Gram panchayat sachiv kaise bane | ग्राम पंचायत सचिव कैसे बने?

Gram panchayat sachiv kaise bane : वर्तमान समय में नौकरी के लिए बहुत तगडा कंपिटिशन हैं, ऐसे में किसी भी क्षेत्र मे नौकरी मिलना इतना आसान नहीं रहा। जहा भी जाओगे स्ट्रगल ही करना पड़ेगा, और आप जितनी मेहनत करोगे उतना ही अच्छा फल आपको मिलेगा। किसी भी क्षेत्र में नौकरी करने से पहले कुछ qualification चाहिए होता है, उसमे आपकी पढाई देखी जाती है, कॉर्सेस देखे जाते हैं, बहुत सी चीजे आपको करनी पड़ती है। और आज के समय में ज्यादा तर बच्चे कोर्स कर रहे हैं, यह आपको किस फील्ड में जाना है उस पर डिपेंड है।

   कई विद्यार्थि चाहते होंगी की वह पढ़-लिखकर अपने ही क्षेत्र या अपने ही गाव में जॉब करे, तो ऐसे विद्यार्थि ग्राम पंचायत सचिव के लिए अप्लाई कर सकते हैं। ग्राम पंचायत सचिव का पद जिम्मेदारी वाला पद होता है। यह तो सब जानते हैं, पर ग्राम पंचायत सचिव बनने के लिए क्या करना पड़ता है क्या यह आप जानते हैं? तो चलिए इस पोस्ट मे हम ग्राम पंचायत सचिव कौन होते हैं? ग्राम पंचायत सचिव के लिए योग्यता क्या होनी चाहिए? ग्राम पंचायत सचिव के लिए सिलेक्शन प्रोसेस क्या है? इन सब विषयो के बारे में विस्तार से जानते हैं। यह पोस्ट पूरी जरूर पढ़े ताकि आपको आपके सवालों के जवाब मिल सके।

इस पोस्ट मे ग्राम पंचायत सचिव कैसे बने? ( Gram panchayat sachiv kaise bane ?) निम्नलिखित विषयो के बारे में जानेंगे।

1) ग्राम पंचायत सचिव कौन होते हैं?
2) ग्राम पंचायत सचिव का काम क्या होता है?
3) ग्राम पंचायत सचिव होने के लिए योग्यता क्या होनी चाहिए?
4) ग्राम पंचायत सचिव का प्रमोशन कैसे होता है?
5) ग्राम पंचायत सचिव बनने के लिए सिलेक्शन प्रोसेस क्या है?
6) ग्राम पंचायत सचिव की सैलरी कितनी होती है? ( gram panchayat sachiv salary )
7) निष्कर्ष
8) FAQs

ग्राम पंचायत सचिव कैसे बने
Gram panchayat sachiv kaise bane

आईये इन सब विषयो पर विस्तार से बात करते हैं।

1) ग्राम पंचायत सचिव कौन होते हैं? (Gram panchayat sachiv)

ग्राम पंचायत सचिव गाव का एक जिम्मेदार व्यक्ति होता है। ग्राम पंचायत सचिव को ग्राम विकास अधिकारी, पंचायत सेवक और ग्राम पंचायत प्रवेक्षन भी कहा जाता है। सभी राज्यो को जिलों में, जिलों को ब्लॉक में और फिर ब्लॉक को ग्राम पंचायतों मे बाँट दिया जाता है। जिससे सभी गावो तक विकास का कार्य किया जा सके और ग्राम पंचायत सचिव का काम अलग-अलग गावो मे हो रहे विकास के कामो की देख-रेख करना होता है ग्राम प्रधान को ग्राम के लोगो द्वारा चुना जाता है, लेकिन ग्राम पंचायत सचिव की भर्ती सरकार द्वारा की जाती है। ग्राम पंचायत के सचिव ग्राम के प्रधान के साथ मिलकर गाव के लिए काम करते हैं। सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओ को ग्राम तक लाने का काम यह करते हैं। जैसे कि- विधवा पेंशन, राशन कॉर्ड बनवाना, सड़के बनवाना, पेयजल की व्यवस्था करना आदि काम ग्राम पंचायत सचिव द्वारा किए जाते हैं।

2) ग्राम पंचायत सचिव का काम क्या होता है? (gram panchayat sachiv work)

ग्राम पंचायत के सचिव ग्राम के प्रधान के साथ मिलकर गाव के लिए काम करते हैं। सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओ को ग्राम तक लाने का काम यह करते हैं। जैसे कि- विधवा पेंशन, राशन कॉर्ड बनवाना, सड़के बनवाना, पेयजल की व्यवस्था करना आदि काम ग्राम पंचायत सचिव द्वारा किए जाते हैं।

3) ग्राम पंचायत सचिव होने के लिए योग्यता क्या होनी चाहिए? (Gram panchayat sachiv qualification)

ग्राम पंचायत सचिव बनने के लिए सबसे पहले 12 वी उत्तीर्ण चाहिए। इसीके साथ उम्मीदवार के पास CCC का सर्टिफिकेट भी होना चाहिए CCC का कोर्स आप NIELIT से रिलेटेड कंप्यूटर सेंटर से कर सकते हैं। NIELIT यहा पर इसकी फीस 3500 रुपए तक हो सकती है और ड्युरेशन 3 महीने तक का होता है।

ग्राम पंचायत सचिव बनने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से अधिकतम आयु 40 साल तक होनी चाहिए। आरक्षित वर्गो के लिए आयु सीमा मे कुछ साल की छुट दी जाती है।

4) ग्राम पंचायत सचिव का प्रमोशन कैसे होता है?

ग्राम पंचायत सचिव अगर पूरे ईमानदारी से अपना काम करता है तो, 8 से 10 सालों में ग्राम पंचायत सचिव का प्रमोशन होता है और उसको सहाय्यक विकास अधिकारी का पद मिलता है। सहाय्यक विकास अधिकारी के पद पर कुछ साल काम करने के बाद उनका प्रमोशन होकर खंड विकास अधिकारी का पद उनको मिलता है।

5) ग्राम पंचायत सचिव बनने के लिए सिलेक्शन प्रोसेस क्या है?

Gram panchayat sachiv selection process : ग्राम पंचायत सचिव बनने के लिए सभी राज्यो में अलग-अलग परिक्षाएँ आयोजित की जाती है। इसके लिए दो स्टेंस को पुरा करना होता है।

  1. रिटेन एक्जाम ( Written Test)
  2. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन ( Document Verification)
1. रिटेन एक्जाम ( Written Test)

रिटेन एक्जाम 300 अंको के लिए होती है। इसमें 150 प्रश्न पूछे जाते हैं, यानी की हर सही जवाब को 2 अंक होते हैं। यह प्रश्न बहुविकल्पीय प्रश्न होते हैं। इसके लिए 2 घंटे का निर्धारित समय दिया जाता है। इसमे नेगेटिव मार्किंग होती है। इस पेपर मे जनरल नॉलेज के 100 अंको के लिए 50 प्रश्न होते हैं। जनरल हिंदी के 100 अंको के लिए 50 प्रश्न होते हैं। और जनरल इंटलेजन्सी के 100 अंको के लिए 50 प्रश्न होते हैं।

जनरल नॉलेज

जनरल नॉलेज मे आपको ऐतिहासिक घटनाएं, खेल, संगीत, साहित्य, वैज्ञानिक आवलोकन, पर्यटन स्थल, भारतीय संस्कृति, आंतरराष्ट्रीय घटनाएँ, देश और  राजधानियाँ, महत्वपूर्ण तिथियाँ, नये आविष्कार, भूगोल, सामान्य विज्ञान, करंट अफेयर्स इन मुद्दों के रिलेटेड प्रश्न पूछे जाते हैं। इसलिए रोजाना न्यूज पेपर पढ़े, टीवी चैनल पर न्यूज देखे, मोबाइल में भी देख सकते हैं। आस पास के सभी खबरों पर नजर रखे ताकि आपका जनरल नॉलेज बढ़ सके और पेपर मे आसान हो सके।

जनरल हिंदी

जनरल हिंदी में मुहावरे, विलोम, वर्तनी, वचन, संधियाँ, अनेकार्थी शब्द, अलंकार पर्यायवाची कारक, वाक्यांशों के लिए निर्माण, रस आदि से रिलेटेड प्रश्न पूछे जाते हैं। इसके लिए आप अलग-अलग किताबो से, इंटरनेट से पढाई कर सकते हैं।

जनरल इंटलेजन्सी

इसमे एरिथमेटिक नंबर सीरीज, प्रॉब्लम्स और क्यूब, स्टेटमेंट एंड assumtion, analogies, कोडिंग एंड डिकोडिंग, डाटा इंटरप्रिटेशन, एरिथमेटिक रिजनिंग, visualization, नॉन वर्बल सीरीज , क्लासिफिकेशन , सिमिलेरिटीज, एंड conclusion , venn digram, क्लोकस्, सिटिंग अरेंजमेंट आदि से रिलेटेड प्रश्न पूछे जाते हैं।

2. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन ( Document Verification)

जो उम्मीदवार रिटेन एक्जाम ( Written Test)  मे पास हो जाते हैं, उनकी मेरिट लिस्ट जारी की जाती हैं। मेरिट लिस्ट के अनुसार जिन उम्मीदवारों को सिलेक्ट किया गया है, उनको डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन ( Document Verification)  के लिए बुलाया जाता है। इसमे उम्मीदवार को अपने 10 वी, 12 वी के मार्कशीट , अगर ग्रेजुएशन किया है तो उसका मार्कशीट लाना होता है। इसके अलावा CCC कोर्स का सर्टिफिकेट , एडमिट कार्ड, आधार कार्ड या पहचान पत्र, पासपोर्ट साईज फोटो, जनरल कैटेगिरी के अलावा आप अगर दूसरी कैटेगिरी के उम्मीदवार हो तो आपका जाती प्रमाण पत्र और अन्य बताई गई महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट लेकर जाना होता है।

     रिटेन एक्जाम और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन अगर दोनों अच्छे से पैसा हो जाओ तो उम्मीदवार को 6 महीने की ट्रैनिंग दी जाती है। ट्रेनिंग पूरी होने के बाद उम्मीदवार को किसी भी जिले में ग्राम पंचायत सचिव के पद पर नियुक्त कर दिया जाता है।

6) ग्राम पंचायत सचिव की सैलरी कितनी होती है? (Gram panchayat sachiv salary)

ग्राम पंचायत सचिव को अच्छी खासी सैलरी मिलती हैं। उनको प्रतिमाह (gram panchayat sachiv salary per month) 22000 रुपए से 30000 रुपए प्रतिमाह सैलरी मिलती है। और अनुभव के साथ इनकी सैलरी बढ़ती जाती है।

7) निष्कर्ष ( Conclusion)

इस पोस्ट मे हमने ग्राम पंचायत सचिव कैसे बने? ( Gram panchayat sachiv kaise bane ?) इसके बारे में सभी जानकारी दी है। इसमें हमने ग्राम पंचायत सचिव कौन होते हैं, ग्राम पंचायत सचिव का काम क्या होता है, ग्राम पंचायत सचिव होने के लिए योग्यता क्या होनी चाहिए,  ग्राम पंचायत सचिव का प्रमोशन कैसे होता है,  ग्राम पंचायत सचिव बनने के लिए सिलेक्शन प्रोसेस क्या है, ग्राम पंचायत सचिव की सैलरी कितनी होती है इन सब विषयो पर विस्तार से बताया है।

उम्मीद है आपको यह पोस्ट पसंद आई होगी । यह पोस्ट ज्यादा से ज्यादा शेयर करे ताकि, जो अभ्यर्थी ग्राम पंचायत सचिव बनना चाहते हो, उन तक यह पोस्ट पहुँच सके, और उनको उनका लक्ष प्राप्त करने मे मदद हो सके।

अपने Gram panchayat sachiv kaise bane तो जान लिया है | इसी के साथ आप हमारी यह पोस्ट (Patwari kaise bane) पड़े।

8) FAQs

1) ग्राम पंचायत सचिव कौन होते हैं?
ग्राम पंचायत सचिव गाव का एक जिम्मेदार व्यक्ति होता है। ग्राम पंचायत सचिव को ग्राम विकास अधिकारी, पंचायत सेवक और ग्राम पंचायत प्रवेक्षन भी कहा जाता है।

2) ग्राम पंचायत सचिव को कौन कौन से नामो से जाना जाता है?
ग्राम पंचायत सचिव को ग्राम विकास अधिकारी, पंचायत सेवक और ग्राम पंचायत प्रवेक्षन भी कहा जाता है।

3) ग्राम पंचायत सचिव का काम क्या होता है?
ग्राम पंचायत के सचिव ग्राम के प्रधान के साथ मिलकर गाव के लिए काम करते हैं। सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओ को ग्राम तक लाने का काम यह करते हैं। जैसे कि- विधवा पेंशन, राशन कॉर्ड बनवाना, सड़के बनवाना, पेयजल की व्यवस्था करना आदि काम ग्राम पंचायत सचिव द्वारा किए जाते हैं।

4) ग्राम पंचायत सचिव बनने के लिए आयु सीमा क्या चाहिए?
ग्राम पंचायत सचिव बनने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से अधिकतम आयु 40 साल तक होनी चाहिए। आरक्षित वर्गो के लिए आयु सीमा मे कुछ साल की छुट दी जाती है।

5) ग्राम पंचायत सचिव बनने के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या चाहिए?
ग्राम पंचायत सचिव बनने के लिए सबसे पहले 12 वी उत्तीर्ण चाहिए। इसीके साथ उम्मीदवार के पास CCC का सर्टिफिकेट भी होना चाहिए।

6) ग्राम पंचायत सचिव की सैलरी कितनी होती है?
ग्राम पंचायत सचिव की सैलरी प्रतिमाह 22000 रुपए से 30000 रुपए प्रतिमाह होती हैं। और अनुभव के साथ इनकी सैलरी बढ़ती जाती है।

यह भी पड़े : – Patwari kaise bane

यह भी पड़े : – Tehsildar kaise bane

यह भी पड़े : – Govt job ki taiyari kaise kare 2023

यह भी पड़े : – 12th arts ke baad govt job list

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *