Ganesh Utsav 2023 : इस साल गणेश उत्सव कब है? जानें सही गणपति स्थापना की विधि और मुहूर्त

नमस्कार दोस्तो! आज का हमारा टॉपिक है, गणेश उत्सव 2023 (Ganesh Utsav 2023) इस साल कब से हो रही हैं, गणेश उत्सव की शुरुआत? जाने गणपति स्थापना की विधि और मुहूर्त। हिन्दू धर्म में गणेश उत्सव बड़े ही धूम-धाम से मनाया जाता है। गणेश उत्सव का पर्व हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारो मे से एक है। गणेश उत्सव का पर्व 10 दिनों का होता है। अनंत चतुर्दशी के दिन इस उत्तर का समापन होता है।

तो चलिए जानते हैं, इस साल गणेश उत्सव की शुरुआत कब हो रही हैं, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त कब होगा, और अन्य कई बाते इस पोस्ट मे विस्तार से जानेंगे। पूरी जानकारी के लिए इस पोस्ट को अंत तक जरूर पढ़े।

इस पोस्ट मे ( ganesh utsav in hindi : इस साल गणेश उत्सव कब है? जानें सही गणपति स्थापना की विधि और मुहूर्त) निम्नलिखित विषयों पर बात करेंगे।

1) गणेश चतुर्थी 2023
2) कब से होगी गणेश उत्सव की शुरुआत
3) गणेश स्थापना 2023 मुहूर्त
4) गणेश स्थापना का शुभ समय
5) गणेश उत्सव का महत्व
6) गणेश चतुर्थी पूजा विधि
7) निष्कर्ष
8) FAQs

आईये इन सब विषयों पर विस्तार से बात करते हैं।

1) गणेश चतुर्थी 2023 (Ganesh Utsav 2023)

भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से गणेश उत्सव की शुरुआत होती हैं। गणेश उत्सव का यह पावन पर्व 10 दिनों तक चलता है। वही अनंत चतुर्दशी के दिन इस उत्सव का समापन होता है। इस दौरान लोग ढोल नगाडो के साथ बड़े ही धूम धाम से बप्पा को अपने घर लाते हैं। गणेश उत्सव के पूरे दिनों में चारो ओर बाप्पा के नाम का उद्घोष सुनाई देता है। गणेश उत्सव का पर्व हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारो मे से एक है। गणपति बाप्पा बुद्धि और शुभता के देवता है। उन्हे विघ्नहर्ता भी कहा जाता है। उनका हर नाम बहुत चमत्कारी हैं। कहा जाता है कि जहा पर बाप्पा विराजते है, वहा हर समय सुख-समृद्धि रहती हैं।

2) कब से होगी गणेश उत्सव की शुरुआत (ganesh chaturthi kab hai)

इस साल भाद्रपद माह की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी 19 सितंबर 2023 को है। इसी दिन से गणेश उत्सव की शुरुआत हो रही हैं। वही इसका समापन 28 सितंबर 2023 को अनंत चतुर्दशी वाले दिन होगा। इसी दिन बाप्पा के मूर्ति का विसर्जन होता है।

3) गणेश स्थापना 2023 मुहूर्त (Ganesh utsav kab hai)

Ganesh utsav 2023 date :

भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि की शुरुआत 18 सितंबर को दोपहर 12 बजकर 39 मिनट से हो रही हैं। इसका समापन 19 सितंबर को दोपहर 01 बजकर 43 मिनट पर होगा।

4) गणेश स्थापना का शुभ समय

गणेश स्थापना का शुभ समय 19 सितंबर 2023 को सुबह 11 बजकर 07 मिनट से दोपहर 01 बजकर 34 मिनट तक है।

5) गणेश उत्सव का महत्व

गणेश जी बुद्धि और शुभता के देवता है, जहा पर बाप्पा विराजते है, वहा पर हमेशा सुख समृद्धि रहती हैं। मान्यता है कि जो व्यक्ति गणेश उत्सव के दिनों में गणेश जी को घर में बैठाकर सच्चे मन से उनकी आराधना और सेवा करता है , उनके जीवन में खुशियो की कभी कमी नहीं होती।

6) गणेश चतुर्थी पूजा विधि (Ganesh chaturthi puja vidhi)

  • गणेश चतुर्थी पर जहा आप गणेश जी की स्थापना करने वाले है, उस जगह को अच्छे से साफ करे, और सजाए।
  • फिर पूजा की चौकी पर पिला या लाल कपड़ा बिछा कर गणपति बाप्पा को चौकी पर स्थापित करे।
  • अब गणेश जी पर दुर्वा से गंगाजल छिड़के। उन्हे हल्दी, चंदन, चावल, सिंदूर, गुलाब, मौली, दुर्वा, जनेऊ, मिठाई, मोदक, फल, माला और फूल अर्पित करे।
  • अब गणपति बाप्पा के साथ साथ शिव जी और माता पार्वती की भी पूजा करे। फिर लड्डू या मोदक का भोग लगाए ओर आरती करे।
  • इसी तरह दस दिन तक रोज सुबह शाम पूजा और आरती करे।

7) निष्कर्ष – Ganesh Utsav 2023

इस पोस्ट मे हमने Ganesh Utsav 2023 इस साल कब से हो रही हैं, गणेश उत्सव की शुरुआत? जाने गणपति स्थापना की विधि और मुहूर्त। इस टॉपिक पर पूरी जानकारी दी है। इसमें हमने आपको गणेश चतुर्थी से लेकर गणेश चतुर्दशी तक की जानकारी दी है।

उम्मीद है कि आपको यह पोस्ट (Ganesh Utsav 2023) पसंद आई होगी। इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा शेयर करे, ताकि जिन लोगो को गणेश चतुर्थी, गणेश स्थापना शुभ समय, पूजा विधि इन सब के बारे में नही पता उन लोगों तक यह पोस्ट पहुँच सके।

अपने Ganesh Utsav 2023 को तो जान लिया है | इसी के साथ आप हमारी यह पोस्ट Hartalika Teej 2023 को पड़े।

8) FAQs (Ganesh Utsav 2023)

1) गणेश उत्सव किस तिथि से शुरू होता है?
भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से गणेश उत्सव की शुरुआत होती हैं।

2) इस साल गणेश चतुर्थी कब है?
इस साल भाद्रपद माह की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी 19 सितंबर 2023 को है।

3) इस साल गणेश स्थापना का मुहूर्त कब है?
भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि की शुरुआत 18 सितंबर को दोपहर 12 बजकर 39 मिनट से हो रही हैं। इसका समापन 19 सितंबर को दोपहर 01 बजकर 43 मिनट पर होगा।

4) इस बार गणेश स्थापना का शुभ समय क्या है?
गणेश स्थापना का शुभ समय 19 सितंबर 2023 को सुबह 11 बजकर 07 मिनट से दोपहर 01 बजकर 34 मिनट तक है।

5) 2023 मे गणेश उत्सव का समापन कब है?
2023 मे गणेश उत्सव का समापन 28 सितंबर 2023 को अनंत चतुर्दशी वाले दिन होगा। इसी दिन बाप्पा के मूर्ति का विसर्जन होता है।

यह भी पड़े : – Krishna Janmashtami 2023

यह भी पड़े : – Raksha Bandhan 2023

यह भी पड़े : – Hartalika Teej 2023

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *