Property dealer business | Property dealer kaise bane? जानिए पूरी जानकारी

आज का हमारा टॉपिक है, Property dealer kaise bane?  आजकल नौकरी पाना बहुत ही मुश्किल काम हो गया है, जो लोग कड़ी मेहनत करते हैं, वही नौकरी हासिल कर पाते हैं। कुछ लोगो को जॉब करने मे इंटरेस्ट नही होता, वह अपना खुद का बिजिनेस करना चाहते हैं, ऐसे में प्रोपर्टी डीलर का बिजिनेस एक अच्छा विकल्प है। आजकल गाव हो या शहर हर जगह प्रोपर्टी डीलर का बिजिनेस बढ़ रहा है, यह बिजिनेस आजकल ट्रेंडिंग मे है। हर साल प्रोपर्टी के दाम दौगुने- चौगुने हो रहे हैं, ऐसे में आप प्रोपर्टी डीलर बनने का सोच सकते हैं।

अगर आप बातचित करने के अच्छे है तो, आपके लिए यह विकल्प सही रहेगा। इस पोस्ट मे हम आपको प्रोपर्टी डीलर क्या होता है, प्रोपर्टी डीलर का बिजिनेस कैसे करे और अन्य कई विषयों पर बताने वाले हैं। इस पोस्ट को अंत तक जरूर पढ़े , ताकि आपको आपके सभी सवालों के जवाब मिल सके।

इस पोस्ट मे (Property dealer kaise bane? ) निम्नलिखित विषयों पर बात करेंगे।

1) प्रोपर्टी डीलर क्या होता है? (what is the property dealer)
2) प्रोपर्टी डीलर का काम क्या होता है?
3) एक अच्छे प्रोपर्टी डीलर के गुण
4) सफल प्रोपर्टी डीलर कैसे बन सकते हैं?
5) प्रोपर्टी डीलर का बिजनेस कैसे करे? (Real Estate Agent)
6) प्रोपर्टी डीलर को कमीशन कितना मिलता है?
7) लाईसेंस या रजिस्ट्रेशन की जरूरते
8) आप किन-किन जगहो की डील कर सकते हैं?
9) प्रोपर्टी डीलर बिजिनेस को लागत
10) प्रोपर्टी डीलर बिजिनेस मे मुनाफा
11) निष्कर्ष
12) FAQs

आईये इन सब विषयों पर विस्तार से बात करते हैं।

1) प्रोपर्टी डीलर क्या होता है? (property dealer kya hota hai)

प्रोपर्टी डीलर को रियल एस्टेट एजेंट भी कहा जाता है। यह मकान, दुकान, प्लाट या फ्लैट का सौदा करवाते हैं। अगर आपके पास घर या दुकान है तो उसे किराये पर लगाना या बेचना यह प्रोपर्टी डीलर का काम होता है। किसी भी खरीदने और बेचने वाले की डील करवाना प्रोपर्टी डीलर का काम होता है। डील करवाने मे प्रोपर्टी डीलर को कमीशन मिलता है। प्रोपर्टी डील जितनी महंगी होती हैं, उतना ज्यादा कमीशन प्रोपर्टी डीलर को मिलता है।

2) प्रोपर्टी डीलर का काम क्या होता है? (property dealer work)

  • प्रोपर्टी डीलर का काम किसी बिकाऊ या किराए पर लगने वाले जगह को ढूंडना।
  • प्रोपर्टी के मालिक से मिलना है।
  • ग्राहक खोजना ग्राहक मिलने के बाद दोनों प्रोपर्टी के बीच तालमेल बिठाना। बिकाऊ जगह को ग्रह को दिखाना।
  • प्रोपर्टी की देखभाल और कोई प्लॉट है तो उसपर बिल्डिंग बनवाने का काम करना।
  • प्रोपर्टी के सभी कागजी कार्रवाई को पुरा करना।
  • खरीदने वाले के भी सभी कागज बनवाना।
  • खरीदने वाले के बारे में जानकारी इकट्ठा करना।
  • खरीदने और बेचने वालों के बीच अग्रीमेंट साईन करवाना। प्रोपर्टी लोन दिलाने में मदद करना।
  • घर या जमीन मे पानी, लाईट की व्यवस्थाओ को देखना।
  • समय पर टैक्स भरने को याद दिलाना, यह सभी चीजो का ध्यान प्रोपर्टी डीलर को रखना होता है।

3) एक अच्छे प्रोपर्टी डीलर के गुण

  • सबके साथ मिल-जुलकर रहना, ताकि सबका विश्वास जीत सको।
  • मार्केट में हमेशा अपनी गुडविल बनाए रखे।
  • अपने ग्राहक को प्रोपर्टी से जुड़ी सभी सच बाते बताए।
  • हर दिन अखबार पढ़कर प्रोपर्टी से जुड़ी जानकारी रखना।
  • अपने कम्युनिकेशन स्किल को हमेशा बेहतर बनाने की कोशिश करना।
  • किसी से बत्तमीजी ना करना।

4) सफल प्रोपर्टी डीलर कैसे बन सकते हैं? (property dealer kaise bane in hindi)

एक सफल प्रोपर्टी डीलर बनने के लिए कोई स्पेशल पढाई की जरूरत नही होती। इसके लिए आपकी कम्युनिकेशन स्किल अच्छी होनी चाहिए। आपके बात करने का तरीका अच्छा हो तो, सामने वाला आदमी इंप्रेस हो कर आपके साथ डील करने को तैयार हो जाता है। अगर आपको प्रोपर्टी डीलर बनना है तो आप किसी अच्छे और अनुभवी प्रोपर्टी डीलर के साथ रहकर काम सिख सकते हैं। जब भी आप किसी पुराने प्रोपर्टी डीलर के साथ काम सिखते हैं, तो  हर चीज बारीकी से सीखे। जैसे कि प्रोपर्टी किसी ढूंढि जाती है, कैसे किराए पर लगाते हैं, पेपर वर्क कैसे करते हैं, पेपर वर्क मे कितने दिन लगते हैं, अगर ज्यादा दिन लग रहे है तो, अपने प्रोपर्टी खरीदने वाले ग्राहकों को कैसे बांधकर रखे। यह सब बात आपको एक अनुभवी प्रोपर्टी डीलर से सीखने को मिलेगी।

5) प्रोपर्टी डीलर का बिजनेस कैसे करे?(How to start property dealing business)

Property dealer business :

आप अगर प्रोपर्टी डीलर के बिजिनेस मे नए है तो आपको शुरुआत में ऑफिस खोलने की जरूरत नहीं है, पहले आप किसी पुराने और अनुभवी प्रोपर्टी डीलर के साथ बिना ऑफिस के ही काम शुरू करे। फिर जब आपके ग्राहक बढ़ने लगेंगे, तब आप अपने मुताबिक अच्छे लोकेशन जैसे मार्केट के आसपास, जहा लोगो का आनाजान ज्यादा हो , आते जाते लोगो की नजर आपके ऑफिस पर पड़ सके, ऐसी जगह पर अपना ऑफिस खोले। अपने ऑफिस का अच्छा सा नाम रखे, ताकि लोगो को जानने मे आसानी हो सके।

6) प्रोपर्टी डीलर को कमीशन कितना मिलता है?

अगर प्रोपर्टी डीलर किसी चीज की किराए के लिए डील करता है तो 2 महीने का किराया उसे कमीशन के तौर पर मिलता है। इसके अलावा प्रोपर्टी डीलर जितनी महंगी प्रोपर्टी की डील करता है, उतना ही ज्यादा उनका कमीशन बनता है। यह कमीशन हजारो से लाखों तक भी होता है। प्रोपर्टी डीलिंग मे प्रोपर्टी खरीदने और बेचने वाले की तरफ से 2-2 प्रतिशत का कमीशन होता है। कही-कही यह कमीशन कम या ज्यादा भी हो सकता है।

7) लाईसेंस या रजिस्ट्रेशन की जरूरते

प्रोपर्टी डीलर बनने के लिए किसी लाईसेंस या रजिस्ट्रेशन की कोई जरूरत नही होती। परंतु अगर आपको रजिस्टर्ड रियल एस्टेट ऐजंट बनना चाहते हैं तो RERA ( रियल एस्टेट रेगुलर एक्ट) पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। कुछ वेरिफिकेशन के बाद रजिस्टर्ड प्रोपर्टी डीलर के लिए आप रजिस्टर्ड हो जायेंगे।

8) आप किन-किन जगहो की डील कर सकते हैं?

ज्यादातर प्रोपर्टी डीलर मुख्यतः 4 तरह के प्रोपर्टी की डील करवाते हैं। जैसे कि-

  • घर या अपार्टमेंट जिसमे लोग रह सके।
  • फैक्ट्री स्थापित करने के लिए जगह।
  • खाली जमीन का सौदा।
  • कमर्शियल प्रोपर्टी जिसे दुकान या गोदाम।

9) प्रोपर्टी डीलर बिजिनेस को लागत

प्रोपर्टी डीलिंग को ज्यादा लागत नही लगती। परंतु ग्राहक खोजने और खरीदने और बेचने वालों के साथ बतचित के लिए कई बार आना जाना पड़ता है। इसके लिए आपको आपके पेट्रोल का खर्चा खुद करना होगा। कभी-कभी दोनों में सी एक पार्टी पीछे हट जाती हैं, ऐसे समय आपको उन्हे समझाना होगा, कुछ ऐसा करना होगा, जिससे दोनों पार्टिया मान जाए, इसलिए आपके पास हमेशा कुछ पैसे रखने पड़ेंगे। एक बार बिजिनेस शुरू किया, तो आपको समझमे आ जायेगा कि आपको कितनी लागत लगाने की जरूरत है।

10) प्रोपर्टी डीलर बिजिनेस मे मुनाफा

आपको इस काम का अनुभव है तो आप महीने के लाखों कमा सकते हैं। यह प्रोपर्टी के डील पर निर्भर होता है। जितनी ज्यादा कीमत में प्रोपर्टी की डील होती हैं, उतना ही अच्छा मुनाफा प्रोपर्टी डीलर को मिलता है। प्रोपर्टी डीलर को दोनों पार्टियो के तरफ से 2-2 परसेंट कमीशन मिलता है।

11) निष्कर्ष – Property dealer kaise bane?

इस पोस्ट मे हमने Property dealer kaise bane?  इस टॉपिक पर पूरी जानकारी दी है। इसमें हमने आपको प्रोपर्टी डीलर क्या होता है, प्रोपर्टी डीलर का काम क्या होता है, एक अच्छे प्रोपर्टी डीलर के गुण, सफल प्रोपर्टी डीलर कैसे बन सकते हैं, प्रोपर्टी डीलर का बिजनेस कैसे करे, प्रोपर्टी डीलर को कमीशन कितना मिलता है, लाईसेंस या रजिस्ट्रेशन की जरूरते, आप किन-किन जगहो की डील कर सकते हैं, प्रोपर्टी डीलर बिजिनेस को लागत, प्रोपर्टी डीलर बिजिनेस मे मुनाफा इस सब विषयों पर विस्तार से बताया है।

उम्मीद है कि आपको यह पोस्ट पसंद आई होगी। इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा शेयर करे, ताकि जो अभ्यर्थी प्रोपर्टी डीलर बनना चाहते हैं, उन लोगों तक यह पोस्ट पहुँच सके और उनको मदद हो सके।

अपने Property dealer kaise bane? तो जान लिया है | इसी के साथ आप हमारी यह पोस्ट Astronaut Kaise Bane? पड़े।

12) FAQs ( Property dealer kaise bane?)

1) प्रोपर्टी डीलर क्या होता है?
प्रोपर्टी डीलर को रियल एस्टेट एजेंट भी कहा जाता है। यह मकान, दुकान, प्लाट या फ्लैट का सौदा करवाते हैं। अगर आपके पास घर या दुकान है तो उसे किराये पर लगाना या बेचना यह प्रोपर्टी डीलर का काम होता है।

2) प्रोपर्टी डीलर को दूसरा नाम क्या है?
प्रोपर्टी डीलर को रियल एस्टेट एजेंट भी कहा जाता है।

3) प्रोपर्टी डीलर को कमीशन कितना मिलता है?
अगर प्रोपर्टी डीलर किसी चीज की किराए के लिए डील करता है तो 2 महीने का किराया उसे कमीशन के तौर पर मिलता है। इसके अलावा प्रोपर्टी डीलर जितनी महंगी प्रोपर्टी की डील करता है, उतना ही ज्यादा उनका कमीशन बनता है। यह कमीशन हजारो से लाखों तक भी होता है। प्रोपर्टी डीलिंग मे प्रोपर्टी खरीदने और बेचने वाले की तरफ से 2-2 प्रतिशत का कमीशन होता है। कही-कही यह कमीशन कम या ज्यादा भी हो सकता है।

4) प्रोपर्टी डीलर बिजिनेस मे कितनी लागत होती है?
प्रोपर्टी डीलिंग को ज्यादा लागत नही लगती। परंतु ग्राहक खोजने और खरीदने और बेचने वालों के साथ बतचित के लिए कई बार आना जाना पड़ता है। इसके लिए आपको आपके पेट्रोल का खर्चा खुद करना होगा। कभी-कभी दोनों में सी एक पार्टी पीछे हट जाती हैं, ऐसे समय आपको उन्हे समझाना होगा, कुछ ऐसा करना होगा, जिससे दोनों पार्टिया मान जाए, इसलिए आपके पास हमेशा कुछ पैसे रखने पड़ेंगे।

5) एक अच्छे प्रोपर्टी डीलर के गुण
* सबके साथ मिल-जुलकर रहना, ताकि सबका विश्वास जीत सको।
* मार्केट में हमेशा अपनी गुडविल बनाए रखे।
* अपने ग्राहक को प्रोपर्टी से जुड़ी सभी सच बाते बताए।
* हर दिन अखबार पढ़कर प्रोपर्टी से जुड़ी जानकारी रखना।
* अपने कम्युनिकेशन स्किल को हमेशा बेहतर बनाने की कोशिश करना।

यह भी पड़े : – Govt job ki taiyari kaise kare 2023

यह भी पड़े : – Anganwadi Karyakarta Kaise Bane

यह भी पड़े : – Police head constable kaise bane

यह भी पड़े : – Railway ticket collector kaise bane

यह भी पड़े : – 12th arts ke baad govt job list

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *