NCB Officer kaise bane : NCB क्या है – जानिए NCB का फूल फॉर्म, योग्यता, काम और सैलरी

नमस्कार दोस्तो! आज का हमारा टॉपिक है, NCB ऑफिसर कैसे बने? (NCB Officer kaise bane?) NCB के बारे में आपने टीवी पर या फिर अखबरो मे पढ़ा होंगा। लेकिन क्या आप जानते हैं, NCB आखिर होता क्या है? NCB के बारे में बहुत कम लोगो को जानकारी होंगी। NCB अन्य कानूनी संस्थाओ की तरह ही एक संस्था होती है, किन्तु इसके कार्य करने का तरीका बिल्कुल अलग होता है, यह संस्था नशे से सम्बंधित अपराधों पर नजर रखती है, जिसके काम करने के बारे में बहुत ही कम लोगो को जानकारी होती है |

अगर आप भी NCB ऑफिसर बनना चाहते हैं, तो इस पोस्ट को अंत तक जरूर पढ़े। इस पोस्ट मे हम NCB से जुड़ी सभी जानकारी देने वाले है।

इस पोस्ट मे ( NCB Officer kaise bane?) निम्नलिखित विषयों पर बात करेंगे।

1) NCB का फूल फॉर्म (NCB full form)
2) NCB क्या है?
3) NCB के कार्य
4) NCB ऑफिसर बनने के लिए योग्यता
5) NCB ऑफिसर कैसे बने?
6) NCB एक्जाम पैटर्न
7) NCB ऑफिसर की सैलरी
8) निष्कर्ष
9) FAQs

आईये इन सब विषयों पर विस्तार से बात करते हैं।

1) NCB का फूल फॉर्म (NCB full form)

NCB का फूल फॉर्म “NARCOTICS CONTROL BUREAU” होता है।

एनसीबी का हिंदी उच्चारण “स्वापक नियंत्रण ब्यूरो” (NCB full form in hindi) होता है।

2) NCB क्या है? (Narcotics control bureau in hindi)

यह एक प्रकार की खुफिया एजेंसी होती है, जो अवैध ड्रग्स तस्करी और अवैध नशीले पदार्थो के खिलाफ कानूनी कार्यवाही कर उसके दुरूपयोग पर लगाम लगाती है | इसका मुख्यालय देश की राजधानी दिल्ली में स्थित है, तथा इसकी क्षेत्र इकाइयों को कार्यालय ज़ोन द्वारा आयोजित किया जाता है, जो कि चेन्नई, अहमदाबाद, जम्मू, कोलकाता, मुंबई, लखनऊ, बेंगलुरु, चंडीगढ़, पटना, दिल्ली, जोधपुर और इंदौर आदि क्षेत्रों में स्थित है |

NCB का महानिदेशक भारतीय पुलिस सेवा (IPS) या भारतीय राजस्व सेवा (IRS) अधिकारी होता है | इस संस्था की स्थापना मार्च 1986 में Narcotics Drugs and Psychotropic Substances Act, 1985 की धारा 4 (3) के अंतर्गत हुई | इस संस्था के अंतर्गत कई कार्यो का निष्पादन किया जाता है | भारत के किसी भी क्षेत्र में यदि किसी प्रकार की अवैध तस्करी हो रही है, उसे रोकना इसका मुख्य कार्य है | इस ख़ुफ़िया एजेंसी का कार्य अपने देश को नशीले ज़हर से बचाना होता है | यह अंतरराष्ट्रीय संस्थाओ के साथ भी संबंध स्थापित करता है |

3) NCB के कार्य (NCB officer work)

  • अनेक प्रकार की ख़ुफ़िया जानकारियों को एकत्रित कर उनका प्रसारण करना |
  • राष्ट्रीय औषधि प्रवर्तन सांख्यिकी को तैयार करना |
  • अनेक प्रकार की अंतरराष्ट्रीय संस्थाओ जैसे :- UNDCP, INCB, INTERPOL आदि के साथ संबंधो को स्थापित करना |
  • राज्य के ड्रग कानून प्रवर्तन प्रयासों में योगदान देना |
  • मादक पदार्थो की अवैध तस्करी पर लगाम लगाना और उन्हें पूरी तरह से ख़त्म करना |

4) NCB ऑफिसर बनने के लिए योग्यता (eligibility for ncb officer)

  • आवेदक के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होना अनिवार्य है |
  • आवेदक की आयु 21 से 27 वर्ष के मध्य होनी चाहिए |
  • ST/SC वर्ग के लिए 5 वर्ष की छूट तथा OBC वर्ग के लिए 3 वर्ष और PWD को 10 वर्ष तक की छूट प्रदान की गई हैं।

5) NCB ऑफिसर कैसे बने? (how to become ncb officer)

  • एनसीबी के अन्य पदों के लिए NCB की आधिकारिक वेबसाइट पर भर्तियां निकलती रहती है | जिसमे आवेदक अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन कर सकता है |
  • NCB संस्था में Sub- Inspector पद पर कार्यरत होने के लिए आवेदक को SSC, CGL की परीक्षाओ को उत्तीर्ण करना होता है |

6) NCB एक्जाम पैटर्न (NCB exam pattern)

यह परीक्षा चार चरणों को आयोजित की जाती है, जो देश की कठिन परीक्षाओं में से एक होती है, जिसका आयोजन लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा किया जाता है, जिसकी जानकारी इस प्रकार है:-

* NCB Sub – Inspector की परीक्षा चरण
इसमें एक कम्प्यूटर आधारित विकल्पीय पेपर होता है, जिसमे 4 विषय के प्रश्न पूछे जाते है |

* पहला चरण – Tier – I
यह परीक्षा निम्न विषयों पर आधारित होती हैं। * सामान्य ज्ञान और तर्कशक्ति (General intelligence and reasoning), सामान्य जागरूकता (General awareness),  क्वांट एप्टीट्यूड (Quantitative aptitude), अंग्रेजी (English Comprehension)

यह 200 अंको का पेपर होता है, जिसमे सभी विषयो के 25-25 प्रश्न पूछे जाते है | पेपर को करने के लिए एक घंटे का समय दिया जाता है, तथा प्रत्येक गलत जवाब के लिए नेगेटिव मार्किंग के तौर पर 0.50 की कटौती की जाती है |

* दूसरा चरण – Tier – 2
दूसरे चरण में 4 पेपर होते है | यह सभी पेपर कम्प्यूटर आधारित विकल्पीय होते है | जिसके लिए 2 घंटे का समय निर्धारित होता है|

प्रथम पेपर
यह पेपर Quantitative abilities का होता है | जिसमे 200 अंको के लिए 100 प्रश्न पूछे जाते है | इसमें नेगेटिव मार्किंग के तौर पर 0.5 अंक की कटौती होती है |

द्वितीय पेपर
इसका दूसरा एग्जाम English Language And Comprehension का होता है | जिसमे 200 अंको के लिए 200 प्रश्न पूछे जाते है|

तृतीय पेपर
यह तीसरा एग्जाम Statistics का होता है | जिसमे 100 प्रश्न पूछे जाते है, और प्रत्येक प्रश्न के लिए 2 अंक निर्धारित होते है |

चौथा पेपर
यह पेपर General Studies का होता है | जिसमे Finance and Economics से संबंधित 100 प्रश्न दिए जाते है, तथा प्रत्येक प्रश्न के लिए 2 अंक निर्धारित होते है |

* तीसरा चरण – Tier – 3
इसके तीसरे चरण में वर्णनात्मक पेपर होता है | जिसमे Offline प्रश्न पूछे जाते है | यह लिखित पेपर होता है | इसमें अप्लिकेशन, लेटर, निबंध आदि को लिखना होता है, जिसके लिए 100 अंक निर्धारित होते है | इसमें परीक्षार्थी को 1 घंटे का समय दिया जाता है |

* चतुर्थ चरण – Tier – 4
यह चौथी और आखरी कौशल परीक्षा होती है | जिसमे परीक्षार्थी की कंप्यूटर दक्षता का भी टेस्ट लिया जाता है |

इन सभी परीक्षाओ में सफल होने बाद आवेदक को Physical Test, Document Verification और Interview के लिए बुलाया जाता है | यदि अभ्यर्थी इन सभी परीक्षाओ में सफल हो जाता है, तो उसकी नियुक्ति NCB Officer के रूप में हो जाती है |

7) NCB ऑफिसर की सैलरी (NCB officer salary)

NCB विभाग में विभिन्न प्रकार के पदों के लिए अलग-अलग सैलरी को निर्धारित किया गया है | NCB के एक सामान्य ऑफिसर की सैलरी 9000 से 35000 रूपए प्रति माह के मध्य होती है | वही एनसीबी के Sub-Inspecter की सैलरी 85000 रूपए प्रति माह तक होती है | इसके अलावा भी अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग सैलरी दी जाती है |

8) निष्कर्ष – (NCB Officer kaise bane)

इस पोस्ट मे हमने आपको NCB Officer kaise bane? इस टॉपिक पर पूरी जानकारी दी है। इसमें हमने आपको NCB का फूल फॉर्म, NCB क्या है, NCB के कार्य, NCB ऑफिसर बनने के लिए योग्यता, NCB ऑफिसर कैसे बने, NCB एक्जाम पैटर्न, NCB ऑफिसर की सैलरी इन सब विषयों पर विस्तार से बताया है।

उम्मीद है कि आपको यह पोस्ट पसंद आई होंगी। इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा शेयर करे, ताकि जो अभ्यर्थी NCB officer बनना चाहते हैं, उन लोगों तक यह पोस्ट पहुँच सके और उनको मदद हो सके।

अपने NCB Officer kaise bane? तो जान लिया है | इसी के साथ आप हमारी यह पोस्ट Fashion designer kaise bane? पड़े।

9) FAQs ( NCB Officer kaise bane?)

1) NCB का फूल फॉर्म क्या है? (NCB Full form)
NCB का फूल फॉर्म “NARCOTICS CONTROL BUREAU” होता है।

2) NCB को हिंदी में क्या कहते हैं?
एनसीबी का हिंदी उच्चारण “स्वापक नियंत्रण ब्यूरो” होता है।

3) NCB क्या है?
NCB एक प्रकार की खुफिया एजेंसी होती है, जो अवैध ड्रग्स तस्करी और अवैध नशीले पदार्थो के खिलाफ कानूनी कार्यवाही कर उसके दुरूपयोग पर लगाम लगाती है |

4) NCB officer बनने के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या चाहिए?
NCB ऑफिसर बनने के लिए आवेदक के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होना अनिवार्य है |

5) NCB officer बनने के लिए आवेदक की आयु कितनी चाहिए?
NCB ऑफिसर बनने के लिए आवेदक की आयु 21 से 27 वर्ष के मध्य होनी चाहिए | 

यह भी पड़े : – Choreographer kaise bane?

यह भी पड़े : – Photographer kaise bane?

यह भी पड़े : – Film Director Kaise Bane

यह भी पड़े : – News Anchor Kaise Bane

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *