Anganwadi Karyakarta Kaise Bane? | जानिए योग्यता, सैलरी, भर्ती और इतिहास

आज का हमारा टॉपिक है, Anganwadi Karyakarta Kaise Bane? आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कैसे बने? आज के समय में हर क्षेत्र में महिलाएं तेजी से प्रगति कर रही हैं। ऐसे में आंगनबाड़ी केंद्र एक ऐसी जगह है, जहाँ पर खास तौर पर महिलाओ को प्रशिक्षण और नौकरी दी जाती हैं। जहा छोटे बच्चो की देखरेख और पौष्टिक आहार वितरण करने के लिए आंगनबाड़ी सहायता होती हैं, जो 3 वर्ष तक के बच्चो को पढ़ाती है व उन्हे पौष्टिक आहार भी दिया जाता है। इसी के साथ आंगनबाड़ी केंद्र में गर्भवती महिलाओं के लिए भी बहुत सारी सुविधाएँ होती हैं, जैसे कि डॉक्टर द्वारा हर माह चेकअप करना, उन्हे जरूरी टिके लगाना, महिलाओ को गर्भ से संबंधित जानकारी देना और अन्य काम भी आंगनबाड़ी केंद्र द्वारा किए जाते हैं।

इस पोस्ट मे हम आंगनबाड़ी केंद्र से जुड़ी सभी जानकारी देने वाले है, साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कैसे बने इस विषय पर भी हम बतायेंगे। तो यह पोस्ट अंत तक जरूर पढ़े, ताकि आपको आपके सभी सवालों के जवाब मिल सके।

इस पोस्ट मे (Anganwadi Karyakarta Kaise Bane? आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कैसे बने? ) निम्नलिखित विषयो पर बात करेंगे।

1)  आंगनबाड़ी केंद्र का इतिहास
2) आंगनबाड़ी केंद्र में मिलने वाली सुविधाएँ (anganwadi karyakarta ke karya)
3) ग्राम सहायका के लिए भर्ती होती है
4) आंगनबाड़ी सहायका बनने के लिए शैक्षणिक योग्यता
5) आंगनबाड़ी सहायका कैसे बने? (Anganwadi Karyakarta Kaise Bane)
6) आंगनबाड़ी सहायका की सैलरी (anganwadi karyakarta salary)
7) निष्कर्ष
8) FAQs

आईये इन सब विषयो पर विस्तार से बात करते हैं।

1)  आंगनबाड़ी केंद्र का इतिहास

आंगनबाड़ी एक केंद्र है, जिसे 1985 मे शुरू किया गया है। उस समय केंद्र सरकार द्वारा एकीकृत बाल विकास सेवा कार्यक्रम के तहत शुरू किया गया था। वही इस योजना के तहत बच्चो और गर्भवती महिलाओं को कुपोषण से बचाने के लिए केंद्र सरकार राज्य सरकार की मदद से काम कर रही हैं। इस योजना को लेकर विभाग की तरफ से कार्य करने के आदेश दिए जाते हैं, जिसके बाद आंगनबाड़ी केंद्र की कार्यकर्ता अपने काम को पुरा करती हैं, और योजनाओं को बच्चो और महिलाओ तक पहुँचाती है।

2) आंगनबाड़ी केंद्र में मिलने वाली सुविधाएँ (anganwadi karyakarta ke karya)

  • आंगनबाड़ी केंद्र में काम करने वाली महिलाएं मुख्य रूप से 1 से 3 साल के बच्चो की देखभाल करती हैं, और उन्हे शिक्षित बनाती हैं।
  • आंगनबाड़ी केंद्र का उद्देश्य बच्चो और गर्भवती महिलाओं को कुपोषण से बचाना है।
  • आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चो को पौष्टिक आहार दिया जाता हैं, और गर्भवती महिलाओं को भी कुछ पौष्टिक सामग्री दी जाती हैं।
  • आंगनबाड़ी केंद्र से महिनाओ को सैनेटरी पेट दिए जाते हैं।
  • गर्भवती महिलाओं का हर माह चेकअप और आवश्यक टिके लगाए जाते हैं।
  • बच्चो को भी फ्री में टिके लगाए जाते हैं।

3) ग्राम सहायका के लिए भर्ती होती है

ग्राम विकास कार्यक्रम के अनुसार आंगनबाड़ी केंद्रों पर सहायका के लिए भर्ती की जाती है। जिसमे सिलेक्ट हुई महिलओ को आंगनबाड़ी केंद्रों पर सहायका बना दिया जाता है। इसके लिए ग्राम विकास अधिकारी व जिला परिषद द्वारा ग्राम क्षेत्रों में खुले आंगनबाड़ी केंद्रो पर महिलाओ की पोष्टींग करते हैं। आंगनबाड़ी की बड़ी भर्ती राज्यो के अनुसार कराई जाती है, और राज्य के अनुसार महिलाओ को आंगनबाड़ी केंद्रों पर आंगनबाड़ी सहायका और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता  बनाया जाता हैं।

4) आंगनबाड़ी सहायका बनने के लिए शैक्षणिक योग्यता (anganwadi karyakarta qualification)

  • आंगनबाड़ी सहाय्यका बनने के लिए उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से अच्छे अंको के साथ 10 वी पास चाहिए।
  • 10 वी के बाद किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12 वी कक्षा पास चाहिए।
  • आंगनबाड़ी सहाय्यका बनने के लिए उम्मीदवार किसी भी  मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त करनी चाहिए।
  • आंगनबाड़ी सहाय्यका बनने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से अधिकतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए।

5) आंगनबाड़ी सहायका कैसे बने? (Anganwadi Karyakarta Kaise Bane)

MP मे आंगनबाड़ी सहायका बनने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होता है, जिसमे 10 वी पास महिलाएं भी आवेदन कर सकती हैं। मध्यप्रदेश में ग्रामीण क्षेत्र व शहरी क्षेत्रों में आंगनबाड़ी केंद्रों पर महिलाओ को सहायका के पद पर यूनिट के लिए निम्न पात्रता आवश्यक है।

  • उम्मीदवार महिला मध्यप्रदेश की मूल राहीवासि होनी चाहिए।
  • उम्मीदवार 8 वी 10 वी या 12 वी पास होने चाहिए।
  • आंगनबाड़ी सहाय्यका बनने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से अधिकतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए।
  • MP आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भर्ती नियम के अंतर्गत बाल विकास विभाग होशंगाबाद संभाग द्वारा उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू, मेडिकल टेस्ट , दस्तावेज सत्यापन के बाद  किया जाता है।

6) आंगनबाड़ी सहायका की सैलरी (anganwadi karyakarta salary)

आंगनबाड़ी सहायका के तीन प्रकार होते हैं। जिसमे वेतन अलग-अलग होता है। आंगनबाड़ी केंद्रों पर सहायका की सैलरी , मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की सैलरी अलग-अलग कुछ इस प्रकार होती हैं।

* आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सैलरी (anganwadi karyakarta ki salary)
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की सैलरी 6000 रूपये से 7500 रुपए प्रतिमाह तक होती हैं। और यह समय के अनुसार बढ़ती है।

* मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की सैलरी (mp anganwadi karyakarta salary)
मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की सैलरी 4000 से 5500 रुपए प्रतिमाह तक होती हैं। जिसमे अन्य सरकारी सुविधाएँ भी मिलती है।

* आंगनबाड़ी सहाय्यका सैलरी
आंगनबाड़ी सहाय्यका की सैलरी 3000 से 4500 रुपए प्रतिमाह तक होती हैं। समय के अनुसार वेतन मे बढ़ोत्तरी होती हैं।

7) निष्कर्ष – Anganwadi Karyakarta Kaise Bane

इस पोस्ट मे हमने आंगनबाडी सहायक कैसे बने? आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कैसे बने?  इस टॉपिक पर पूरी जानकारी दी है। इसमे हमने आपको आंगनबाड़ी केंद्र का इतिहास, आंगनबाड़ी केंद्र में मिलने वाली सुविधाएँ, ग्राम सहायका के लिए भर्ती होती हैं, आंगनबाड़ी सहायका बनने के लिए शैक्षणिक योग्यता, आंगनबाड़ी सहायका कैसे बने, आंगनबाड़ी सहायका की सैलरी इन सब विषयो पर विस्तार से बताया है।

उम्मीद है कि आपको यह पोस्ट पसंद आई होगी। इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें, ताकि जो महिलाएं आंगनबाड़ी सहायका, या कार्यकर्ता बनना चाहती है उन तक यह पोस्ट पहुँच सके, और उनको मदद हो सके।

अपने Anganwadi Karyakarta Kaise Bane? तो जान लिया है | इसी के साथ आप हमारी यह पोस्ट RBI Officer Kaise Bane पड़े।

8) FAQs ( Anganwadi Karyakarta Kaise Bane? आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कैसे बने?)

1) आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का चयन कौन करता है?
महिला एवं बाल विकास विभाग आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का चयन प्रक्रिया में मुख्य भूमिका निभाता है। लेकिन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता चयन प्रक्रिया में ग्रामसभा का भी बहुत बड़ा योगदान होता है।

2) आंगनबाड़ी शिक्षिका का वेतन कितना होता है?
आंगनबाड़ी शिक्षिका/ मैडम का वेतन 5000 से 7500 रुपए प्रतिमाह तक होता है। यह वेतन हर राज्य में अलग-अलग होता है।

3) आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का प्रशिक्षण कितने दिनों का होता है?
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को बच्चो को पढाने के लिए 6 माह से एक साल तक प्रशिक्षण दिया जाता है।

4) आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का काम क्या होता है?
3 से 6 वर्ष तक के बच्चो को प्रारंभिक शिक्षा, पोषण, स्वस्थ प्रदान करने के साथ-साथ गर्भवती महिलाओं को कुपोषण से बचाने के लिए अच्छा पोषक आहार उपलब्ध कराना आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का काम होता है।

5) आंगनबाड़ी का पूर्ण रूप क्या है?
आंगनबाड़ी का पूर्ण रूप ” आंगन आश्रय ” है।

6) आंगनबाड़ी केंद्र से गर्भवती महिलाओं को कितने पैसे मिलते हैं?
आंगनबाड़ी केंद्र में पंजीयन कराकर गर्भवती महिला को प्रसव पूर्ण होने पर 5000 रुपए प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना और 1400 रुपए जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत दिए जाते हैं। कुल मिलाकर 6500 की राशि गर्भवती महिला को प्रसव पूर्ण दिए जाते हैं।

7) आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बनने के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या होनी चाहिए?
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बनने के लिए कम से कम 8 वी पास से ग्रेजुएशन तक की शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिए।

यह भी पड़े : – Govt job ki taiyari kaise kare 2023

यह भी पड़े : – Railway station master kaise bane

यह भी पड़े : – रेल्वे में गुड्स गार्ड कैसे बने?

यह भी पड़े : – Railway ticket collector kaise bane

यह भी पड़े : – 12th arts ke baad govt job list

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *