन अध्ययन करने के पश्चात पृथ्वी के रहस्यो की जानकारी प्राप्त की जाती हैं। एक जियोलॉजिस्ट का काम पृथ्वी से जुड़े रहस्यो को सुलझाना, कई तरह की खोज करना तथा बहुमुल्य खनिजो के बारे में महत्वपूर्ण जानकारीया हासिल करना होता है।

भारत में ऐसे कई संस्थान, यूनिवर्सिटीज है, जो जियोलॉजी मे स्नातक ( ग्रेजुएशन) , स्नातकोत्तर और डॉक्टरेट की डिग्री प्रदान करते हैं। जैसे कि-

  • इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, खड़गपुर
  • बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी
  • इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, भुवनेश्वर
  • दिल्ली यूनिवर्सिटी
  • अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी , आदि

3) जियोलॉजी मे कोर्सेस (Geologist courses)

  • बैचलर इन जियोलॉजी
  • मास्टर इन जियोलॉजी
  • पीएचडी इन जोइलोजी

एक जियोलॉजिस्ट निम्न क्षेत्रों में विशेषज्ञता हासिल कर सकता है।

  • इकोनॉमिक जियोलॉजीस्ट
  • पर्यावरण जियोलॉजिस्ट
  • जियोकेमिस्ट्री
  • जियो मोर्फ़ॉलोजी
  • इंजिनियरिंग जियोलॉजिस्ट
  • आत्मोस्पेरिक साईंटिस्ट
  • मिनरालॉजी
  • वल्कनोलॉजी आदि

4) जियोलॉजिस्ट कैसे बने? (What is geologist?)

  • जियोलॉजिस्ट बनने के लिए आपको किसी भी स्ट्रीम से 12 वी कक्षा पास करनी होगी।
  • कुछ विश्वविद्यालयों के द्वारा प्रवेश परीक्षा भी आयोजित की जाती हैं।
  • यदि आप किसी सरकारी कॉलेज में प्रवेश करने के इच्छुक है तो आपको GATE Exam जैसी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में शामिल होना होगा।
  • केंद्र सरकार की एजन्सियो के लिए संघ लोग सेवा आयोग ( UPSC) भूवैज्ञानिक परीक्षा का आयोजन करता है।
  • यह परीक्षा पास करने के बाद आप जियोलॉजिस्ट बन सकते हैं।

5) जियोलॉजिस्ट बनने के लिए स्किल (Geologist skills needed)

  • आपका Observation Skill अच्छा होना चाहिए।
  • आपको एक अच्छा विश्लेषक होना चाहिए।
  • आपके द्वारा एकत्रित किए गए डाटा और आपके द्वारा किया गया विश्लेषण एकदम सटीक होना चाहिए।

6) नौकरी के अवसर

आपने जियोलॉजिस्ट की डिग्री कंप्लिट करने के बाद आपके सामने कई सारे नौकरी के अवसर होते हैं। जैसे कि- भूवैज्ञानिक खनन, तेल और गैस, खनिज और तेल संसाधनों से संबंधित उद्योगों में कार्य कर सकते हैं। भू-वैज्ञानिक सलाहकार के रूप में भी नौकरी हासिल की जा सकती हैं। आप शिक्षक के रूप में भी काम कर सकते हैं। कई ऐसी निजी कंपनिया है, जो प्राकृतिक तेल और खनिज के क्षेत्र में व्यापार करते हैं, वहा भी आपको एक जियोलॉजिस्ट के रूप में नौकरी मिल सकती है।

कुछ शीर्ष Recruiters निम्न है, जहा आपको एक जियोलॉजिस्ट के रूप में मौका मिल सकता हैं।

  • कोल इंडिया
  • हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड
  • तेल और प्राकृतिक गैस आयोग ( ONGC)
  • मिनरल एक्सप्लोरेशन लिमिटेड
  • भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संघटन ( ISRO)
  • भारत पेट्रोलियम कोर्पोरेशन लिमिटेड ( BPCL)
  • भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ( GSI) आदि

7) अन्य महत्वपूर्ण बाते

आज के समय में जियोलॉजी की कमर्शियल इंपोरटेंस काफी बढ़ गई है। इसका महत्वपूर्ण कारण यह है कि, खनिजो तथा हाईड्रोकार्बन की खोज होना , इसके अध्ययन से हमे पृथ्वी के अतीत का भी पता चलता है। यह हमारे जीवन के लिए महत्वपूर्ण विषय है।आज मानव जाती के सामने जल संकट एक महासंकट के रूप में उभर रहा है। ऐसी स्तिथि में जियोलॉजी का अध्ययन हमे जल संसाधनों का मूल्यांकन करने मे मददगार है।

इन सभी के अलावा जियोलॉजी का अध्ययन के और भी महत्व है , जैसे प्राकृतिक आपदाओं को समझने में , पर्यावरण को समझने में मददगार , भू तकनीकी इंजीनियरिंग मे अहम भूमिका आदि।

8) निष्कर्ष – Geologist Kaise Bane?

इस पोस्ट मे हमने Geology क्या है? Geologist Kaise Bane? इस टॉपिक पर पूरी जानकारी दी है। इसमें हमने आपको जियोलॉजी क्या है, जियोलॉजिस्ट के रूप में करियर, जियोलॉजी मे कोर्सेस, जियोलॉजिस्ट कैसे बने, जियोलॉजिस्ट बनने के लिए स्किल, नौकरी के अवसर, अन्य महत्वपूर्ण बाते इन सब विषयों पर विस्तार से बताया है।

उम्मीद है कि आपको यह पोस्ट (Geologist Kaise Bane?) पसंद आई होगी। इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा शेयर करे, ताकि जो अभ्यर्थी जियोलॉजिस्ट बनना चाहते हैं, उन लोगों तक यह पोस्ट पहुँच सके, और उनको उनका सपना पुरा करने मे मदद हो सके।

अपने Geologist Kaise Bane? तो जान लिया है | इसी के साथ आप हमारी यह पोस्ट Cabin Crew Kya Hota Hai? पड़े।

9) FAQs – Geologist Kaise Bane?

1) जियोलॉजी क्या है? (what is geologist)
सरल भाषा में कहा जाए तो, “पृथ्वी के अध्ययन” को जियोलॉजी कहते हैं।

2) जियोलॉजी को हिंदी में क्या कहते हैं?
हिंदी में जियोलॉजी को भूविज्ञान कहा जाता है।

3) एक जियोलॉजिस्ट किन क्षेत्रों में विशेषज्ञता प्राप्त कर सकता है?
एक जियोलॉजिस्ट निम्न क्षेत्रों में विशेषज्ञता हासिल कर सकता है।
* इकोनॉमिक जियोलॉजीस्ट
* पर्यावरण जियोलॉजिस्ट
* जियोकेमिस्ट्री
* जियो मोर्फ़ॉलोजी
* इंजिनियरिंग जियोलॉजिस्ट
* आत्मोस्पेरिक साईंटिस्ट
* मिनरालॉजी
* वल्कनोलॉजी आदि

4) जियोलॉजिस्ट बनने के लिए कौनसे स्किल होना आवश्यक है?
* आपका Observation Skill अच्छा होना चाहिए।
* आपको एक अच्छा विश्लेषक होना चाहिए।
* आपके द्वारा एकत्रित किए गए डाटा और आपके द्वारा किया गया विश्लेषण एकदम सटीक होना चाहिए।  

यह भी पड़े : – Govt job ki taiyari kaise kare 2023

यह भी पड़े : –Quality Analyst kaise bane?

यह भी पड़े : – how to become a ship captain

यह भी पड़े : – Railway ticket collector kaise bane

यह भी पड़े : – 12th arts ke baad govt job list

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *