Union Budget 2023-24

Budget 2023:

वित्त मंत्री निर्मला सीतारामं ने अपना बजट (Union Budget 2023-24) भाषण शुरु कर दिया है। इसमें उन्होंने कहा है कि, korona के दौरान 28 महीने तक सरकार ने 80 करोड़ लोगों के लिए फ्री राशन की व्यवस्था की है। और अभी देश में प्रति व्यक्ति आय 1.97 लाख रुपये तक पहुँच गई है।

संसद में बजट भाषण:

वित्त मंत्री निर्मला सितारामं ने संसद में बजट भाषण शुरु कर दिया है। जिसमे उन्होंने कहा है कि, भारत दुनिया की अर्थव्यवस्था का चमकता हुआ सितारा है। दुनिया में भारत का कद लगातार बढ़ रहा है। और सुनहरे भविष्य की और अग्रसर है।

अबतक उन्होंने बताया है कि, भारत की अर्थव्यवस्था की विकास दर 7 प्रतिशत रहने का अनुमान है। Korona के दौरान 28 महीने तक सरकार ने 80 करोड़ लोगो के लिए फ्री राशन की व्यवस्था की है। सरकार की ओर से इनके लिए दो लाख करोड़ खर्च किए गये है। वित्त मंत्री ने कहा कि, 2014 के बाद केंद्र सरकार की नीतियों के कारण लोगो के जीवन स्तर में सुधार पाया गया है। और प्रति व्यक्ति आय दोगुनी होकर 1.97 लाख करोड़ तक पहुँच गई। वही अब अपना भारत देश दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है।

आदिवासी बच्चो के लिए अगले तीन सालों में 740 एकलव्य स्कूल में 38,800 शिक्षक नियुक्त किये जाएंगे। पीएम आवास योजना पर खर्च को 66 प्रतिशत बढाकर 79,000 करोड़ रुपये किया जायेगा। मेडिकल शिक्षा को बढ़ाने के लिए 2014 से बने मौजुदा 157 मेडिकल कॉलेजो के साथ कोलोकेशन ने 157 नए नर्सिंग कॉलेज स्थापित किए जाएंगे। बजट में वित्त वर्ष 2023-24 के लिए रेल्वे को 2.40 लाख करोड़ रुपये आवंटित किए गए। केंद्र सरकार पीएम कौशल विकास योजना के चौथे चरण को लॉंच करेगी। इसके तहत सरकार देश के सभी 30 स्किल इंटरनेशनल सेंटर स्थापित किए जाएंगे।

महिला सेविंग सम्मान पत्र को लॉंच किया जायेगा। इसमें दो लाख तक निवेश किए जा सकेंगे। सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम की सीमा को बढाकर 15 से 30 लाख रुपये किया। बजट 2023 मे नया इनकम टैक्स स्लेब लागु कर दिया है। इसमें आम लोगो को बड़ी राहत मिली है। अब तीन लाख तक की आय पर कोई भी टैक्स नही लिया जायेगा वही, 3 से 6 लाख तक की आय पर 5 प्रतिशत का टैक्स लगेगा। 6 से 9 लाख तक की आय पर 10 प्रतिशत का टैक्स लगेगा। 9 से 12 लाख तक की आय पर 15 प्रतिशत टैक्स लगेगा। 12 से 15 लाख तक की आय पर 20 प्रतिशत टैक्स लगेगा। और 15 लाख से ज्यादा की आय पर 30 प्रतिशत का टैक्स लगेगा।

बजट 2023 मे बच्चो और युवाओं पर भी खास ध्यान रखा गया है। वित्त मंत्री ने नेशनल डिजिटल लाईब्रेरी की स्थापना करने का प्रस्ताव रखा है। इससे बच्चो और किशोरों को काफी फायदा होगा। इस लाईब्रेरी मे भूगोल और साहित्य सहित कई विषयों की किताबे होंगी।

गरीब लोगो को मिलेगा घर:

सरकार गरीब लोगो को पीएम आवास योजना (PM Awas Yojana) के जरिए घर उपलब्ध कराती है। इस बजट (Union Budget 2023-24) में वित्त मंत्री ने पीएम आवास पर खर्च को काफी बढ़ा दिया है। वित्त मंत्री ने पीएम आवास पर कर्च को 66 फीसदी बढाकर 79,000 लरोड रुपये कर दिया है। यह पीएम आवास खर्च में बड़ी बढ़ोतरी है।

किसानो के फायदे के लिए आयेगी पीएम-प्रमाण योजना:

Union Budget 2023-24 मे किसानो के लिए भी बड़ी घोषणाएं हुई है। बजट भाषण मे वित्त मंत्री ने कहा कि, वैकल्पिक उर्वरको को बढ़ावा देने के लिए पीएम- प्रमाण योजना पेश की जायेगी। उन्होंने कहा कि, वैकल्पिक उर्वरको को बढ़ावा देने के उद्धेश्य से इस योजना के जरिए राज्यों को प्रोत्साहित किया जाएगा। पीएम-प्रमाण एक कृषि प्रबंधक योजना है। इस कदम से राज्यो को उर्वरको का उपयोग कम करने के लिए प्रोत्साहित करने मे मदद मिलेगी।

अपने Union Budget 2023-24 को तो जान लिया है | इसी के साथ आप हमारी यह पोस्ट मुख्यमंत्री लाडली बहन योजना को पड़े।

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *