Choreographer kaise bane : डांसर और कोरियोग्राफर में करियर कैसे बने? – जानिए कोर्स, काम और सैलरी

नमस्कार दोस्तो! आज का हमारा टॉपिक है, कोरियोग्राफर कैसे बने? (Choreographer kaise bane?) कुछ समय पहले डांस को निम्न दर्जा दिया जाता था, परंतु आज के समय में हर कोई डांसर बनना चाहता है।  एक डांसर तभी बेहतरीन कहलाता है, जब उसके स्टेप काफी अच्छे हो। इस डांस स्टेप को सिखाने व नए डांस स्टेप इजाद करने का श्रेय जाता है, कोरियोग्राफर को। अक्सर देखने में आता है कि, कोई गाना केवल उसमे इस्तेमाल किए जाने वाले स्टेप के लिए फेमस हो जाता है।

अगर आप भी एक अच्छा और फेमस कोरियोग्राफर बनना चाहते हैं, तो इस पोस्ट को अंत तक जरूर पढ़े। इस पोस्ट मे आपको आपके सभी सवालों के जवाब प्राप्त होंगे।

इस पोस्ट मे (Choreographer kaise bane? ) निम्नलिखित विषयों पर बात करेंगे।

1) कोरियोग्राफर क्या होता है?
2) कोरियोग्राफर के कार्य
3) कोरियोग्राफर बनने के लिए आवश्यक स्किल
4) कोरियोग्राफर बनने के लिए कोर्स
5) अवसरों की थरकन
6) प्रमुख संस्थान
7) कोरियोग्राफर का वेतन
8) निष्कर्ष
9) FAQs

आईये इन सब विषयों पर विस्तार से बात करते हैं।

1) कोरियोग्राफर क्या होता है? (choreographer meaning in hindi)

डांस सिखाने वाले को कोरियोग्राफर कहते हैं। कोरियोग्राफर वह होता है, जो डांस मे बेहतर है और दुसरो को बेहतर डांस सिखा सके। जो कोरियोग्राफर डांसर के क्षमताओं के अनुसार अपने ज्ञान का प्रयोग करता है, यकीनन उसके काम को काफी सहारा मिलता है।

2) कोरियोग्राफर के कार्य (choreographer ka kya kam hota hai)

  • डांसर को डांस सिखाना
  • डांस स्टेप पर ध्यान देना।
  • चेहरे के हाव-भाव पर काफी मेहनत करनी पड़ती है।
  • कोरियोग्राफर स्टेज के पीछे रहकर कलाकारों के जरिए किसी भी गाने को एक आत्मा प्रदान करता है।

3) कोरियोग्राफर बनने के लिए आवश्यक स्किल (important skills for choreographers)

  • एक अच्छा कोरियोग्राफर बनने के लिए आपको रचनात्मक डांस आना और उस एक्जिक्यूट करना भी आना चाहिए।
  • आपका प्रोफेशन संगीत व नृत्य से जुड़ा है, इसलिए आपको संगीत की अच्छी समझ होनी चाहिए।
  • नृत्य की सभी विधाओ की जानकारी होनी चाहिए।
  • आपको आपके काम मे रुचि होनी चाहिए।
  • आप शारीरिक और मानसिक रूप से फिट होने चाहिए ।
  • आपको आपके काम के प्रति जुनून, फोकस, लगन, समर्पण और अनुशासन होना चाहिए। यह आपके काम को और बेहतर बनाने में आपको फायदेमंद रहेगा।

4) कोरियोग्राफर बनने के लिए कोर्स (choreographer course)

फ्रोफेशनल कोरियोग्राफर बनने के लिए आपको डांस की बरीकियो को समझना होगा। इसके लिए आप किसी सरकारी और निजी संस्थान से डांस से संबंधित शॉर्ट टर्म या लोंग टर्म कोर्स कर सकते हैं। इस क्षेत्र में आपको किसी खास एजुकेशन की जरूरत नहीं होती । आप 10 वी या 12 वी के बाद भी कोर्स में दाखिला ले सकते हैं।

5) अवसरों की थरकन

आज कल सिर्फ फिल्मो मे ही गानों को कोरियोग्राफर करने  के लिए कोरियोग्राफर की आवश्यक होती हैं, ऐसा नहीं, बल्कि टीवी डांस शो, स्टेज शो, वेडिंग प्लानिंग कंपनिया, मॉडलिंग एजन्सिया , इवेंट मैनेजमेंट कंपनिया आदि को भी अपने काम के दौरान बेहतरीन कोरियोग्राफर की जरूरत पड़ती है। इसके अलावा बहुत से डांस स्कूल व डांस ग्रुप भी अपने यहा कोरियोग्राफर को हायर करते हैं। आप अगर किसी संस्थान से जुड़कर काम नही करना चाहते, तो आप खुदका डांस स्कूल भी खोल सकते हैं। या फ्रीलांसर के तौर पर भी आपकी सेवाएं दे सकते हैं।

6) प्रमुख संस्थान

  • श्यामक डावर सालसा डांस कंपनी, मुम्बई।
  • संगीत नाटक अकादमी, नई दिल्ली।
  • डांस वर्क्स परफॉर्मिंग आर्ट्स अकादमी, नई दिल्ली।
  • टैगोर इंटरनेशनल स्कूल, नई दिल्ली।
  • गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ डांस एंड म्यूजिक, भुवनेश्वर।
  • गान्धर्व महाविद्यालय, नई दिल्ली।
  • शंकर महादेवन अकादमी, बेंगलुरू।

7) कोरियोग्राफर का वेतन (choreographer salary)

कोरियोग्राफर के क्षेत्र में कमाई की कोई निश्चितता नही होती।आपकी सैलरी इस बात पर निर्भर होती हैं, की आप किस जगह काम करते हैं। अगर आप किसी ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट मे डांस टीचर का काम करते हैं, तो 15000 से 35000 रुपए प्रतिमाह तक आपको वेतन मिल सकता है। वही आप अगर अपनी खुट् की डांस एकेडमी खोलते हैं। और लोगो को आपका काम पसंद आता है, और आप प्रसिद्ध प्राप्त करते हैं, तो आप महीने के लाखों कमा सकते हैं।

8) निष्कर्ष -Choreographer kaise bane

आज के इस पोस्ट मे हमने कोरियोग्राफर कैसे बने?  इस टॉपिक पर पूरी जानकारी दी है। इसमें हमने आपको कोरियोग्राफर क्या होता है, कोरियोग्राफर के कार्य, कोरियोग्राफर बनने के लिए आवश्यक स्किल, कोरियोग्राफर बनने के लिए कोर्स, अवसरों की थरकन, प्रमुख संस्थान, कोरियोग्राफर का वेतन इन सभी विषयों पर विस्तार से बताया है।

उम्मीद है कि आपको यह पोस्ट पसंद आई होगी। इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा शेयर करे, ताकि जो अभ्यर्थी कोरियोग्राफर बनना चाहते हैं, उन लोगों तक यह पोस्ट पहुँच सके, और उनको मदद हो सके।

अपने Choreographer kaise bane? तो जान लिया है | इसी के साथ आप हमारी यह पोस्ट Fashion designer kaise bane? पड़े।

9) FAQs ( Choreographer kaise bane?)

1) कोरियोग्राफर किसे कहते हैं?
डांस सिखाने वाले को कोरियोग्राफर कहते हैं।

2) कोरियोग्राफर बनने के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या चाहिए?
कोरियोग्राफर क्षेत्र में आपको किसी खास एजुकेशन की जरूरत नहीं होती । आप 10 वी या 12 वी के बाद भी कोर्स में दाखिला ले सकते हैं।

3) कोरियोग्राफर की सैलरी कितनी होती हैं?
कोरियोग्राफर के क्षेत्र में कमाई की कोई निश्चितता नही होती।आपकी सैलरी इस बात पर निर्भर होती हैं, की आप किस जगह काम करते हैं। अगर आप किसी ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट मे डांस टीचर का काम करते हैं, तो 15000 से 35000 रुपए प्रतिमाह तक आपको वेतन मिल सकता है। वही आप अगर अपनी खुट् की डांस एकेडमी खोलते हैं। और लोगो को आपका काम पसंद आता है, और आप प्रसिद्ध प्राप्त करते हैं, तो आप महीने के लाखों कमा सकते हैं।

4) कोरियोग्राफर के कार्य क्या होते हैं?
* डांसर को डांस सिखाना
* डांस स्टेप पर ध्यान देना।
* चेहरे के हाव-भाव पर काफी मेहनत करनी पड़ती है।
* कोरियोग्राफर स्टेज के पीछे रहकर कलाकारों के जरिए किसी भी गाने को एक आत्मा प्रदान करता है।

यह भी पड़े : – Photographer kaise bane?

यह भी पड़े : – Film Director Kaise Bane

यह भी पड़े : – IG Kaise Bane

यह भी पड़े : – SP officer kaise bane

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *