Tehsildar kaise banate hai | तहसीलदार कैसे बनते हैं?

Tehsildar kaise banate hai : भारत में सरकारी नौकरी करने वाले को बहुत सम्मान मिलता है, क्योकि सरकारी नौकरी करने वाले देश की सेवा करते हैं, ऐसा माना जाता है। आज के समय में सरकारी नौकरी पाने के लिए छात्र बहुत मेहनत कर रहे हैं। क्योकि कंपिटिशन बहुत तगडा है। ऐसे में सरकारी नौकरी लगना इतना आसान नहीं रहा। सरकारी नौकरी करने के लिए बहुत परीक्षाएं बहुत सारे टेस्ट इन सब से गुजरना पड़ता है।

         भारत में अनेक राज्य है, प्रत्येक राज्यों में अनेक जिले है और प्रत्येक जिले में अनेक तहसील होते हैंहैं, और प्रत्येक तहसील में एक तहसीलदार की नियुक्ति की जाती हैं। तहसीलदार का पद बहुत प्रतिष्ठित होता है। तहसीलदार राजस्व प्रशासन मे प्रमुख अधिकारी होता है। इस कारण इनका काम राजस्व संग्रहन होता है। आप मे से कई लोग तहसीलदार बनना चाहते होंगे, पर क्या आपको तहसीलदार बनने के लिए क्या करना पड़ता है यह पता है?

    तो आज हम तहसीलदार कैसे बनते हैं? ( Tehsildar kaise banate hai ?)  इस पोस्ट मे तहसीलदार बनने के लिए सभी महत्वपूर्ण जानकारी बताने जा रहे हैं। इसमे हम तहसीलदार कौन होते हैं? तहसीलदार बनने के लिए Qualification क्या चाहिए? तहसीलदार की सैलरी कितनी होती हैं, अन्य विषयो के बारे में विस्तार से बतायेंगे। इसलिए यह पोस्ट पूरी पढ़े ताकि आपको आपके सभी सवालों के जवाब मिल सके।

इस पोस्ट मे तहसीलदार कैसे बनते हैं? ( Tehasildar kaise banate hai ?) निम्नलिखित विषयो पर बात करेंगे।

1) तहसीलदार कौन होते हैं?
2) तहसीलदार बनने के लिए Qualification क्या चाहिए?
3) तहसीलदार कैसे बने?
4) तहसीलदार चयन प्रक्रिया
5) तहसीलदार की सैलरी (tehsildar salary)
6) तहसीलदार के काम क्या होते हैं? (what is the work of tehsildar)
7) निष्कर्ष ( Conclusion)
8) FAQs

तहसीलदार कैसे बनते हैं

आईये इन सभी टॉपिक पर विस्तार से बात करते हैं।

1) तहसीलदार कौन होते हैं?

तहसील के प्रभारी अधिकारी को तहसीलदार कहते हैं। कई राज्यो में इन्हे तालुकादार भी कहते हैं। तहसीलदार राजस्व प्रशासन मे प्रमुख अधिकारी होता है। इस कारण इनका काम राजस्व संग्रहन होता है। और इन्हे कर अधिकारी भी कहा जाता है। सरकार द्वारा तहसीलदार को एक तहसील मिलता है जहा इन्हे राजस्व संग्रहन और पर्यवेक्षन जैसे कई सरकारी काम करने होते हैं। तहसील में एक तहसीलदार के नीचे कई कर्मचारी काम करते हैं, उन्हे नायाब कहा जाता है।

2) तहसीलदार बनने के लिए Qualification क्या चाहिए? (tehsildar qualification)

  • तहसीलदार बनने के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12 वी उत्तीर्ण करे।
  • 12 वी के बाद किसी मान्यता प्राप्त विश्व विद्यालय से स्नातक ( Graduation) पुरा करे।
  • स्नातक ( Graduation) आप किसी भी सब्जेक्ट मे किसी भी रैंक से पास कर सकते हैं।
  • उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष से अधिकतम आयु 40 वर्ष तक होनी चाहिए।
  • आरक्षित वर्गो के लिए आयु सीमा मे छुट दी जाती हैं।

3) तहसीलदार कैसे बने?

  • तहसीलदार बनने के लिए सबसे पहले 12 वी उत्तीर्ण करे।
  • 12 वी के बाद किसी भी मान्यता प्राप्त विश्व विद्यालय से स्नातक ( Graduation) पुरा करे।
  • Graduation पुरा होने के बाद तहसीलदार भर्ती के लिए फॉर्म भरे।
  • सभी राज्यों के सरकार समय-समय पर तहसीलदार की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी करती हैं।
  • जब तहसीलदार की वैकंसी निकले तब आवेदन कर दे।
  • आवेदन करने के कुछ दिन बाद राज्य  लोग सेवा आयोग सिविल सर्विस एक्जाम आयोजित की जाती हैं।
  • स्टेट पब्लिक सर्विस कमीशन तहसीलदार के भर्ती के लिए तीन चरणो में परीक्षा आयोजित करती हैं।
  • सबसे पहले preliminary exam होता है , यह एक्जाम लिखित परीक्षा होती है, इसमे Objectiv Question होते हैं।
  • प्रारंभिक परिक पास करने वालो की Mains Exam होते हैं। इसमे व्याख्यात्मक प्रश्न पूछे जाते हैं।
  • Mains Exam पास करने वाले को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है।
  • इंटरव्यू के बाद जो उम्मीदवार पास होते हैं उनकी मेरिट लिस्ट जारी की जाती हैं ।
  • मेरिट के आधार पर तहसीलदार की नियुक्ति होती है।

4) तहसीलदार चयन प्रक्रिया (tehsildar selection process)

तहसीलदार का चयन राज्य  लोग सेवा आयोग सिविल सर्विस एक्जाम के माध्यम से होता है। लोग सेवा आयोग सेवा परीक्षा को तीन चरणो में आयोजित करती हैं। प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा, इंटरव्यू।

प्रारंभिक परीक्षा ( Preliminary exam)

प्रारंभिक परीक्षा यह ऑफ लाइन लिखित परीक्षा होती हैं। इसमे वस्तुनिष्ट प्रश्न ( Objective type Question) होते हैं। इस परीक्षा में दो पेपर होते है। दोनों पेपर  200-200 अंको के होते हैं। पेपर 1 मे 150 प्रश्न होते हैं, और पेपर 2 मे 100 प्रश्न होते हैं। दोनों पेपर के लिए 2-2 घंटे का समय निर्धारित होता है। और दोनों पेपर मे निगेटिव मार्किंग का प्रावधान होता है।

मुख्य परीक्षा ( Mains Exam)

प्रारंभिक परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों की मुख्य परीक्षा होती हैं। इस परीक्षा में व्याख्यात्मक प्रश्न पूछे जाते हैं। यह परीक्षा preliminary exam से ज्यादा कठिन होता है। इसमे प्रारंभिक परीक्षा का विस्तार से सिलेबस होता है।

साक्षात्कार ( Interview)

मुख्य परीक्षा ( Mains Exam)  मे पास होने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है। इंटरव्यू होने के बाद मेरिट लिस्ट जारी की जाती हैं। मेरिट के आधार पर तहसीलदार की नियुक्ति होती है।

5) तहसीलदार की सैलरी (tehsildar salary)

तहसील के तहसीलदार की सैलरी अच्छी खासी होती है। इनकी सैलरी (tehsildar salary per month) 55000 रुपए प्रतिमाह से शुरू होती हैं, और अनुभव के साथ 130000 रुपए प्रतिमाह तक पहुँच जाती हैं। इसके अलावा सरकार की अन्य सुविधाएं और भत्ते भी मिलते हैं। पद और कार्य के अनुसार इनका वेतन कम ज्यादा भी होता है।

6) तहसीलदार के काम क्या होते हैं? (what is the work of tehsildar)

  • राजस्व का उचित संग्रह सुनिश्चित करना।
  • पटवारी द्वारा किए गए कार्यो का पर्यवेक्षन करना।
  • भूमि से संबंधित विवाद सुनकर उस समस्या पर समाधान देना।
  • भू अभिलेख अच्छे से रखा गया है यह सुनिश्चित करना।
  • छात्रों के लिए जाती प्रमाण पत्र, अवसीय प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र और अन्य प्रमाण पत्र तहसीलदार के हस्ताक्षर के द्वारा मान्य होते हैं।
  • किसी भी प्राकृतिक आपदा और बाधाओ से होने वाली हानि के लिए तत्काल राहत अभियान चलाना।

7) निष्कर्ष ( Conclusion) – Tehsildar kaise bane

इस पोस्ट मे तहसीलदार कैसे बनते हैं? ( tehsildar kaise bane ?)  इसके बारे में आपको सभी जानकारी दी है। इसमे hamane आपको तहसीलदार कौन होते हैं? , तहसीलदार बनने के लिए Qualification क्या चाहिए? ,तहसीलदार कैसे बने? , तहसीलदार चयन प्रक्रिया, तहसीलदार की सैलरी, तहसीलदार के काम क्या होते हैं? इन सभी विषयो पर विस्तार से बताया है।

    उम्मीद है कि आपको यह पोस्ट (Tehsildar kaise bane) पसंद आई होगी। यह पोस्ट ज्यादा से ज्यादा शेयर करे ताकि जो अभ्यर्थी तहसीलदार बनना चाहते हो उन तक यह पोस्ट पहुँच सके और उनको उनका लक्ष पाने में मदद हो सके।

अपने Tehsildar kaise banate hai तो जान लिया है | इसी के साथ आप हमारी यह पोस्ट (Air hostess kaise bane) पड़े।

8) FAQs – Tehsildar kaise bane

1) तहसीलदार बनने के लिए आयु सीमा क्या चाहिए?
तहसीलदार बनने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष से अधिकतम आयु 40 वर्ष तक होनी चाहिए।आरक्षित वर्गो के लिए आयु सीमा मे छुट दी जाती हैं।

2) तहसीलदार बनने के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या चाहिए?
तहसीलदार बनने के लिए 12 के बाद किसी भी मान्यता प्राप्त विश्व विद्यालय से स्नातक ( Graduation) पूरा किया हो।

3) तहसीलदार की सैलरी कितनी होती है?
तहसील के तहसीलदार की सैलरी अच्छी खासी होती है। इनकी सैलरी 55000 रुपए प्रतिमाह से शुरू होती हैं, और अनुभव के साथ 130000 रुपए प्रतिमाह तक पहुँच जाती हैं। इसके अलावा सरकार की अन्य सुविधाएं और भत्ते भी मिलते हैं। पद और कार्य के अनुसार इनका वेतन कम ज्यादा भी होता है।

4) तहसीलदार कौन होते हैं?
तहसील के प्रभारी अधिकारी को तहसीलदार कहते हैं। कई राज्यो में इन्हे तालुकादार भी कहते हैं। तहसीलदार राजस्व प्रशासन मे प्रमुख अधिकारी होता है। इस कारण इनका काम राजस्व संग्रहन होता है। और इन्हे कर अधिकारी भी कहा जाता है।

5) नायाब क्या कहतें है?
तहसीलदार को ही नायाब कहा जाता है।

यह भी पड़े : – Govt job ki taiyari kaise kare 2023

यह भी पड़े : – Indian navy kaise join kare

यह भी पड़े : – 12th arts ke baad govt job list

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *