राम नवमी – Ram Navami 2023

राम नवमी (Ram Navami 2023) को भगवान राम के जन्म उत्सव के रूप में मनाया जाता है। राम नवमी हर साल चैत्र महीने में शुक्ल पक्ष के नौवें दिन मनाई जाती हैं। भगवान राम के जन्म का सम्मान करने के लिए हिंदू राम नवमी मनाते हैं। इस साल राम नवमी 30 मार्च को मनाई जाएगी। चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से नवरात्रि शुरू होती हैं। नवरात्रि मे देवी के आठ रूपों की पूजा की जाती हैं। इसी के साथ नौवें दिन राम नवमी का उत्सव मनाया जाता है। राम नवमी के दिन भगवान राम की विधि विधान के साथ पूजा की जाती हैं। मंदिरों को सजाया जाता है। ढोल नगाड़े बजाते हैं, और भक्त प्रभु श्रीराम के जन्म की खुशी मनाते हैं। राम नवमी का दिन बहुत ही शुभ माना जाता है।

राम नवमी (Ram Navami 2023) तिथि:-

चैत्र मास 2023 की नवमी तिथि आरंभ: 29 मार्च 2023, रात्री 09:07 मिनट से
चैत्र मास 2023 की नवमी तिथि समाप्त: 30 मार्च 2023 रात्री 11:30 मिनट पर।

राम नवमी 2023 शुभ मुहूर्त:-

इस वर्ष राम नवमी का पर्व 30 मार्च 2023, गुरुवार को मनाया जाएगा।
राम नवमी मध्याह्न मुहूर्त: प्रातः काल 11:11 मिनट से शुरू होकर दोपहर 01:40 मिनट तक रहेगा।

राम नवमी पूजा विधि:-

भगवान राम को समर्पित इस विशेष दिन पर भक्त जल्दी उठ कर स्नान करे। उसके बाद घर और पूजा कक्ष की सफाई करे। फिर आरती की थाल और सभी पूजन सामग्री एकट्ठी कर ले। भोग चढ़ाने के लिए प्रसाद तैयार कर ले। अब सबसे पहले कलश स्थापित कर ले, और भगवान राम की मूर्ति या प्रतिमा को पूजा कक्ष में रखे। इसके अलावा भगवान राम की बाल स्वरूप मूर्ति को झूले मे रखे। इसके बाद मूर्ति पर चंदन, अक्षत, फूल, फल अर्पित कर आरती करे, और भोग लगा ले। मुहूर्त काल में रामरक्षा स्त्रोत, रामायण, राम स्तुति, और अन्य ग्रंथो का पठन कर सकते हैं

राम नवमी का महत्व:-

प्रभु श्रीराम भगवान विष्णु के सातवे अवतार थे। उन्होंने अपनी प्रजा के लिए एक कल्याणकारी राज्य की स्थापना की, और सभी के अनुसरण के लिए एक अनोखा उदाहरण प्रस्तुत किया । वह लालच, घृणा और कुरीतियों से रहित थे। जो सही था उसके लिए हमेशा खड़े रहते थे। शक्तिशाली विरोधियों के खिलाफ थे। भक्त इस दिन शांति, धन और सफलता के लिए प्रार्थना करते है। और भगवान राम का आशीर्वाद लेते है। इस दिन कई लोग कन्या पूजन भी करते हैं, जिसमे मा दुर्गा के नौ रूपों का प्रतिनिधित्व करने वाली नौ कन्याओ की पूजा की जाती हैं। कुछ लोग भगवान राम की मूर्ति को स्नान कराके उनके सक्षम दीपक जलाकर उनकी आराधना करते हैं। और हनुमान चालीसा भी गाते हैं, क्योकि हनुमान जी राम जी के प्रिय भक्त थे, इसलिए हनुमान जी को भी भक्त प्रसन्न करते हैं।

अपने Ram Navami 2023 को तो जान लिया है | इसी के साथ आप हमारी यह पोस्ट महाशिवरात्रि को पड़े।

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *