HR kya hota hai | HR Manager kaise bane | जानिए योग्यता, कार्य और सैलरी

आज का हमारा टॉपिक है, HR kya hota hai | HR Manager kaise bane? एचआर कैसे बने? व्यवसाय चाहे बड़ा हो या फिर छोटा उसमे लोगो का होना बहुत जरूरी होता है। बिजनेस की सफलता और उसे आगे बढ़ाने के लिए जरूरी है, अच्छे कर्मचारी, योग्य स्टाफ आपके पास होना चाहिए, और इस कार्य को पुरा करने का काम ह्युमन रिसोर्स यानी HR का होता है।

HR यह शब्द तो हम कई बार सुनते हैं, पर कई लोगों को एचआर क्या होता है, इसके बारे में पूरी जानकारी नही होती। तो आज हम इस पोस्ट के माध्यम से आपको बतायेंगे की एचआर क्या होता है, एचआर के कार्य क्या होते हैं, एचआर कैसे बने, एचआर की सैलरी और अन्य बातो पर बताएंगे, इसलिए यह पोस्ट आखिर तक पढ़े, ताकि आपको आपके सभी सवालों के जवाब मिल सके।

इस पोस्ट मे (HR kaise Bane? एचआर कैसे बने?) निम्नलिखित विषयो पर बात करेंगे।

1) HR क्या होता है? (HR kya hota hai)
2) HR के कार्य
3) एचआर का उद्देश्य
4) एचआर बनने के लिए योग्यता
5) एचआर बनने के लिए आवश्यक स्किल
6) एचआर कोर्सेस लिस्ट
7) स्पेशलाईजेशन कोर्स इन एचआर
8) एचआर मैनेजर कैसे बने? (HR Manager kaise bane)
9) एचआर मैनेजर करियर स्कोप
10) एचआर की सैलरी
11) निष्कर्ष
12) FAQs

1) HR क्या होता है? (HR kya hota hai | hr full form)

HR का फुल फॉर्म ह्युमन रिसोर्स ( Human Resources) होता है। हिंदी में एचआर को “मानव संसाधन” कहा जाता है। कंपनी मे एचआर का एक ऐसा विभाग है, जो कर्मचारीयों से जुड़ी सभी समस्याओं को संभालता है। कंपनी मे नए लोगो की भर्ती करना, उन्हे दिशा निर्देश देना और कंपनी के प्रबंधन की जिम्मेदारी एचआर पर होती हैं। आसान भाषा में कहे तो एचआर कंपनी मे कर्मचारीयों की हायरिंग, फायरिंग, ट्रेनिंग और कर्मचारीयों को बेहतर करने के लिए प्रेरित करता है।

2) HR के कार्य (hr manager job description)

  • कंपनी को आगे ले जाने मे एचआर की एक अहम भूमिका होती हैं।
  • एचआर नए कर्मचारीयों को कंपनी मे हायर करते हैं। कर्मचारीयों की अच्छी परख करते हैं, और इंटरव्यू आर्गेनाईंज़ और कंडक्ट करते हैं।
  • कर्मचारीयों की सैलरी देना।
  • कर्मचारीयों की सभी समस्याओं का समाधान करना। और कर्मचारीयों को मोटिवेट करना।
  • कंपनी एवं कर्मचारीयों की डेवलपमेंट का रिपोर्ट तैयार करना।
  • कंपनी मे छुट्टी के लिए पॉलिसी लगाना।
  • कंपनी को अनुशाषित रखना।
  • कंपनी और कर्मचारीयों के हित की रक्षा करना।

यह सब काम एचआर के होते हैं।

3) एचआर का उद्देश्य

कोई भी कंपनी या ऑर्गंनाईजेशन तभी सफल होते हैं, जब ऑर्गंनाईजेशन मे काम करने वाले सभी कर्मचारीयों को अच्छे से मैनेज किया जा सके। एचआर का उद्देश्य बिजनेस से कर्मचारीयों का प्रबंधन करके उनसे बेहतर पेरफॉर्मांस हासिल करना होता है।

4) एचआर बनने के लिए योग्यता (eligibility for HR)

  • एचआर बनने के लिए उम्मीदवार 12 वी कक्षा उत्तीर्ण चाहिए।
  • कंप्यूटर का नॉलेज होना आवश्यक है।
  • इंग्लिश विषय में अच्छी पकड़ होनी चाहिए। इंग्लिश में पढ़ने और बोलने में माहिर चाहिए।

5) एचआर बनने के लिए आवश्यक स्किल

  • किसी भी फील्ड में सफल होने के लिए डिग्री के अलावा कुछ खास गुण आपके पास होने चाहिए, जो आपको उस फील्ड में सफल होने के लिए सहय्यक साबित हो सके,
  • आपके पास कम्युनिकेशन स्किल का होना बेहद जरुरी है। क्योकि एचआर के क्षेत्र में कर्मचारीयों से बातचित करना और उनके प्रॉब्लम को सॉल्व करना होता है। इसमें कम्युनिकेशन स्किल अच्छी भूमिका निभा सकती है।
  • एचआर के लिए फ्रेश माईण्ड और हसमुख चेहरा होना आवश्यक है, तबी कर्मचारीयों से अच्छी बाँडिंग बन पाती हैं।
  • एचआर डिपार्टमेंट में ईमानदार होना बेहद जरुरी है, अपने ईमानदारी के बेदोलत ही कर्मचारीयों का मन जिता जायेगा। और उनसे अच्छा परफॉरर्मांस निकाल सकते हैं।

6) एचआर कोर्सेस लिस्ट (HR course list)

  • डिप्लोमा कोर्स यह कोर्स 12 वी के बाद किए जाते हैं। इस कोर्स को 6 महीने से 2 साल तक पुरा किया जाता है। इस कोर्स के लिए आपको पॉलीटेक्निक जाईंट इंट्रेस् एक्जाम पास करना होता है।
  • बैचलर कोर्स- HR बनने के लिए जो बैचलर कोर्स होते हैं, उनमे दो लोकप्रिय है एक BBA in HR, और दूसरा बैचलर ऑफ आर्ट इन एचआर मैनेजमेंट। इन दोनों कोर्स की अवधी 4 साल की होती हैं। इसके लिए भी इंट्रेस् एक्जाम देना होता है।
  • पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स पोस्ट ग्रेजुएट मे आप MBA in HR, PGDM in HR और मास्टर ऑफ आर्ट इन एचआर मैनेजमेंट यह कोर्स कर सकते हैं। इन कोर्स को 2 साल में किया जाता हैं।

7)  स्पेशलाईजेशन कोर्स इन एचआर

  • स्टाप एंड रीकृटमेंट एचआर
  • डेवेलोपमेंट एंड ट्रेनिंग एचआर
  • सैलरी मैनेजमेंट एचआर और कंपनसेशन
  • लेबर और इंप्लाईड रिलेशन एचआर

8) एचआर मैनेजर कैसे बने? (HR manager kaise Bane)

  • अगर आप एचआर मैनेजर बनना चाहते हैं तो, सबसे पहले आपको 12 वी अच्छे अंको के साथ पास करनी होगी।
  • 12 वी के बाद एचआर क्षेत्र में बैचलर डिग्री प्राप्त करनी होगी। बैचलर डिग्री के लिए कॉलेजो मे इंट्रेस् एक्जाम देने होते हैं, उसी के द्वारा कॉलेज में नामांकन करना होगा। 
  • बैचलर डिग्री मिलने के बाद किसी एचआर फर्म में इंटर्नशिप करनी होगी, इससे आपको कंपनी कैसे काम करती हैं, इसकी जानकारी मिलेगी।
  • बैचलर डिग्री के बाद भी एचआर मैनेजर की पोस्ट के लिए अप्लाई कर सकते हैं। परंतु ज्यादातर कंपनिया हायर डिग्री वाले उम्मीदवार को ही वरीयता देती हैं।
  • इसलिए बैचलर डिग्री प्राप्त करने के बाद 2 साल की मास्टर डिग्री जरूर प्राप्त करे।
  • मास्टर डिग्री प्राप्त करने के बाद आप किसी एक क्षेत्र में पीएचडी भी कर सकते हैं।

9) एचआर मैनेजर करियर स्कोप

कंपनी या संस्थानों की सफलताओं का सीधा संबंध HR से जुदा होता है। क्योकि हर वह कंपनी जिसमे कर्मचारीयों के द्वारा काम किया जाता है, वहा HR डिपार्टमेंट होता है। कर्मचारीयों को मैनेज करने के लिए HR का जॉब होता है।आप सरकारी कंपनी, प्राईवेट फार्म, कॉलेज, इंस्टिट्यूट, हॉस्पिटल इत्यादि में जॉब कर सकते हैं।

10) एचआर की सैलरी (hr salary)

एचआर डिपार्टमेंट मे अलग-अलग पद के अनुसार अलग-अलग सैलरी होती है, जैसे कि-

  • एचआर मैनेजर सैलरी (hr manager salary)- 8 से 10 लाख रुपये प्रतिवर्ष
  • एचआर एक्जीक्यूटिव सैलरी – 4 से 5 लाख रुपये प्रतिवर्ष
  • ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट मैनेजर सैलरी– 8 से 10 लाख रुपये प्रतिवर्ष
  • एचआर कंसलटेंट सैलरी – 5 से 7 रुपए लाख प्रतिवर्ष
  • एक्जीक्यूटिव रीकृटर सैलरी– 4 से 5 लाख रुपए प्रतिवर्ष
  • बिजनेस डेवलपमेंट मैनेजर सैलरी – 5 से 7 लाख रुपये प्रतिवर्ष
  • एचआर असिस्टेंट सैलरी– 6 से 7 लाख रुपये प्रतिवर्ष

11) निष्कर्ष – HR kaise Bane

इस पोस्ट मे हमने HR kaise Bane? एचआर कैसे बने?  इस टॉपिक पर पूरी जानकारी दी है। इसमें हमने आपको HR क्या होता है, HR के कार्य, एचआर का उद्देश्य, एचआर बनने के लिए योग्यता, एचआर बनने के लिए आवश्यक स्किल, एचआर कोर्सेस लिस्ट, स्पेशलाईजेशन कोर्स इन एचआर, एचआर मैनेजर कैसे बने(HR manager kaise bane), एचआर मैनेजर करियर स्कोप, एचआर की सैलरी इन सब विषयो पर विस्तार से बताया है।

उम्मीद है कि आपको यह पोस्ट (HR kya hota hai) पसंद आई होगी। इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा शेयर करे, ताकि जो अभ्यर्थी एचआर बनना चाहते है, उन तक यह पोस्ट पहुँच सके, और उनको मदद हो सके।

अपने HR hota kya hai? तो जान लिया है | इसी के साथ आप हमारी यह पोस्ट – Police head constable kaise bane पड़े।

12) FAQS ( HR kaise Bane?)

1)  HR का फुल फॉर्म क्या होता है?
HR का फुल फॉर्म ह्युमन रिसोर्स ( Human Resources) होता है।

2) HR को हिंदी में क्या कहते हैं?
हिंदी में एचआर को “मानव संसाधन” कहा जाता है।

3) एचआर का काम क्या होता है?
कंपनी को आगे ले जाने मे एचआर की एक अहम भूमिका होती हैं। एचआर नए कर्मचारीयों को कंपनी मे हायर करते हैं। कर्मचारीयों की अच्छी परख करते हैं, और इंटरव्यू आर्गेनाईंज़ और कंडक्ट करते हैं।  कर्मचारीयों की सैलरी देना। कर्मचारीयों की सभी समस्याओं का समाधान करना। और कर्मचारीयों को मोटिवेट करना।  कंपनी एवं कर्मचारीयों की डेवलपमेंट का रिपोर्ट तैयार करना। कंपनी मे छुट्टी के लिए पॉलिसी लगाना। कंपनी को अनुशाषित रखना। कंपनी और कर्मचारीयों के हित की रक्षा करना। यह सब काम एचआर के होते हैं।

4) एचआर की सैलरी कितनी होती हैं?
एचआर डिपार्टमेंट मे अलग-अलग पद के अनुसार अलग-अलग सैलरी होती है। हमने पोस्ट मे सैलरी की सभी जानकारी दी है।

5) एचआर बनने के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या चाहिए?
एचआर बनने के लिए उम्मीदवार 12 वी कक्षा उत्तीर्ण चाहिए।  कंप्यूटर का नॉलेज होना आवश्यक है। इसके अलावा एचआर क्षेत्र में कोई डिप्लोमा, डिग्री या फिर मास्टर डिग्री होना चाहिए।  

यह भी पड़े : – 12th arts ke baad govt job list

यह भी पड़े : – Govt job ki taiyari kaise kare 2023

यह भी पड़े : – CBI Officer Kaise Bane?

यह भी पड़े : – ib officer kaise bane

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *