पेपर लिखने का सही तरीका | board exam me likhne ka tarika

board exam me likhne ka tarika : परीक्षा में पेपर कैसे लिखे? यह सवाल लगभग सभी विधार्थियो के मन में जरूर आता है। और 10 वी, 12 वी के बोर्ड पेपर रहते हैं। 10 वी में पहली बार पेपर लिखते समय विधार्थी डर जाते हैं, और सब कुछ आते हुए भी पेपर अच्छे से हल नही कर पाते। तो आइये जानते हैं पेपर लिखते समय किन बातो का ध्यान रखे। ताकि आपको पेपर लिखते समय परेशानी ना हो। और आप आसानी से पेपर लिख सके। और अच्छे मार्क प्राप्त कर सकते हैं।

पेपर लिखते समय इन बातो का ध्यान रखे (board exam me likhne ka tarika)

  • पेपर लिखते समय दो से अधिक पेन साथ मे रखे।
  • कॉपी का प्रथम पेज सावधानी से भरे।
  • प्रश्न पत्र अच्छे से पढे।
  • कॉपी पर साफ- सुथरा लिखे।
  • कॉपी पर केवल प्रश्न संख्या ही लिखे।
  • व्याकरण पर विशेष ध्यान दें।
  • जो प्रश्न आ रहा हो ,वो पहले हल कर ले।
  • सभी प्रश्नो के उत्तर लिखने की कोशिश करे।
  • दो उत्तरो के बीच एक लाइन छोड़ दे।
  • आवश्यक चित्रों को जरूर बनाए।
  • पेपर शांती से लिखे।

पेपर लिखते समय दो से अधिक पेन साथ मे रखे

पेपर लिखते समय दो नीले पेन, और दो काले पेन अवश्य साथ में रखे। और दोनों एक जैसे ही हो, इस बात का ध्यान रहे। अलग पेन का ईस्तेमाल ना करे। इससे लिखावट मे फरक दिखता है। नीले पेन से उत्तर लिखे, और काले पेन से महत्वपूर्ण शब्द या वाक्य के नीचे अंडरलाइन करे।

कॉपी का प्रथम पेज सावधानी से भरे

कॉपी का प्रथम पेज बहुत महत्वपूर्ण होता हैं, इसलिए इसे सावधानी से भरे। इसमें आपको अपना रोल नंबर अंको मे और शब्दो में लिखना होता है। उस दिन की तारीख, और समय लिखना होता हैं। विषय और केंद्र का नाम भी लिखना होता हैं। और अपनी सही करनी होती हैं। यह आप सावधानी से भरे। क्योंकि कॉपी दूसरी नही मिलती। और एक बार काट कर तो लिख सकते है पर इससे पेपर चेक करने वाले शिक्षक पर first impression ही खराब पड़ेगा। तो पहले ही सावधानी के साथ सभी जानकारी लिखे।

प्रश्न पत्र अच्छे से पढे

प्रश्न पत्र मिलते ही उसपे अपना रोल नंबर लिख ले। और प्रश्न पत्र अच्छे से पढ़ ले। कभी-कभी प्रश्न कुछ होता हैं, और हम कुछ और ही समझते हैं, और गलत जवाब लिख देते हैं, इसलिए पहले प्रश्न अच्छे से समझ ले।

कॉपी पर साफ-सुथरा लिखे

कॉपी पर साफ-सुथरा लिखे, जिससे अध्यापक के उपर आपका अच्छा प्रभाव भी पड़ता है, और उनको पढ़ने मे भी आसान पड़ता है। यदि आप कुछ सही लिख रहे हो, पर आपकी लिखावट ज्यादा खराब है, तो कभी-कभी कॉपी चेक करने वाले अध्यापक उसे पढ़ नही पाते, और गलत दे सकते हैं। इससे आपके मार्क कट सकते हैं। इसलिए कॉपी मे कभी भी साफ-सुथरा लिखे।

कॉपी पर केवल प्रश्न संख्या ही लिखे

कॉपी पर केवल प्रश्न संख्या ही लिखने चाहिए। कॉपी चेक करते समय अध्यापक प्रश्न पत्र पास मे लेकर बैठते हैं। जिसका आपने उत्तर लिखा होता हैं, उसका प्रश्न पत्र से वो प्रश्न देख लेते हैं। प्रश्न लिखने से आपको ज्यादा मार्क नही मिलते। इसलिए प्रश्न लिखने में अपना समय ना गवाए। केवल प्रश्न संख्या लिखकर नीचे की लाईन मे उत्तर लिखे।

व्याकरण पर विशेष ध्यान दें

व्याकरण पर विशेष ध्यान देना चाहिए। और ज्यादा तब, जब पेपर भाषा का हो। इससे पेपर की लिखावट भी अच्छी दिखती हैं, और एक, दो मार्क ज्यादा भी मिल जाता हैं। आवश्यक शब्द या वाक्य के नीचे अंडरलाईन (_)करे। और आवश्यक जगह पर प्रश्नवाचक चिन्ह(?), पूर्णविराम (.), अल्पविराम(,), कॉलन(:), सेमी-कॉलन(;), उद्धरण चिह्न(” “), डैश(-) इत्यादि आवश्यक दर्शाए।

जिस प्रश्न का उत्तर पहले आ रहा हो वो पहले हल कर ले

जिस प्रश्न का उत्तर आपको आ रहा हो हो, वह पहले हल कर ले। बाकी के सोच समझकर बाद में लिखे। कभी-कभी ऐसा होता हैं, जो हमे आता रहता है, वो हम नही लिखते, और दूसरे लिखने के चक्कर मे जो आ रहा होता है, उसे भी भूल जाते हैं। इसलिए पहले जो आता है वो लिख ले।

सभी प्रश्नो के उत्तर लिखने की कोशिश करे

आपको जो प्रश्न के उत्तर पता हो, वो पहले लिख लीजिए। और बाद में आपको जिन प्रश्नो के उत्तर नही पता हो, उनके बारे में थोड़ी देर शांति से सोचे, कई बार हमे उत्तर पता होते है, पर हम भूल जाते हैं, और छोड़ देते हैं। तो ऐसे समय में दिमाग शांत रखे, और सोच ले। और फिर भी नही आता तो, उस प्रश्न के बारे में आपको जो भी जानकारी हो लिख दीजिए। ध्यान रखे कोई भी प्रश्न हल करना ना छोडे

दो उत्तरो के बीच एक लाईन छोड़ दे

दो उत्तरो के बीच हमेशा एक लाईन छोड़ दे। ऐसा करने से लिखावट भी आकर्षित दिखती है, और पेपर चेक करने वाले अध्यापक भी आसानी से समझ जाते है, की उत्तर कहा खतम हो रहा है, और कोई confussion नही होता। यदि आप लाइन नही छोड़ते हो तो, हो सकता है, अध्यापक दो उत्तरो को एक ही समझे और, मार्क कट जाए।

आवश्यक चित्रों को जरूर बनाऐ

किसी प्रश्न में अगर चित्र बनाने का बोला है, तो चित्र अवश्य बनाए। कभी-कभी उस प्रश्न का उत्तर उस चित्र से संबंधित होता हैं। और अगर आप चित्र नही बनाते तो, आपके लिखे उत्तर को पेपर चेकर गलत दे सकते है। चित्र हमेशा पेंसिल से बनाए। ताकि अगर गलत बन रहा हो, तो आसानी से मिटा सको, और वापस बना सको। चित्र ज्यादा बड़ा या ज्यादा छोटा भी ना हो। चित्र के नीचे उसका नाम अवश्य लिखे। और चित्र में आप जो दर्शाना चाहते हो, उसका भी नाम लिखे।

पेपर शांती से लिखे

पेपर हमेशा शांति से लिखना चाहिए। कई बार हमारे मन में बहुत सारे ख्याल रहते हैं, और हडबड़ाहट के कारण हम सही से लिख नही पाते। या फिर भूल जाते हैं, तो ऐसा ना होने दे। शांतता बनाए रखे ताकि, अच्छे से पेपर लिख सको। कंफिडेन्स के साथ।

और अन्त में कॉपी एक बार जरूर पढ़ ले। ताकि कुछ बाकी हो तो आप कवर कर सको।

निष्कर्ष – board exam me likhne ka tarika

आपने हमारी पेपर में लिखने का तरीका (board exam me likhne ka tarika) इस पोस्ट मे पेपर कैसे लिखे यह सिखा। कई बार छात्रों को लगता है की हमने सही लिखकर भी मार्क कट गए हैं। तो हमारे मार्क कहा कटे यह जाने । पेपर लिखते समय हम कही न कही गलती कर देते है, उस वजह से मार्क कट जाते हैं।

भाषाओं के पेपर मे आपको व्याकरण का खास ध्यान रखना होता है। साफ सुथरा लिखना होता है।ताकि पेपर चेक करने वाले शिक्षक को आपका लिखा हुआ आसानी से समझ आए। तो उपर दिये गये टॉपिक को ध्यान में रखते हुए पेपर लिखे। यकीनन आप सफलात प्राप्त करोगे।

आशा है की आपको यह पोस्ट (टॉपर कॉपी कैसे लिखते हैं) पसंद आई होगी। इस पोस्ट (board exam me likhne ka tarika) को ज्यादा से ज्यादा छात्रों को शेयर करे ताकि, उनको भी पेपर लिखने मे आसान हों।

FAQs – प्रश्न उत्तर लिखने का तरीका

1) पेपर लिखते समय प्रश्न भी लिखना होता है क्या?
पेपर लिखते समय आप केवल प्रश्न संख्या लिखे, पेपर चेकर के पास प्रश्नसंच रहता है। वह उस मे से प्रश्न देख लेते है। प्रश्न लिखने मे अपना समय ना गवाए।

2) सभी प्रश्न के उत्तर देने जरूरी होते हैं क्या?
आपको जितना आता है, उतना आप पहले लिख ले। बाद में जो नही आता उस टॉपिक के बारे में जो आपको आता हो वह आप लिख ले। इसमे हो सकता हैं आपका लिखा हुआ सही भी आ जाए और, आपके मार्क बढ़ जाए।

3) पेपर अलग-अलग पेन से लिख सकते है या नही?
नही आप पेपर कभी भी एक ही पेन से लिखे। अगर आपका पेन बंद हो जाता हैं तो सेम ही पेन साथ मे रखे और उसी से आगे का लिखे।

4) क्या दो उत्तरो के बीच एक लाईन छोड़ना जरूरी है?
दो उत्तरो के बीच इस लिए लाईन छोड़ते हैं, की आगे का उत्तर लिखने के बाद अगर आपको पहले उत्तर के बारे में और कुछ लिखना हो तो आप उस लाईन मे लिख सकते हैं। और लाईन छोड़ने से हस्ताक्षर अच्छा दिखता है, और पेपर चेकर को भी आसानी से कौनसे प्रश्न का उत्तर है यह समझ में आता है।

5) क्या एक ही प्रश्न का उत्तर दो जगह लिख सकते है?
जी नही ऐसा करने से आपको ज्यादा मार्क नही मिलते। एक ही उत्तर को मार्क मिलेंगे।

अपने board exam me likhne ka tarika तो जान लिया है | इसी के साथ आपको 12th ke baad kya kare science student भी पता होना चाहिए। इसके लिए आप हमारी यह पोस्ट ( 12th ke baad kya kare science student) पड़े।

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *