Raksha Bandhan 2023: इस साल रक्षाबंधन कब है? रक्षाबंधन का त्योहार कब मनाया जाएगा?

नमस्कार दोस्तो! आज का हमारा टॉपिक है, Raksha Bandhan 2023 ( रक्षाबंधन का त्योहार कब मनाया जाएगा? इस साल रक्षाबंधन कब है? ) रक्षाबंधन का त्योहार हर साल श्रावण मास की पूर्णिमा के दिन मनाते हैं, इसलिए से राखी पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। यह पर्व भाई बहन के प्रेम का उत्सव होता है। इस दिन बहने भाईयो के समृद्धि के लिए उनकी कलाई पर रंग-बिरंगी राखिया बांधती है, और भाई बहन को उनकी रक्षा का वजन देते है।

इस पोस्ट रक्षाबंधन का त्योहार कब मनाया जाएगा? इस साल रक्षाबंधन कब है? (raksha bandhan 2023 muhurat time) मे हम जानेंगे की, रक्षाबंधन कब मनाया जाएगा, तिथि क्या होगी, और मुहूर्त कब रहेगा। इस पोस्ट को अंत तक जरूर पढ़े, ताकि आपको इस त्योहार के बारे में सारी जनकारी मिल सके।

इस पोस्ट मे (Rakhi 2023 date ) निम्नलिखित विषयों पर बात करेंगे।

1) रक्षाबंधन 2023 (Raksha Bandhan 2023)
2) रक्षाबंधन तिथि और शुभ मुहूर्त (Raksha bandhan 2023 muhurat time)
3) राखी खरीदते समय किन बातो का ध्यान रखे?
4) रक्षाबंधन पर भद्रा का साया
5) भद्रा मे राखी क्यो नहीं बाँधते?
6) निष्कर्ष
7) FAQs

आईये इन सब विषयों पर विस्तार से बात करते हैं।

1) रक्षाबंधन 2023 (Raksha Bandhan 2023)

हिंदू धर्म में रक्षाबंधन बेहद खास त्योहार माना जाता है। क्योकि यह त्योहार भाई और बहन के रिश्ते का प्रतिक माना जाता है। रक्षा करने और करवाने के लिए बाँधा जाने वाला पवित्र धागा रक्षाबंधन कहलाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल सावन महीने की पूर्णिमा तिथि को रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाता है। वैसे तो भारत में कई तरह के पर्व और त्योहार मनाएं जाते हैं, लेकिन रक्षाबंधन का कुछ अलग ही महत्व है।हर साल यह पर्व बड़े ही हर्षोंउल्लास के साथ मनाया जाता है। इस दिन बहने अपने भाईयो की कलाई पर राखी बांधती है, और उनकी लंबी आयु की कामना करती हैं। वही भाई प्रेमरूपी रक्षा धागे को बंधवा कर बहन की उम्र भर रक्षा करने का संकल्प लेते है।

रक्षाबंधन एक ऐसा त्योहार है, जिसे मानते तो एक ही दिन है, लेकिन इससे बनने वाले रिश्ते जिंदगी भर निभाए जाते हैं। हालाँकि इस साल भाई बहन के अटुट प्रेम का प्रतिक रक्षाबंधन एक नही बल्कि 30 और 31 अगस्त को दो दिन माना जा रहा है।

2) रक्षाबंधन तिथि और शुभ मुहूर्त (Raksha bandhan 2023 muhurat time) (raksha bandhan 2023 mein kab hai) (rakhi 2023 date)

30 अगस्त को पूर्णिमा तिथि के साथ ही भद्रा काल आरंभ हो जायेगा। शास्त्रो मे भद्रा काल में श्रावनी पर्व मनाना निषेध माना गया है। Raksha bandhan 2023 date: 30 अगस्त को भद्रा काल रात 09 बजकर 02 मिनट तक रहेगा। इस समय के बाद ही राखी बांधना ज्यादा उपयुक्त रहेगा। राखी बांधने के लिए दुपहर का समय शुभ होता है। ऐसे में 30 अगस्त के दिन भद्रा काल के कारण राखी बांधने का मुहूर्त सुबह के समय नही रहेगा। उस दिन रात में ही राखी बांधने का मुहूर्त है। 31 अगस्त को श्रावण पूर्णिमा सुबह 07 बजकर 05 मिनट तक है, इस समय भद्रा का साया नही है, इसलिए आप सुबह-सुबह भाई को राखी बांध सकती हैं।

3) राखी खरीदते समय किन बातो का ध्यान रखे?

रक्षाबंधन भाई-बहन के अटुट प्रेम का प्रतिक है। ये रिश्ता बहुत पवित्र धागे से बंधा होता है। ऐसे में भाई के लिए राखी लेते समय कुछ विशेष बातो का ध्यान रखना चाहिए। जैसे कि- राखी का धागा काला न हो , इस पर कोई अशुभ चिन्ह ना बना हो।

राखी खरीदते समय यह भी ध्यान रखे की, राखी पर कोई भी देवी-देवताओ  की तस्वीर न बनी हो। रोजाना के कामो मे हम पवित्रता का ध्यान नही रख पाते। ऐसे में इस तरह की राखी बांधने से भगवान का अपमान होता है।

4) रक्षाबंधन पर भद्रा का साया

सावन पूर्णिमा पर रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाता है। इस साल सावन महीने की पूर्णिमा तिथि 30 अगस्त को है, लेकिन कहा जा रहा है कि, इस साल 30 अगस्त को पूर्णिमा वाले दिन भद्रा का साया है। हिंदू धर्म में मान्यता है कि, यदि श्रावण पूर्णिमा तिथि भद्रा का साया हो तो, भद्रकाल तक राखी नही बांधी जा सकती। भद्रा काल के समापन के बाद ही राखी बांधी जाती हैं। क्योकि भद्रा काल में राखी बांधना अशुभ माना जाता है। ऐसे में इस साल रक्षाबंधन का पर्व 30 और 31 अगस्त दो दिन मनाया जाएगा।

5) भद्रा मे राखी क्यो नहीं बाँधते?

कहा जाता है कि, शुर्पनखा ने अपने भाई रावण को भद्रा काल मे राखी बांध दी थी। जिस वजह से रावण के पूरे कुल का सर्वनाश हो गया। इसलिए ऐसा माना जाता है कि, भद्राकाल मे राखी नही बांधनी चाहिए। यह भी कहा जाता है कि भद्रा मे राखी बांधने से भाई की उम्र कम होती हैं।

6) निष्कर्ष – Raksha Bandhan 2023

इस पोस्ट मे हमने रक्षाबंधन का त्योहार कब मनाया जाएगा? इस साल रक्षाबंधन कब है? इस टॉपिक पर पूरी जानकारी दी है। इसमें हमने आपको रक्षाबंधन कब है, राखी बांधने का मुहूर्त क्या रहेगा, भद्रा काल कब होगा और अन्य कई विषयों पर बताया है।

उम्मीद है कि आपको यह पोस्ट पसंद आई होगी। इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा शेयर करे, ताकि सबको रक्षाबंधन का सही मुहूर्त और भद्रा काल में राखी क्यो नही बांध सकते, इस सब विषयों पर जानकारी प्राप्त हो सकी।

अपने Raksha Bandhan 2023 को तो जान लिया है | इसी के साथ आप हमारी यह पोस्ट Krishna Janmashtami 2023 को पड़े।

7) FAQs – Raksha Bandhan 2023

1) 2023 मे रक्षाबंधन कब है?
2023 मे 30 अगस्त और 31 अगस्त दो दिन मनाया जाएगा रक्षाबंधन का त्योहार।

2) राखी बांधने का सही मुहूर्त क्या रहेगा।
30 अगस्त को भद्रा काल रात 09 बजकर 02 मिनट तक रहेगा। इस समय के बाद ही राखी बांधना ज्यादा उपयुक्त रहेगा। और । 31 अगस्त को श्रावण पूर्णिमा सुबह 07 बजकर 05 मिनट तक है, इस समय भद्रा का साया नही है, इसलिए आप सुबह-सुबह भाई को राखी बांध सकती हैं।

3) भद्रा काल मे राखी क्यो नही बाँधते?
कहा जाता है कि, शुर्पनखा ने अपने भाई रावण को भद्रा काल मे राखी बांध दी थी। जिस वजह से रावण के पूरे कुल का सर्वनाश हो गया। इसलिए ऐसा माना जाता है कि, भद्राकाल मे राखी नही बांधनी चाहिए। यह भी कहा जाता है कि भद्रा मे राखी बांधने से भाई की उम्र कम होती हैं।

यह भी पड़े : – Krishna Janmashtami 2023

यह भी पड़े : – Hartalika Teej 2023

यह भी पड़े : – Police head constable kaise bane

यह भी पड़े : – Railway ticket collector kaise bane

यह भी पड़े : – 12th arts ke baad govt job list

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *