BSc kya hai | बीएससी क्या है?

BSc kya hai : दोस्तो आपने देखा होगा कि बहुत से छात्र 12 वी साइंस स्ट्रीम से करने के बाद बीएससी करते हैं। पर क्या आप जानते हैं बीएससी असल मे क्या है? बीएससी करने से क्या फायदा होता है? तो आज आप हमारी इस पोस्ट से सब जान जायेंगे।
क्या है ना दोस्तो जब आपका 12 वी का रिजल्ट लगता है, तब घरवाले, रिश्तेदार, दोस्त यह सब हमे यही पूछते है की, आगे क्या करना है, तब हमारे दिमाग मे बहुत सारे सवाल रहते हैं, क्या करे कुछ समज मे नही आता ऐसे में अपना दिमाग ठंडा रखे। और शांति से सोचे कि हमे कौन सी फील्ड में अपना करियर बनाना है। वैसे तो आप 12 वी साइंस स्ट्रीम से पास होने के बाद किसी भी फील्ड में अपना करियर बना सकते हैं ,पर 12 वी अगर आपने साइंस स्ट्रीम से पास की है तो मेरे हिसाब से आप आगे भी साइंस फील्ड में जाना पसंद करोगे।

तो आज हम बात करेंगे बीएससी की, बीएससी यह एक डिग्री है, जिसे करने के बाद आप ग्रेजुेएट कहलाते हो। पर क्या आपको बीएससी के बारे में पूरी जानकारी है? तो चलिए आज हम आपको इस पोस्ट मे बीएससी के बारे में पूरी जानकारी देंगे जैसे कि, बीएससी का फूल फॉर्म, बीएससी क्या है, बीएससी के फायदे यह सब जानने के लिए हमारी यह पोस्ट पूरी पढ़े ताकि आपको आपके सारे सवालों के जवाब मिल सके।

This blog (BSc kya hai in hindi) include

1) बीएससी का फूल फॉर्म
2) बीएससी क्या है?
3) बीएससी करने के फायदे
4) बीएससी मे एडमिशन लेने के लिए योग्यता
5) एडमिशन प्रोसेस
6) बीएससी स्ट्रीम
7) बीएससी करने के बाद जॉब
8) निष्कर्ष
9) FAQs

तो चलिए इन सब टॉपिक के बारे में विस्तार से जानते हैं।

1) बीएससी का फूल फॉर्म

बीएससी का फूल फॉर्म होता है, ” बैचलर ऑफ साइंस ” ( Bsc full form- Bachelor of science)

2) बीएससी क्या है? – BSc kya hai

जैसे कि हमने बीएससी का फूल फॉर्म आपको बताया है। तो बीएससी यानी बैचलर ऑफ साइंस। यह तीन वर्षीय स्नातक कोर्स है। जिसे करने के बाद छात्र स्नातक श्रेणि प्राप्त कर लेते हैं। बीएससी मे छात्रों को विज्ञान विषयों में स्नातक की उपाधी प्रदान की जाती हैं।

हमारे देश में साइंस स्ट्रीम से 12 वी पास करने वाले अधिकतर छात्र स्नातक करने के लिए Bsc ( Bachelor of science) को ही ज्यादा प्राथमिकता देते हैं। हमारे देश में सबसे ज्यादा संख्या में किया जाने वाला यह स्नातक कोर्स बहुत ही पॉपुलर हो चुका है। छात्र इस कोर्स को विज्ञान क्षेत्र मे उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए, और नए-नए अनुसंधान मे रुचि रखने वाले छात्र ज्यादातर Bsc कोर्स को चुनते हैं।

यह कोर्स विज्ञान के क्षेत्र में रुचि रखने वाले छात्रों के लिए बहुत ही लाभदायक है। इस कोर्स से आपका नॉलेज तो बढ़ता ही है, परंतु इस करने के पश्चात आपका करियर भी अच्छा बनता है। बीएससी करने के बाद आप उच्च शिक्षा हेतु Msc भी कर सकते हैं।

3) बीएससी करने के फायदे

आप अगर 12 वी साइंस से पास हुए हो , और अभी बीएससी करना चाहते हो तो जान ले यह बीएससी के फायदे

  • बीएससी करने के बाद आपको विज्ञान में स्नातक की डिग्री मिल जाती हैं। फिर आप अलग-अलग जगह नौकरी के लिए अप्लाई कर सकते है।
  • आप आगे उच्च शिक्षा हेतु MSc भी कर सकते हैं।
  • बीएससी करने के बाद आप IT क्षेत्र में जा सकते हो।
  • भारत के साथ विदेशो मे भी ऐसी कई सारी कंपनिया है जो, BSc किये स्टूडेंट को हायर करते हैं।
  • बीएससी करने के बाद आपका नॉलेज बढ़ता है।
  • आपका हर चीज को देखने का नजरिया बदल जाता है।
  • आप बीएससी करके विज्ञान विशेषज्ञ बन सकते है। और अपना सपना पूरा कर सकते हैं।
  • बीएससी करने के बाद आप यदि MSc भी करते हो तो, आप शिक्षक भी बन सकते हो।

4) बीएससी मे एडमिशन लेने के लिए योग्यता

  • छात्र को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12 वी उत्तीर्ण होना चाहिए।
  • आपको 12 वी मे न्यूनतम अंक प्राप्त होना आवश्यक है।
  • आपको 12 वी साइंस स्ट्रीम से होना जरूरी है।
  • अगर आप भी BSc मे एडमिशन लेना चाहते हैं तो, आपको इन चीजो का ध्यान रखना होगा।

5) एडमिशन प्रोसेस

अगर आप Bsc ( Bachelor of science) मे एडमिशन लेना चाहते हो तो, आपको सभी पत्रता पूरी करनी होगी।

Bsc मे दो तरीको से एडमिशन होता है।

1 ) डायरेक्ट एडमिशन
2) एंट्रेस बेस एडमिशन

डायरेक्ट एडमिशन मे आपको 12 वी मे प्राप्त अंको के आधार पर एडमिशन होता है। इसके लिए कॉलेज के संस्थान द्वारा तय किए गए न्यूनतम अंक प्राप्त होना जरूरी है। हमारे देश में ज्यादातर कॉलेज 12 वी के प्राप्त अंक के आधार पर ही एडमिशन देते है। पाईवेट कॉलेजो मे Bsc की फीस सरकारी कॉलेजो से ज्यादा रहती हैं।

एंट्रेस बेस एडमिशन :- हमने डायरेक्ट एडमिशन के बारे में जाना की हमे 12 वी के प्राप्त अंको के आधार पर एडमिशन मिलता है। परंतु यहाँ ऐसा नही होता देश के कई नामी संस्थान एंट्रेस बेस पर छात्रों को एडमिशन देते है। छात्रों को 12 वी के अंको के आधार पर कॉलेज मिलता है। उसमे भी उन्हे मेरिट लिस्ट में आना जरूरी होता है। देश के कई संस्थानों में छात्रों को 12 वी मे प्राप्त अंको के अनुसार एडमिशन देते है। इसके लिए मेरिट लिस्ट लगाई जाती हैं। उस मेरिट लिस्ट मे आपका नाम आना जरूरी है।

राज्य सरकार द्वारा जो कॉलेज चलते हैं, उसमे भी मेरिट लिस्ट लगाई जाती हैं। हालाँकि इन राज्य सरकार द्वारा चलने वाले कॉलेजों में मूल निवासीयो को प्राथमिकता दी जाती है।

6 ) बीएससी स्ट्रीम

अगर आप बीएससी करना चाहते हैं तो, बीएससी मे भी कई अलग-अलग स्ट्रीम होते है। आपको जो स्ट्रीम अच्छी लगती हो, आपको उसमे रुचि हो वह स्ट्रीम आप चुन सकते हो।

इसमे आपको यह स्ट्रीम मिलेंगे

  • BSc Chemistry
  • BSc Mathematics
  • BSc Physics
  • BSc Botany
  • BSc Zoology
  • BSc Computer Science
  • BSc Electronics
  • BSc Economics
  • BSc Software Engineering
  • BSc Hotel management
  • BSc Horticulture
  • BSc Medical
  • BSc Biology
  • BSc Anatomy
  • BSc Nursing
  • BSc Agriculture
  • BSc IT
  • BSc Geology
  • BSc food technology
  • BSc Environmental science
  • BSc Statistics

इस प्रकार के विभिन्न स्ट्रीम आपके सामने होते हैं। इनमे से आपको जो चुनना हो वह आप चुन सकते हो

7) बीएससी के बाद जॉब

बीएससी करने के बाद छात्रों के पास पाईवेट और गवर्नमेंट क्षेत्रों में करियर करने के हजारो विकल्प होते हैं। छात्र बीएससी के बाद उच्च शिक्षा भी प्राप्त कर सकते है। या तो जॉब भी आप अच्छी पा सकते हो, वैसे तो गवर्नमेंट भी विज्ञान स्नातको के लिए वैकेन्सि निकलती हैं। आप वहा भी ट्राई कर सकते हो। या तो खुद की कंपनी भी आप खड़ी कर सकते हो।

आपने बीएससी किस स्ट्रीम से की है इसपे आपका जॉब डिपेंड रहता है। जैसे कि आपने Bsc chemistry की है तो आपको केमिकल कंपनी, केमिकल लैब ऐसे जगह पर जॉब मिलेगी ।

निष्कर्ष – BSc kya hai

जैसे कि आपने हमारी इस पोस्ट मे बीएससी (BSc kya hai) के बारे में जनाकारी प्राप्त की। तो बीएससी एक बहुत ही लोकप्रिय डिग्री कोर्स है। जिसे करने के बाद आप पोस्ट ग्रेजुेएशंन भी कर सकते है। और जॉब भी कर सकते हैं। बीएससी मे बहुत सारे स्ट्रीम है, जिसे आपको सोच समझकर चुनना है। आपको जिस विषय में रुचि हो वही आप चुने।

बीएससी करने के बाद अगर आप पोस्ट ग्रेजुेएशंन करे तो ज्यादा बेहतर है, क्योकि डिग्री के हिसाब से आगे नौकरी भी मिलती है। और नॉलेज भी बढ़ता है। पर अगर आप आगे किसी कारणवश पढ़ नही पाते तो कोई बात नही बीएससी के बेस पर भी आप अच्छी नौकरी पा सकते हैं।

आपकों हमारी यह पोस्ट (BSc kya hai) कैसी लगी, कमेंट करके जरूर बताए। और 12 वि साइंस स्ट्रीम वाले छात्रों को जरूर शेयर करे ताकि, उनको भी बीएससी के बारे में पूरी जानकारी मिल सके।

अपने BSc kya hai तो जान लिया है | इसी के साथ आपको 10 वी के बाद क्या करे (10 ke baad kya kare) भी पता होना चाहिए। इसके लिए आप हमारी यह पोस्ट ( 10 वी के बाद क्या करे) पड़े।

BSc kya hai – FAQs

1) BSc का फूल फॉर्म क्या है?
BSc का फूल फॉर्म बैचलर ऑफ साइंस है ।( BSc full form – Bachelor of science)

2) BSc के लिए फीस कितनी लगती हैं?
BSc के लिए हर जगह पर अलग फीस रहती हैं, और यह आप कौनसी स्ट्रीम चुनते हैं इस पर निर्भर करता है। हालाँकि पाईवेट कॉलेज से गोवर्नमेंट कॉलेज की फीस कम रहती हैं।

3) बीएससी क्या है?
बीएससी यह एक तीन वर्षीय स्नातक कोर्स है। जिसे करने के बाद छात्र को विज्ञान विषयों में स्नातक की उपाधि प्रदान की जाती है।

4) बीएससी के लिए योग्यता
बीएससी करने के लिए छात्र ने किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12 वि उतीर्ण होना जरूरी है। छात्र को 12 वि साइंस स्ट्रीम के साथ न्यूनतम अंक प्राप्त होना जरूरी है।

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *