पशु चिकित्सक कैसे बने? | Veterinary Doctor Kaise Bane? | जानिए Veterinary doctor ki Salary, eligibility and courses

आज का हमारा टॉपिक है, Veterinary Doctor Kaise Bane? पशु चिकित्सक कैसे बने? आज के समय में ज्यादा तर लोग पालतू जानवरों को पालना पसंद करते हैं, इनको अपने परिवार का महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं, और लोग अपने पालतू जानवरों की अच्छी खासी देखभाल करते हैं। उनका रेगुलर चेकअप कराते हैं, उनके लिए स्पेशल डॉक्टर होते हैं।

आपको यह तो पता ही होगा कि, जानवरो के डॉक्टर को पशु चिकित्सक या वेटरनरी डॉक्टर कहते हैं। पशु चिकित्सक बनने के लिए कुछ योग्यताएँ आपके पास होनी चाहिए। तो आज हम इस पोस्ट के माध्यम से आपको बताने वाले है कि, पशु चिकित्सक बनने के लिए क्या योग्यता चाहिए, पशु चिकित्सक कैसे बने, पशु चिकित्सक का वेतन और अन्य कई विषयो पर विस्तार से बताने वाले है। यह पोस्ट अंत तक पढ़े, ताकि आपको आपके सभी सवालों के जवाब मिल सके।

इस पोस्ट मे ( Veterinary Doctor Kaise Bane? पशु चिकित्सक कैसे बने? ) निम्नलिखित विषयो पर बात करेंगे।

1) पशु चिकित्सा क्या है?
2) पशु चिकित्सक बनने के लिए क्या करे?
3) आवश्यक स्किल
4) पशु चिकित्सकों के प्रकार
5) वेटरनरी कोर्सेस
6) भारत में कैसे बने वेटरनरी डॉक्टर
7) भारत के टॉप कॉलेज
8) योग्यता
9) वेटरनरी डॉक्टर की सैलरी
10) निष्कर्ष
11) FAQs

आईये इन सब विषयो पर विस्तार पर बात करते हैं।

1) पशु चिकित्सा क्या है?

पशु चिकित्सा विज्ञान की एक शाखा है, जिसमे जानवरो और पक्षियों में विभिन्न प्रकार के रोगों का उपचार होता है। यह मानव चिकित्सा विज्ञान के समान ही है। क्योकि इनका भी प्राथमिक उद्देश्य बिमारियो की रोक , उन्मूलन, और जैविक जीवो को स्वस्थ जीवन देना है।

2) पशु चिकित्सक बनने के लिए क्या करे?

  • पशु चिकित्सक बनने के लिए आपको पशु चिकित्सा विज्ञान में बैचलर की डिग्री प्राप्त करनी होगी।
  • उसके बाद पशु चिकित्सा विज्ञान में DM या कोई विशेष पशु चिकित्सक बनने के लिए स्पेशलाईजेशन भी हासिल करनी होगी।
  • पशु चिकित्सक का कर्तव्य पशु को वैक्सिनेशन और चेकअप कर के इम्युनिटी के लिए देखभाल करना।
  • जानवरो की जांच करना, उनके घावों की सर्जरी करना ।
  • जानवरो की आपातकालीन देखभाल और इच्छा मृत्यु प्रदान करना।
  • जानवरो के मालिक को उनकी देखभाल और दवाई के बारे में सलाह देना।

3) आवश्यक स्किल

  • पालतू जानवरों के मालिक के साथ उपयोगी बतचित, अच्छा व्यवहार और अच्छी कम्युनिकेशन स्किल अपना कर उनका इलाज करना चाहिए।
  • पशु कल्याण और भलाई के लिए एक जुनून होना चाहिए।
  • घायल और बीमार जानवरो के सटीक इलाज के लिए टेक्निकल मशीनरी और लैब इक्विपमेंट होना चाहिए।
  • पालतू जानवरों के मालिक को आश्वासन और समर्थन देने के प्रति एक सवेदनशील और वास्तविक दृष्टिकोण रखे।
  • एफिसियेंट टाईम मैनेजमेंट और एक ऑर्गंनाईजेशनल व्यक्तित्व होना चाहिए।

4) पशु चिकित्सकों के प्रकार

  • पालतू जानवरों के चिकित्सक आम तौर पर निजी अस्पतालो मे पाए जाते हैं, और बिल्ली, कुत्ते, पक्षी आदि को उपचार प्रदान करते हैं।
  • कैटल एनिमल के पशु चिकित्सक भेड़, बकरी जैसे जानवरो की बीमारी और चोटो से निपटने के लिए पशुपालको को पाशुओ के भोजन और  अन्य स्वास्थ पद्धतिओ के बारे में जागरूक करते हैं।
  • अनुसंधान पशु चिकित्सक नए निदान और शल्य चिकित्सा तकनीक के अनुसंधान में शामिल होते हैं।
  • घोड़े के पशु चिकित्सक घोड़ो के उपचार की सुविधा प्रदान करते हैं।
  • फूड सिक्योरिटी और इस्पेक्शन पशु चिकित्सक आम तौर पर जानवरो और मनुष्यों के बीच संचारित होने वाले पशु रोगों की रोकथाम खोजने के लिए शोध करते हैं।

5) वेटरनरी कोर्सेस

अंदर ग्रेजुएट कोर्सेस

  • बैचलर ऑफ वेटरनरी सायंस
  • बैचलर इन वेटरनरी मेडिसिन
  • वेटरनरी नर्सिंग
  • बैचलर ऑफ सायंस इन एनिमल हेल्थ
  • बैचलर इन बायो-वेटरनरी सायंस
  • बैचलर ऑफ सायंस इन बायो-वेटरनरी सायंस
  • बैचलर ऑफ सायंस इन प्री-वेटरनरी मेडिसिन

पोस्ट ग्रेजुएट कोर्सेसे

  • मास्टर इन वेटरनरी सायंस ( रिसर्च)
  • मास्टर इन वेटरनरी स्टेडीज एंड रिसर्च इन फूड सायंस एंड टेक्नोलॉजी
  • वेटरनरी डॉक्टर
  • मास्टर इन वेटरनरी डायग्नोस्टिक पैथोलॉजी
  • मास्टर इन वेटरनरी स्टेडीज इन कंजरवेशन मेडिसिन

अन्य कोर्सेसे

  • डिप्लोमा इन टेक्नोलॉजी ( वेटरनरी टेक्नोलॉजी)
  • डिप्लोमा इन वेटरनरी टेक्निशियन
  • एसोसिएट ऑफ आर्ट इन वेटरनरी मेडिसिन
  • सर्टिफिकेट इन वेटरनरी टेक्नोलॉजी

6) भारत में कैसे बने वेटरनरी डॉक्टर

हर देश में चिकित्सकों का उनका अपना चिकित्सा मान्यता प्राप्त बोर्ड होता है। आप अगर भारत में पशु चिकित्सक बनना चाहते हैं तो, नीचे दी गई बातों का ध्यान रखे।

  • भारत में प्रमुख विश्वविद्यालयों और कॉलेजो मे पशु चिकित्सा विज्ञान में बैचलर डिग्री मे प्रवेश करने के लिए All India Pre-Veterinary Test ( AIPVT) परीक्षा पास करनी होगी।
  • भारत में वेटरनरी डॉक्टर के रूप में करियर बनाने के लिए बैचलर ऑफ वेटरनरी सायंस डिग्री जरूरी है।
  • प्रमाणिक पशु चिकित्सक बनने के लिए पशु चिकित्सा विज्ञान में बैचलर डिग्री होने के बाद आपको आगे पशु चिकित्सा विज्ञान में MD या कोई स्पेशलाईजेशन का अध्ययन करना होगा।
  • इसके अलावा आप टीचिंग सर्विस क्लिनिकल कॉम्प्लेक्स  ( TSCC) मे तीन महीने की क्लिनिकल ट्रेनिंग कर सकते हैं। और फिर आप भारत में वेटरनरी डॉक्टर की नौकरी करने के पात्र होंगे।

7) भारत के टॉप कॉलेज (veterinary top colleges in india)

  • इंडियन वेटरनरी रिसर्च इंस्टिट्यूट , बरेली
  • नेशनल डेरी रिसर्च इंस्टीट्यूट, कर्नल
  • गोविंद वल्लभपंत यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर पंत टेक्नोलॉजी, पंत नगर
  • वेटरनरी कॉलेज ऑफ रिसर्च इंस्टीट्यूट, चेन्नई
  • कॉलेज ऑफ वेटरनरी मेडिसिन एंड एनिमल सायंस, बीकानेर
  • मुंबई यूनिवर्सिटी
  • बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी
  • अन्नामलाई यूनिवर्सिटी, चिदंबरम
  • चौधरी सरवन कुमार हिमाचल प्रदेश एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी
  • सरदार वल्लभ भाई पटेल यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर एंड टेक्नोलॉजी

8) योग्यता (veterinary doctor eligibility)

  • पशु चिकित्सक बनने के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से 12 कक्षा कम से कम 50% अंको के साथ उत्तीर्ण चाहिए।
  • पशु चिकित्सक बनने के लिए NEET UG या AIPVT यह एक्जाम क्लियर करनी पड़ती है। कई कॉलेज अपनी स्वय की प्रवेश परीक्षा आयोजित करती हैं।
  • उम्मीदवार पशु चिकित्सक कॉलेज में एडमिशन करते समय न्यूनतम आयु 17 वर्ष से अधिकतम आयु 25 वर्ष के बीच होना चाहिए।

9) वेटरनरी डॉक्टर की सैलरी (veterinary doctor salary)

वेटरनरी डॉक्टर की सैलरी 70000 रुपए प्रतिमाह से 90000 रुपए प्रतिमाह (veterinary doctor per month salary) तक होती हैं।

10) निष्कर्ष – Veterinary Doctor Kaise Bane

इस पोस्ट मे हमने Veterinary Doctor Kaise Bane? पशु चिकित्सक कैसे बने? इस टॉपिक पर पूरी जानकारी दी है। इसमे हमने आपको पशु चिकित्सा क्या है, पशु चिकित्सक बनने के लिए क्या करे, आवश्यक स्किल, पशु चिकित्सकों के प्रकार, वेटरनरी कोर्सेस, भारत में कैसे बने वेटरनरी डॉक्टर, भारत के टॉप कॉलेज, योग्यता, वेटरनरी डॉक्टर की सैलरी इन सब विषयो पर विस्तार से बताया है।

उम्मीद है कि आपको यह पोस्ट पसंद आई होगी। इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा शेयर करे, ताकि जो अभ्यर्थी वेटरनरी डॉक्टर बनना चाहते हैं, उन लोगों तक यह पोस्ट पहुँच सके, और उनको मदद हो सके।

अपने Veterinary Doctor Kaise Bane? तो जान लिया है | इसी के साथ आप हमारी यह पोस्ट – Govt job ki taiyari kaise kare 2023 पड़े।

11) FAQs ( Veterinary Doctor Kaise Bane? पशु चिकित्सक कैसे बने?)

1) क्या पशु चिकित्सक बनने के लिए NEET आवश्यक है?
हा, नीट पशु चिकित्सा में अपना करियर बनाने के लिए आवश्यक है।

2) पशु चिकित्सा पाठ्यक्रम कितने साल का होता है?
पशु चिकित्सा पाठ्यक्रम की अवधी देश और विदेशो में भिन्न होती हैं। औसतन कोर्स की अवधी 3 से 5 साल की होती हैं।

3) वेटरनरी डॉक्टर की सैलरी कितनी होती हैं?
वेटरनरी डॉक्टर की सैलरी 70000 रुपए प्रतिमाह से 90000 रुपए प्रतिमाह तक होती हैं।

4) वेटरनरी कोर्स करने के लिए आयु सीमा क्या चाहिए?
उम्मीदवार पशु चिकित्सक कॉलेज में एडमिशन करते समय न्यूनतम आयु 17 वर्ष से अधिकतम आयु 25 वर्ष के बीच होना चाहिए।

5) पशु चिकित्सक बनने के लिए 12 वी कक्षा में कितने अंक प्राप्त होने चाहिए?
पशु चिकित्सक बनने के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से 12 कक्षा कम से कम 50% अंको के साथ उत्तीर्ण चाहिए।

आप पशु से सम्बंधित सर्विस के लिए इस वेबसाइट पर विजिट करे (Grooming & Pet Pharmacy etc) : – https://petworldindore.com

यह भी पड़े : – Neurosurgeon kaise bane?

यह भी पड़े : – Dermatologist kaise bane?

यह भी पड़े : – BDS kya hota hai?

यह भी पड़े : – Sarkari doctor kaise bane?

यह भी पड़े : –Forensic Doctor kaise bane?

यह भी पड़े : – 12th arts ke baad govt job list

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *