12th pass govt job for female 2023 | 10th pass govt job for female 2023

12th pass govt job for female 2023 : भारत का हर युवा चाहता है कि उसकी सरकारी नौकरी लग जाए, फिर वह बैंक में हो, रेल्वे में हो, पुलिस कर्मी हो या शिक्षक के तौर पर हो, आज हर किसी को सरकारी नौकरी चाहिए। पर सरकारी नौकरी पाना इतना आसान भी नहीं होता। सरकारी नौकरी के लिए आपको उम्र, सरकारी नौकरी के लिए फॉर्म, सरकारी नौकरी के योग और बहुत से प्रतियोगिता परीक्षाओ पास करना पड़ता है।

महिलाओ को सरकारी नौकरी के लिए ज्यादा प्राथमिकता दी जाती हैं। आज महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषो के कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही है। और हमारे सविधान मे भी हर नागरिक के लिए समानता का प्रावधान है। फिर चाहे वह महिला हो या फिर पुरुष सभी समान है।

आज हम आपको इस पोस्ट मे भारत में निकलने वाली महिला के लिए सरकारी नौकरी के बारे में जानकारी देंगे। इस पोस्ट मे आप जानेंगे की 10 वी पास महिलाएं कौनसी नौकरी कर सकते है। 12 वी पास महिलाएं कौनसी नौकरी कर सकते हैं। और सरकारी नौकरी पाने के लिए क्या प्रक्रिया होती हैं,उनके सिलेक्ट होने का तरीका,यह सब आप इस पोस्ट मे जानेंगे।

10 वी पास महिला के लिए सरकारी नौकरी (10th pass govt job for female 2023 in hindi)

भारत में ऐसे बहुत से सरकारी विभाग है, जिसमे  न्यूनतम योग्यता 10 वी रखी गई है। अगर आप भी एक महिला है। आप नौकरी करना चाहते है, और आपकी योग्यता 10 वी पास है। तो आप भी नौकरी कर सकते है। जानते है आपको कौनसे विभाग में नौकरी मिल सकती हैं।

1) रेल्वे ग्रुप डी
2) एसएससी जीडी
3) एसएससी एमटीएस
4) आंगनवाड़ी गोवर्नमेंट नौकरी
तो इन सब के बारे में विस्तार से जानते हैं।

1) रेल्वे ग्रुप डी (12th pass govt jobs in railway)

संपूर्ण भारत में रेल्वे द्वारा निकाली जाने वाली इस सरकारी नौकरी मे न्यूनतम योग्यता 10 वी रहती हैं। इस नौकरी के लिए महिला और पुरुष दोनों आवेदन कर सकते हैं। इसमे महिलाओ के लिए 33% नौकरियां आरक्षित की गयी है। इस नौकर के लिए ऑनलाइन आवेदन करना पड़ता है। फिर लिखित परीक्षा होती हैं। लिखित परीक्षा पास होने के बाद आपको डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फिजिकल स्टेंडर्ड टेस्ट के लिए बुलाया जाता है। यदि आप इन सभी प्रक्रियाओं को पुरा कर देते हो तो आपकी रेल्वे ग्रुप डी मे नौकरी पक्की हो जाती हैं।

2) एसएससी जीडी

एसएससी जीडी के भरती मे महिला और पुरुष दोनो आवेदन कर सकते हैं। यह सरकारी नौकरी कर्मचारी चयन आयोग के द्वारा हर साल निकली जाती है। इसकी योग्यत 10 वी पास है। एसएससी जीडी के माध्यम से आप भारत के विभिन्न अर्धसैनिक बलों में कोंस्टेबल के पद पर भर्ती होते है। इसके लिए भी आपको पहले ऑनलाइन आवेदन करना पड़ता है। फिर 100 मार्क की लिखित परीक्षा होती हैं। अगर लिखित परीक्षा आप पास कर लेते हो तो फिर आपको फिजिकल स्टेंडर्ड और फिर मेडिकल परीक्षा के लिए बुलाया जाता है। अगर आप सभी प्रक्रिया मे सफल हो जाते हो तो, अंतिम चयन चूची लगाकर आपका चयन किया जाता है।

3) एसएससी एमटीएस

यह परीक्षा भी हर साल कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित की जाती हैं। एमटीएस यानी मल्टी टास्किंग स्टाफ। इसके लिए न्यूनतम योग्यता 10 वी पास है। यह नौकरी महिलाओ के लिए बहुत ही अच्छी है। Esame इसमे पुरुष और महिला दोनों आवेदन कर सकते है। इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन किये जाते है। इसकी चयन परीक्षा दो लिखित परीक्षा और एक मेडिकल परीक्षा के आधार पर होती हैं।

4) आंगनवाड़ी गोवर्नमेंट नौकरी

यह नौकरी सरकार द्वारा विशेष रूप से महिलाओ के लिए ही बनी हुई है। इसके लिए योग्यता 10 वी पास होती हैं। इस गोवर्नमेंट जॉब मे आपको सविदा पर रखा जाता हैं। इसमे आपको 5000 रुपये वेतन माह मिलता है। इस आंगनवाड़ी की नौकरी मे आपको गाव के प्राईमरी स्कूल के बच्चो की देखभाल करनी होती हैं। और गाव या मुहल्ले की गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं के बारे में रिकॉर्ड रखना होता है। उनको टिके लगाने की जिम्मेदारी आपकी होती हैं।

12 वी पास महियाओ के लिए सरकारी नौकरी (12th pass govt job for female 2023 in hindi)

अगर आप एक 12 वी पास महिला है। और नौकरी करना चाहते हैं, तो आप सरकार द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित किये जाने वाली प्रतियोगिता परीक्षाओं को पास करके सरकारी नौकरी कर सकते हैं। सरकार द्वारा इसी बहुत सी नोकारिया है जो खास 12 वी पास योग्यता वालो के लिए बनाई गई है।

1) पुलिस मे सिपाही
2) बैंक क्लर्क
3) LDC क्लर्क
4) एसएससी सीएचएसएल

आईये  इन सबके बारे में विस्तार से जानते है।

1) पुलिस मे सिपाही

अगर आप 12 वी पास हो और पुलिस मे भर्ती होकर देश की सेवा करना चाहते हो, तो आप विभिन्न राज्यो मे निकलने वाली सरकारी भर्ती मे आवेदन दे सकते है। इस नौकरी के लिए 10 वी और 12 वी योग्यता वाले पुरुष और महिला आवेदन कर सकते है।इसके लिए पहले आपको ऑनलाइन आवेदन करना है। उसके बाद आप विभाग द्वारा आयोजित परीक्षा देते है, और यदि आप परीक्षा पास कर लेते है तो, आपको शरीरिक मापदंड जैसे – उचाई, दौड़, ऊँची कूद और लंबी कूद , और मेडिकल परीक्षा से गुजरना पड़ता है। उसके बाद आप पुलिस सिपाही के लिए पात्र हो जाते हो।

2) बैंक क्लर्क

भारत मे विभिन्न बैंको द्वारा हर साल क्लर्क की नौकरी के लिए आवेदन लिए जाते हैं। और बैंक में नौकरी महिलाओ के लिए सबसे अच्छी होती हैं। इस नौकरी के लिए न्यूनतम योग्यता 12 वी होती हैं। इसके लिए प्रतियोगिता परीक्षा रहती हैं, जिसे आपको क्लियर करना होता है। पेपर क्लियर करने के बाद आप क्लर्क की नौकरी कर सकते हैं। इसमे सैलरी भी अच्छी रहती हैं। आप महीने के 30000 कमा सकते है।

3) LDC क्लर्क

LDC का मतलब लोवर डिविजन  क्लर्क ( Lower Division Clark) यह होता है। यह भी महिलाओ के लिए अच्छी नौकरी है। LDC क्लर्क  के नौकरी मे 20000 तक शुरुआती सैलरी रहती हैं। इसके लिए आपको ऑनलाइन आवेदन करना होता है। इस नौकरी के लिए आपको कंप्यूटर ज्ञान और टाईपिंग आना जरूरी होता है। क्योकि LDC क्लर्क की नौकरी मुख्य काम टाईपिंग का ही होता है। LDC क्लर्क  के लिए अलग-अलग विभागों द्वारा समय-समय पर भर्तियां निकलती रहती हैं।

4) एसएससी सीएचएसएल

एसएससी सीएचएसएल का फूल फॉर्म की कर्मचारी चयन आयोग कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल यह होता है। एसएससी के द्वारा इस परीक्षा के माध्यम से अलग-अलग विभागों में क्लर्क की वैकेंसी पूरी की जाती है। यह वैकेंसी प्रतिवर्ष निकलती हैं। इसके लिए आपको ऑनलाइन आवेदन करना पड़ता है। इस परीक्षा में दो पेपर होते है। पहले पेपर मे बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाते हैं। और दूसरे पेपर मे निबंध लेखन होता है। अगर आप दोनों परीक्षा सफलता पूर्वक देते है हो आपको टाईपिंग टेस्ट के लिए बुलाया जाता है। टाईपिंग टेस्ट पास करने के बाद अंतिम चयन सूची के आधार पर आपका चयन क्लर्क की पोस्ट के लिए कर लिया जाता हैं।

निष्कर्ष ( conclusion) -10th or 12th pass govt job for female 2023

आपने इस पोस्ट मे 10 वी 12 वी के बाद महिलाओ के लिए नौकरियों (10th or 12th pass govt job for female 2023) के बारे में जाना। आज महिलाएं हर क्षेत्र में प्रगति कर रही है। फिर वह ज्यादा पढ़ी हो या फिर कम, कोई फर्क नहीं पड़ता। आज हर कोई क्लासेस लगाकर, परीक्षा देकर नौकरी कर सकते है।

आप अगर सोच रहे है कि आपने कम पढाई की है तो ऐसा कुछ नहीं होता। आप भी आपकी बुद्धि का उपयोग करके कोई अच्छी सी नौकरी कर सकते है। 10 वी, 12 वी पास योग्यता वालो के लिए भी अच्छी नौकरियां है। जो आपने इस पोस्ट (10th or 12th pass govt job for female 2023) मे जानी।

FAQs – 10th or 12th pass govt job for female 2023

1) लड़कियों के लिए कौनसी नौकरी सबसे अच्छी है?
लड़किया ज्यादा तर बैंक क्षेत्र में काम करना पसंद करती हैं। आप LDC क्लर्क, बैंक क्लर्क की नौकरी कर सकते है।

2) 12 वी के बाद अच्छी नौकरी कौनसी है?
12 वी के बाद आप LDC क्लर्क, बैंक क्लर्क यह नौकरियां कर सकते है।

3) 12 वी के बाद सबसे अच्छी सैलरी वाली नौकरी कौनसी है?
12 वी के बाद बैंक क्लर्क की नौकरी मे अच्छी सैलरी रहती हैं।

4) 10 वी के बाद सबसे अच्छी सैलरी वाली नौकरी कौनसी है?
10 वी के बाद रेल्वे ग्रुप डी मे अच्छी सैलरी रहती हैं।

5) महिलाओ के लिए 12 वी के बाद कौनसी नौकरियां होती हैं?
पुलिस मे सिपाही, बैंक क्लर्क, LDC क्लर्क ,एसएससी सीएचएसएल यह नौकरियां महिलाओ के लिए 12 वी के बाद होती हैं।

6) 10 वी के बाद महिलाओ के लिए कौनसी नौकरियां होती हैं?
रेल्वे ग्रुप डी, एसएससी जीडी, एसएससी एमटीएस,आंगनवाड़ी गोवर्नमेंट नौकरी यह नौकरियां 10 वी के बाद महिलाओ के लिए होती हैं।

आशा है  यह पोस्ट (10th or 12th pass govt job for female 2023) आपको पसंद आई होगी। इस पोस्ट को शेयर जरूर करे ताकि जरूरतमंद तक यह पहुँच सके।

अपने 10th or 12th pass govt job for female 2023 तो जान लिया है | इसी के साथ आपको 10 वी के बाद क्या करे (10 ke baad kya kare) भी पता होना चाहिए। इसके लिए आप हमारी यह पोस्ट ( 10 वी के बाद क्या करे) पड़े।

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *