PCS Officer Kaise Bane? | Provincial civil service meaning in hindi | जानिए योग्यता, सैलरी | तैयारी कैसे करें?

आज का हमारा टॉपिक है, PCS Officer Kaise Bane? पीसीएस ऑफिसर कैसे बने? आप सभी ने PCS का नाम तो सुना ही होगा। यह एक जानी-मानी पोस्ट है। पीसीएस का पुरा अर्थ प्रांतीय सिविल सर्विस होता है। राज्य स्तर पर राज्य लोक सेवा आयोग पीसीएस ऑफिसर की भर्ती के लिए सिविल सेवा परीक्षा का आयोजन करती हैं। पीसीएस अधिकारी राज्य के प्रशासनिक अधिकारी होते हैं, राज्य के प्रशासन व्यवस्था का संचालन करती हैं।

ज्यादा तर लोगो का सपना सरकारी जॉब पाने का होता है, क्योकि इस नौकरी मे समाज में सम्मान तो मिलता ही है, इसके अलावा अच्छी सैलरी और सरकारी सुविधाएँ भी मिलती है। आज हम इस पोस्ट के माध्यम से आपको पीसीएस के बारे में जानकारी देंगे। इसमें हम आपको पीसीएस कौन होता है, पीसीएस बनने के लिए योग्यता, पीसीएस कैसे बने, इनकी सैलरी और अन्य अन्य विषयों पर विस्तार से बतायेंगे, इसलिए यह पोस्ट आखिर तक पढ़े, ताकि आपकी आपके सभी सवालों के जवाब मिल सके।

इस पोस्ट मे (PCS Officer Kaise Bane? पीसीएस ऑफिसर कैसे बने?) निम्नलिखित विषयो पर बात करेंगे।

1) PCS का फुल फॉर्म (PCS officer Full Form in Hindi)
2) PCS कौन होता है?
3) PCS के लिए योग्यताएँ
4) PCS ऑफिसर कैसे बने? (PCS Officer Kaise Bane)
5) PCS ऑफिसर का सेलेक्शन प्रोसेस
6) PCS का एक्जाम पैटर्न
7) PCS का वेतन
8) निष्कर्ष
9) सैलरी

आईये इन सब विषयों पर विस्तार से बात करते हैं।

1) PCS का फुल फॉर्म (PCS officer Full Form in Hindi)

PCS का फुल फॉर्म Provincial Civil Service ( प्रोविंशियल सिविल सर्विस) होता है। हिंदी में (Provincial civil service meaning in hindi) PCS को प्रांतीय सिविल सेवा के नाम से जाना जाता है।

2) PCS कौन होता है? (pcs officer kya hota hai)

PCS अधिकारी राज्य के प्रशासनिक अधिकारी होते हैं। यह राज्य की प्रशासन व्यवस्था का संचालन करते हैं। PCS ऑफिसर के अंतर्गत SDM, DSP, ARTO, BDO और जिला खाद्य विपणन अधिकारी , जिला अल्पसंख्यक अधिकारी का पद होता है। इनकी नियुक्ति राज्य के अंतर्गत मे ही होती हैं। ईनकी ट्रांसफर भी दूसरे राज्य में नही होती।

3) PCS के लिए योग्यताएँ (pcs officer eligibility)

  • पीसीएस ऑफिसर बनने के लिए उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से किसी भी स्ट्रीम मे 12 वी कक्षा उत्तीर्ण चाहिए।
  • 12 वी के बाद किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में स्नातक ( ग्रेजुएशन) होना चाहिए।
  • प्रोविंशियल सिविल सेवा के लिए बैचलर डिग्री अनिवार्य है।
  • आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए।
  • उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष से अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए।
  • आरक्षित वर्गो के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा मे कुछ वर्ष की छुट दी जाती है।
  • पीसीएस ऑफिसर  मे स्पेशल पोस्ट ( पुलिस अपाधिक्षक/ पुलिस अधीक्षक) के लिए शारीरिक ऊँचाई 165 सेमी होनी चाहिए।

4) PCS ऑफिसर कैसे बने? (how to become pcs officer)

  • PCS ऑफिसर बनने के लिए सबसे पहले आपको किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करना होगा।
  • ग्रेजुएशन पुरा होने के बाद पीसीएस एक्जाम के लिए आवेदन करे।
  • राज्य लोक सेवा आयोग राज्य स्तर पर प्रांतीय सिविल सेवा (PCS exam) के लिए अधिसूचना जारी करती हैं।
  • जब PCS सिविल सर्विस के लिए आवेदन निकलता है तब ऑनलाइन अप्लाई करे।
  • सिविल सेवा परीक्षा का आयोजन स्टेट पब्लिक सर्विस कमीशन ( State Publik Service Commission) तीन चरणो में आयोजित करती हैं।
  • सबसे पहले प्रारंभिक परीक्षा होती हैं।
  • प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाले को मुख्य परीक्षा में बैठने की अनुमति मिलती है।
  • मुख्य परीक्षा के अंको के आधार पर मेरिट बनती हैं।
  • मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों को साक्षात्कार ( Interview) के लिए बुलाया जाता हैं।
  • इंटरव्यू क्लियर करने के बाद मेरिट बनती हैं।
  • मेरिट के आधार पर पीसीएस अधिकारी का पद मिलता है।

5) PCS ऑफिसर का सेलेक्शन प्रोसेस (PCS officer selection process)

प्रांतीय सिविल सेवा अधिकारी का सिलेक्शन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के माध्यम से किया जाता है। प्रारंभिक परीक्षा में ओब्जेक्टिंव टाईप का लिखित पेपर होता है। मुख्य परीक्षा में डिस्क्रीप्टिव टाईप के प्रश्न होते है। इसमें निबंध और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न पूछे जाते हैं। प्रश्नो का उत्तर वक्यो मे देना होता है। दोनों परीक्षाएं उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है। इंटरव्यू में ऑफिसर्स आपसे कुछ प्रश्न पूछते हैं, उसका ना घबराते हुए उत्तर दे। इंटरव्यू में आपकी पर्सनालिटी देखी जाती है। मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के अंको के आधार पर मेरिट बनती है। मेरिट के अधार पर PCS ऑफिसर की नियुक्ति की जाती है।

6) PCS का एक्जाम पैटर्न (PCS officer exam pattern)

PCS एक्जाम मे तीन चरण होते है। प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार । प्रारंभिक परीक्षा में कुल दो पेपर होते है। दोनों पेपर कुल 200-200 अंको के होते है। सभी प्रश्न वस्तुनिष्ट और बहुविकल्पिय होते है। प्रत्येक पेपर को हल करने के लिए 2 घंटे का निर्धारित समय होता है।

मुख्य परीक्षा में कुल 8 पेपर होते है। l & ll मे कुल 150 अंक के प्रश्न होते है, और बाकी सब पेपर मे 200-200 अंको के प्रश्न होते हैं। l और ll पेपर को हल करने के लिए 3 घंटे का और अन्य पेपर को हल करने के लिए 2-2 घंटे का समय निर्धारित होता है। मुख्य परीक्षा में व्याख्यात्मक प्रश्न पूछे जाते हैं। सभी प्रश्नों के उत्तर वाक्यो मे देने होते है।

साक्षात्कार कुल 100 अंको का होता है। इसमें भूतकाल और वर्तमान काल में होने वाली घटानाओ से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं।

7) PCS का वेतन (pcs officer salary)

PCS का वेतन 15000 रुपए प्रतिमाह से 60000 रुपए प्रतिमाह (pcs officer salary per month) तक होता है। इसके अलावा PCS को रहने के लिए सरकारी आवास, यात्रा के लिए वाहन और सेवानिवृत्त होने पर पेंशन प्रदान किया जाता है।

8) निष्कर्ष – PCS Officer Kaise Bane

इस पोस्ट मे हमने PCS Officer Kaise Bane? पीसीएस ऑफिसर कैसे बने? इस टॉपिक पर पूरी जानकारी दी है। इसमें हमने आपको PCS का फुल फॉर्म, PCS कौन होता है, PCS के लिए योग्यताएँ, PCS ऑफिसर कैसे बने, PCS ऑफिसर का सेलेक्शन प्रोसेस, PCS का एक्जाम पैटर्न, PCS का वेतन इन सब विषयों पर विस्तार से बताया है।

उम्मीद है कि आपको यह पोस्ट पसंद आई होनी। इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा शेयर करे, ताकि जो अभ्यर्थी PCS बनना चाहते है, उन तक यह पोस्ट पहुँच सके, और उनको मदद हो सके।

अपने PCS Officer Kaise Bane तो जान लिया है | इसी के साथ आप हमारी यह पोस्ट Indian Army officer kaise bane पड़े।

9) FAQs (PCS Officer Kaise Bane? पीसीएस ऑफिसर कैसे बने?)

1) PCS का फुल फॉर्म क्या होता है?
PCS का फुल फॉर्म Provincial Civil Service ( प्रोविंशियल सिविल सर्विस) होता है।

2) PCS को हिंदी में क्या कहते हैं?
हिंदी में PCS को प्रांतीय सिविल सेवा के नाम से जाना जाता है।

3) पीसीएस की सैलरी कितनी होती हैं?
PCS का वेतन 15000 रुपए प्रतिमाह से 60000 रुपए प्रतिमाह तक होता है। इसके अलावा PCS को रहने के लिए सरकारी आवास, यात्रा के लिए वाहन और सेवानिवृत्त होने पर पेंशन प्रदान किया जाता है।

4) पीसीएस बनने के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या चाहिए?
12 वी के बाद किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में स्नातक ( ग्रेजुएशन) होना चाहिए।  प्रोविंशियल सिविल सेवा के लिए बैचलर डिग्री अनिवार्य है।

5) पीसीएस बनने के लिए उम्मीदवार की आयु कितनी चाहिए?
उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष से अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्गो के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा मे कुछ वर्ष की छुट दी जाती है।

6) पीसीएस बनने के लिए ऊँचाई कितनी चाहिए?
पीसीएस ऑफिसर  मे स्पेशल पोस्ट ( पुलिस अपाधिक्षक/ पुलिस अधीक्षक) के लिए शारीरिक ऊँचाई 165 सेमी होनी चाहिए।  

यह भी पड़े : – Govt job ki taiyari kaise kare 2023

यह भी पड़े : – Railway station master kaise bane

यह भी पड़े : – रेल्वे में गुड्स गार्ड कैसे बने?

यह भी पड़े : – Railway ticket collector kaise bane

यह भी पड़े : – 12th arts ke baad govt job list

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *